कमाल हो गया! सोचा भी नहीं था: T20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज से बाहर होना, राजीव शुक्ला बोले - क्रिकेट की असली खूबसूरती यही है। 2021 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहली बार 17 साल बाद ग्रुप स्टेज से बाहर, जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर 8 में रिपोर्ट: T20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर! पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। यह घटना तब हुई जब जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। इससे जिम्बाब्वे के 5 अंक हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 2 अंकों पर रह गया। अब ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ जीत भी जाए तो सुपर 8 में नहीं पहुंच पाएगा। यह T20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर होना है (पहली बार 2009 में)। टीम ने जिम्बाब्वे से हार झेली और फिर श्रीलंका से 8 विकेट से करारी शिकस्त खाई। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कमाल हो गया। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गया। सोचा भी नहीं था लोगों ने। यही क्रिकेट की असली खूबसूरती है!" कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा कि T20 विश्व कप के इतिहास में यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर होना है। उन्होंने इसे क्रिकेट की अनिश्चितता और सुंदरता बताया। यह परिणाम क्रिकेट जगत में सनसनी मचा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को रैंकिंग में टॉप टीम माना जाता है, लेकिन इस बार वे सुपर 8 तक भी नहीं पहुंच पाए। जिम्बाब्वे ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई। क्रिकेट की यह अप्रत्याशित मोड़ फैंस के लिए यादगार बन गया है – जहां बड़े नाम भी कभी-कभी छोटे पड़ जाते हैं! स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ – मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ!! #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

- बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें..... ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻1
- नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.1
- आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,1
- इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पीएम श्री डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, खैरागढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों से सराहना मिली। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को गढ़ने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।1