logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

26 नवंबर चलो लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद ने बुलाया है दोस्तों आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में दोस्तों 26 नवंबर 2026 को बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पूरे उत्तर प्रदेश से आप सभी लोग एग्जिट होकर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे

3 hrs ago
user_Jitendra Kumar
Jitendra Kumar
Ramnagar, Barabanki•
3 hrs ago

26 नवंबर चलो लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद ने बुलाया है दोस्तों आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में दोस्तों 26 नवंबर 2026 को बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पूरे उत्तर प्रदेश से आप सभी लोग एग्जिट होकर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे

More news from Barabanki and nearby areas
  • 26 नवंबर चलो लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद ने बुलाया है दोस्तों आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में दोस्तों 26 नवंबर 2026 को बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पूरे उत्तर प्रदेश से आप सभी लोग एग्जिट होकर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे
    1
    26 नवंबर चलो लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद ने बुलाया है
दोस्तों आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में दोस्तों 26 नवंबर 2026 को बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पूरे उत्तर प्रदेश से आप सभी लोग एग्जिट होकर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Ramnagar, Barabanki•
    3 hrs ago
  • लोकतंत्र का दायित्व निभाएं, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं सरदार पतविन्दर सिंह चरण पादुका हाथों में लेकर किया जन-जागरूकता भ्रमण ब्यूरो रिपोर्ट नैनी, प्रयागराज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत रविवार को नैनी के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह* ने युवाओं की चरण धूल के प्रतीक के रूप में जूते-चप्पल हाथों में लेकर जन-जागरूकता भ्रमण किया और लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त बूथों पर पहली बार मतदाता बनने वाले और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक आज ही अपना पंजीकरण कराएं और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। ऋषि प्रजापति ने कहा कि सभी सम्मानित निवासियों से विनम्र अपील है कि अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। सौरभ यादव* ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। जन-जागरूकता अभियान में अमित प्रजापति, जगदीश, मंगल भारतीय, विजय गुप्ता, सीमा, सरजू देवी, सरदार पतविन्दर सिंह, ऋषि प्रजापति, सौरभ यादव सहित कई सामाजिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    2
    लोकतंत्र का दायित्व निभाएं, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं  सरदार पतविन्दर सिंह

चरण पादुका हाथों में लेकर किया जन-जागरूकता भ्रमण


ब्यूरो रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत रविवार को नैनी के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह* ने युवाओं की चरण धूल के प्रतीक के रूप में जूते-चप्पल हाथों में लेकर जन-जागरूकता भ्रमण किया और लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।

सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त बूथों पर पहली बार मतदाता बनने वाले और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक आज ही अपना पंजीकरण कराएं और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

ऋषि प्रजापति ने कहा कि सभी सम्मानित निवासियों से विनम्र अपील है कि अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें।

