*हैवान पौत्र ने दादी को उतारा मौत के घाट* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहाकलां गांव की नया डेरा बस्ती में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात 60 वर्षीय वृद्धा सुदामा की उनके ही 15 वर्षीय चचेरे पौत्र ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले आरोपी किशोर ने पड़ोस की एक महिला की पायल चोरी कर ली थी। इस घटना को सुदामा ने देख लिया था।उसे डांटते हुए पायल महिला को वापस करवा दी थी। इसी बात से किशोर दादी से नाराज हो गया और बदला लेने की ठान ली। रात में सुदामा घर में अकेली थीं, जबकि उनके पति मातादीन निषाद खेत पर गेहूं की कटाई कराने गए थे। आरोपी किशोर ने मौका पाकर घर में घुसकर उनका गला दबाकर मार दिया और फरार हो गया। सुबह पड़ोस की एक युवती दूध लेने उनके घर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह बाउंड्री कूदकर अंदर गई। अंदर का नज़ारा देखकर वह सन्न रह गई। सुदामा चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थीं, उनके हाथ-पैर लटके हुए थे और मुंह, नाक व कान से खून निकल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चारपाई के पास टूटी हुई चूड़ियां और खून के निशान मिले, जो किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने जांच की।मामले में क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि खप्टिहाकलां गांव में बुजुर्ग महिला की उसके पोते द्वारा गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

- मौदहा हमीरपुर, बीते एक पखवाड़ा पहले अधिवक्ता और उपजिलाधिकारी के पेशकार के बीच तू तू मैं मैं से शुरू हुआ विवाद आंदोलन में बदल गया जिसके चलते गुरूवार को वकीलों ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सभी न्यायलय का बहिष्कार शुरू कर दिया है हालांकि इसके पहले अपर जिलाधिकारी की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का प्रस्ताव आया था जिसे वकीलों ने ठुकरा दिया था।1
- कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।1
- मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।1
- Post by JSB NEWS UP1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के स्टेशन मार्ग में भाजपा ने नारी शक्ति वंदन का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि माताओं, बहनों, महिलाओं के लिए आजादी के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के लिए संसद में विधेयक लाने जा रहे हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के लिए किसी भी दल ने कोई कार्य नहीं किया है। भाजपा के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कार्य देश के अंदर होने जा रहा है। इससे देश की आधी आबादी को बराबरी का दर्जा प्राप्त होगा। सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए लोकसभा में बिल लाया जा रहा है। यह गर्व की बात है। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि यह देश की दिशा बदलने वाला कदम है। लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण मिलने पर आधी आबादी को बहुत बड़ा सम्मान और अधिकार मिलेगा। यह नारी शक्ति को सशक्त बनाने में अहम साबित होगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने संबोधित करते हुए भाजपा के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। सम्मेलन का संचालन भाजपा नेत्री साधना सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद, हिना परवीन, उत्तम सिंह, अरिमर्दन सिंह, राखी शिवहरे, उषा सिंह, गीता वर्मा, रोशनी राठौर, शशिकांत शुक्ला, ध्रुव लाल यादव, ज्योत्सना सिंह, दया तिवारी, कामिनी पाल, एम खान, अरविंद श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, लक्ष्मी रतन साहू सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।2
- थाना बिवांर क्षेत्र में संदिग्ध चोरी की सूचना, जांच में अधिकांश सामान घर में ही मिला1
- बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की उसके ही पोते द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना से महज 3 किलोमीटर दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि रात में तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी मां अहिल्या पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और आराम से घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। पवन कुमार के अनुसार, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां किसी तरह बंधन में ही लुढ़कते हुए दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से ठोकर मारी, जिससे उनकी नींद खुल गई। स्थिति को समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यूपी-112 पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।2
- मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। देखते ही देखते करीब 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में कई किसानों के खेत आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।1