आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास, मनरेगा, आपूर्ति, कल्याण, बाल विकास परियोजना (ICDS), श्रम, बिजली तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके अलावा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने की बात कही गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचल अधिकारी (CO) उपस्थित रहे।

- जारी थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सदरक बेक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बीते माह 13 तारीख को सदरक बेक प्रतिदिन की तरह तालाब की ओर शौच के लिए गए थे। लौटने के दौरान गांव का ही इजिकिल बाड़ा पीछे से आया और उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इस घटना में सदरक बेक की कमर और एक हाथ टूट गया था। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जशपुर अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें चैनपुर अस्पताल लाया गया। बाद में गुमला सदर अस्पताल में तीन दिनों तक उनका इलाज चला। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मामले में जारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इजिकियल बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का सेवन करता है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास, मनरेगा, आपूर्ति, कल्याण, बाल विकास परियोजना (ICDS), श्रम, बिजली तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके अलावा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने की बात कही गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचल अधिकारी (CO) उपस्थित रहे।1
- नारी शक्ति का सम्मान: दमगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता डूमरी (गुमला): प्रखंड अंतर्गत ग्राम दमगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी का परिचय दिया। जानकारी देते हुए गुरुवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि आयोजित कार्यक्रम में डूमरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में प्रदीप मिंज ने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं और उनका सशक्त होना देश की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी नई दिशा देती है। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव और समस्याओं को भी साझा किया। वहीं मुख्य अतिथि ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #गुमला #डूमरी #अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस #नारी_शक्ति #महिला_सशक्तिकरण #झारखंड_समाचार #GumlaNews #JharkhandNews1
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरतो टोली गांव के एक तालाब में बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे एक अधेड़ महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।1
- **साइकिल से गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर में पसरा मातम** गुमला: जारी थाना क्षेत्र के सिकरी नदी पुल के पास साइकिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम श्रीनगर निवासी जोयाकिम मिंज (60 वर्ष), पिता स्व. इलियस मिंज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जोयाकिम मिंज अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर सिकरी कोमडो से वापस अपने घर श्रीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकरी पुल के पास उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को जारी थाना लाया गया। इस संबंध में जारी थाना के एएसआई रमेश महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को गुमला भेजा जाएगा। इधर अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।1
- आदिवासियों का कहना है के डीसी गैर कानूनी काम कर रही है काम बंद करेंगे बोली थी फिर चोरी से कम करा रही है1
- Post by Dipak gupta3
- चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।1