सौरभ यादव* ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे।

जन-जागरूकता अभियान में अमित प्रजापति, जगदीश, मंगल भारतीय, विजय गुप्ता, सीमा, सरजू देवी, सरदार पतविन्दर सिंह, ऋषि प्रजापति, सौरभ यादव सहित कई सामाजिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामबाबू द्विवेदी को भाजपा किसान मोर्चा का दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी, कोटवाधाम पहुंचकर लिया बड़े बाबा का आशीर्वाद सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे रामबाबू द्विवेदी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रामबाबू द्विवेदी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कोटवाधाम स्थित संत बाबा जगजीवन दास साहेब की ड्योढ़ी पर पहुंचे। यहां उन्होंने बड़े बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने की कामना की। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने कोटवाधाम पहुंचकर बड़े बाबा जगजीवन दास साहेब की ड्योढ़ी पर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के लिए अरदास की। धार्मिक स्थल पर पहुंचकर उन्होंने संत परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। रामबाबू द्विवेदी को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने को उनके समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व का विश्वास और संगठन में उनके कार्यों का सम्मान बताया। इस जिम्मेदारी के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों का मानना है कि संगठन में उनकी भूमिका से किसान मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 सत्यनाम पुरवा में हुआ भव्य स्वागत ************************************ कोटवाधाम में दर्शन-पूजन के बाद रामबाबू द्विवेदी सत्यनाम पुरवा पहुंचे। यहां भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और संगठन में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने रामबाबू द्विवेदी के साथ मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और आपसी सौहार्द का माहौल रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 केक काटकर मनाया गया राजीव सिंह पिंकु का जन्मदिन इसी अवसर पर राजीव सिंह पिंकु का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह ने स्वागत कार्यक्रम की खुशियों को और बढ़ा दिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सहभागिता की। सभी ने रामबाबू द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और राजीव सिंह पिंकु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुरेश तिवारी, मयंक बाजपेयी, पिंकल सिंह, विवेक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कुशेन्द्र सिंह, रमेश यादव, अजय रावत, रामपाल बीडीसी, लवकुश, अजय वर्मा, कय्यूम अली, नवरतन, सत्यनाम दास, लायकराम, बासुदेव, चन्दू बाबा, जयसिंह, अनुज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    रामबाबू द्विवेदी को भाजपा किसान मोर्चा का दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी, कोटवाधाम पहुंचकर लिया बड़े बाबा का आशीर्वाद
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे रामबाबू द्विवेदी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रामबाबू द्विवेदी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कोटवाधाम स्थित संत बाबा जगजीवन दास साहेब की ड्योढ़ी पर पहुंचे। यहां उन्होंने बड़े बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने की कामना की।
शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने कोटवाधाम पहुंचकर बड़े बाबा जगजीवन दास साहेब की ड्योढ़ी पर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के लिए अरदास की। धार्मिक स्थल पर पहुंचकर उन्होंने संत परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
रामबाबू द्विवेदी को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने को उनके समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व का विश्वास और संगठन में उनके कार्यों का सम्मान बताया। इस जिम्मेदारी के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों का मानना है कि संगठन में उनकी भूमिका से किसान मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
सत्यनाम पुरवा में हुआ भव्य स्वागत
************************************
कोटवाधाम में दर्शन-पूजन के बाद रामबाबू द्विवेदी सत्यनाम पुरवा पहुंचे। यहां भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और संगठन में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने रामबाबू द्विवेदी के साथ मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और आपसी सौहार्द का माहौल रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
केक काटकर मनाया गया राजीव सिंह पिंकु का जन्मदिन
इसी अवसर पर राजीव सिंह पिंकु का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह ने स्वागत कार्यक्रम की खुशियों को और बढ़ा दिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सहभागिता की। सभी ने रामबाबू द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और राजीव सिंह पिंकु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर सुरेश तिवारी, मयंक बाजपेयी, पिंकल सिंह, विवेक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कुशेन्द्र सिंह, रमेश यादव, अजय रावत, रामपाल बीडीसी, लवकुश, अजय वर्मा, कय्यूम अली, नवरतन, सत्यनाम दास, लायकराम, बासुदेव, चन्दू बाबा, जयसिंह, अनुज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_अजय कुमार रावत
    अजय कुमार रावत
    Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान तेज विभाग की कार्यवाही पर संदेह बताते चले बाराबंकी जनपद में अलग-अलग क्षेत्र अंतर्गत इस वक्त प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की रफ्तार तेज हो गई है दिन से लेकर रात तक प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं
    1
    बाराबंकी में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान तेज विभाग की कार्यवाही पर संदेह
बताते चले बाराबंकी जनपद में अलग-अलग क्षेत्र अंतर्गत इस वक्त प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की रफ्तार तेज हो गई है दिन से लेकर रात तक प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)
    1
    बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)
    user_Mukesh Kumar Verma
    Mukesh Kumar Verma
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
    4
    बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग 🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है। कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी। जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।
    1
    बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग
🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग
बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है।
कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी।
जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।
    user_Virendra Kumar patrkaar
    Virendra Kumar patrkaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवा मेला-2026: डीएम-एसपी ने किया मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश जायरीन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही - डीएम शशिकांत अवस्थी, ब्यूरो बाराबंकी। देवा मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य स्वरूप में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंहएवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने शनिवार को मेला परिसर के प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों एवं मेला कमेटी के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि देवा मेला जनपद की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। मेले में आने वाले जायरीन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण में दिए गए प्रमुख निर्देश - - साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों और पार्किंग स्थलों का नियमित निरीक्षण। - स्वच्छता के लिए पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी, पेयजल की निर्बाध उपलब्धता। - विद्युत विभाग को प्रमुख मार्गों पर रोशनी और स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, दवाओं व आपात चिकित्सा सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश। - अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभावी सुरक्षा प्रबंध, नियमित गश्त, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख प्रवेश-निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, सीसीटीवी से सतत निगरानी, महिला जायरीन की सुरक्षा के विशेष प्रबंध तथा आपात स्थिति में त्वरित समन्वय पर जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आने वाले प्रत्येक जायरीन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    देवा मेला-2026: डीएम-एसपी ने किया मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

जायरीन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही - डीएम

शशिकांत अवस्थी, ब्यूरो

बाराबंकी। देवा मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य स्वरूप में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंहएवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी
ने शनिवार को मेला परिसर के प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों एवं मेला कमेटी के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि देवा मेला जनपद की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। मेले में आने वाले जायरीन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

निरीक्षण में दिए गए प्रमुख निर्देश -
- साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों और पार्किंग स्थलों का नियमित निरीक्षण।
- स्वच्छता के लिए पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी, पेयजल की निर्बाध उपलब्धता।
- विद्युत विभाग को प्रमुख मार्गों पर रोशनी और स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, दवाओं व आपात चिकित्सा सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
- अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभावी सुरक्षा प्रबंध, नियमित गश्त, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख प्रवेश-निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, सीसीटीवी से सतत निगरानी, महिला जायरीन की सुरक्षा के विशेष प्रबंध तथा आपात स्थिति में त्वरित समन्वय पर जोर दिया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आने वाले प्रत्येक जायरीन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.