logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेसार गांव से मामा भांजी की ससुराल से 1046000 के गहने लेकर हुआ चंपत भांजी की ससुराल में मिलने आया मामा व उसका बेटा लाखों के सोने चांदी के विवाहिता का आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के बेसार गांव निवासी पंकज चौरसिया की शादी हाल ही में कोमल के साथ संपन्न हुई है। कोमल अधिकतर अपने मामा थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के यहां रहती थी। शुक्रवार की सुबह मामा व उसका बेटा मिलने के लिए कोमल की ससुराल आए। शादी में दिए गए सोने चांदी के गहने को दिखाने की बात कही। कोमल ने सोने चांदी के गहनों से भरी बैग मामा‌के सामने रखा और उनके लिए चाय लेने के लिए कमरे में चली गई। लौट कर आई तो देखा कि मामा व उसका बेटा दोनों घर से गायब थे। फोन लगाने के बाद भी मामा उसका फोन नहीं उठा रहा था। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब मामा का कहीं नहीं पता चला तो कोमल अपने पति पंकज के साथ दोपहर करीब 5 गहनों की रसीद लेकर पट्टी कोतवाली आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

17 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

बेसार गांव से मामा भांजी की ससुराल से 1046000 के गहने लेकर हुआ चंपत भांजी की ससुराल में मिलने आया मामा व उसका बेटा लाखों के सोने चांदी के विवाहिता का आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के बेसार गांव निवासी पंकज चौरसिया की शादी हाल ही में कोमल के साथ संपन्न हुई है। कोमल अधिकतर अपने मामा थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के यहां रहती थी। शुक्रवार की सुबह मामा व उसका बेटा मिलने के लिए कोमल की ससुराल आए। शादी में दिए गए सोने चांदी के गहने को दिखाने की बात कही। कोमल ने सोने चांदी के गहनों से भरी बैग मामा‌के सामने रखा और उनके लिए चाय लेने के लिए कमरे में चली गई। लौट कर आई तो देखा कि मामा व उसका बेटा दोनों घर से गायब थे। फोन लगाने के बाद भी मामा उसका फोन नहीं उठा रहा था। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब मामा का कहीं नहीं पता चला तो कोमल अपने पति पंकज के साथ दोपहर करीब 5 गहनों की रसीद लेकर पट्टी कोतवाली आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *प्रतापगढ़* *कंधई थाना पुलिस बैठकर करा रही निर्माण, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल* प्रतापगढ़ जनपद के थाना कंधई क्षेत्र की दीवानगंज चौकी अंतर्गत एक भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जयसिंहगढ़ निवासी कुर्सीद अहमद पुत्र अब्दुल मंजीर ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 45/0.099 की विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। शिकायतकर्ता के अनुसार बिना राजस्व विभाग की पैमाइश, सीमांकन और सक्षम अधिकारी के आदेश के ही दीवार खड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि मौके पर राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। कुर्सीद अहमद ने यह भी बताया कि उनके पिता अब्दुल मंजीर कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार की इस स्थिति का लाभ उठाकर विपक्षी पक्ष निर्माण करा रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं और प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार किया जा रहा है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    1
    *प्रतापगढ़*
*कंधई थाना पुलिस बैठकर करा रही निर्माण, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल*
प्रतापगढ़ जनपद के थाना कंधई क्षेत्र की दीवानगंज चौकी अंतर्गत एक भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जयसिंहगढ़ निवासी कुर्सीद अहमद पुत्र अब्दुल मंजीर ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 45/0.099 की विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
शिकायतकर्ता के अनुसार बिना राजस्व विभाग की पैमाइश, सीमांकन और सक्षम अधिकारी के आदेश के ही दीवार खड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि मौके पर राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।
कुर्सीद अहमद ने यह भी बताया कि उनके पिता अब्दुल मंजीर कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार की इस स्थिति का लाभ उठाकर विपक्षी पक्ष निर्माण करा रहा है।
पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं और प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार किया जा रहा है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • दिनांक 28 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित
    2
    दिनांक 28 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    1
    पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई।
नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दो कुन्तल मिलावटी खोवा को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया नष्ट JST डीडीयू नगर।नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक मालवाहक से 1 2 कुन्तल खोवा बरामद किया। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो कुंतल खोवे को नष्ट करा दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया। त्योहार नजदीक आता देखकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सकिय हो गए है। सबसे अधिक खपत खोवे की होती है। इसमें लोग रिफाइंड के अलावा आलू और स्टार्च का मिश्रण करते हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जीटीआर ब्रिज पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक मालवाहन को रूकवा लिया। मौके पर पकड़े गये चालक से अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में लगभग 12 कुंतल खोवा है। खोवा नौगढ़ से नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऑयोडिन टिंचर की मदद से खोवे सैंपल लेकर उसकी जांच शुरू की। इस दौरान विभिन्न परात से खोवे के सैंपल लिये। लगभग दो कुतंल खोवा प्रारंभिक टेस्ट में खरा नहीं उतरा। इसके बाद टीम ने उन खोवे के परात से सेंपल पैक किये। शेष खोवे को छोड़कर दो कुतंल खोवे को जब्त कर उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दो कुतंल खोवे को नष्ट करा दिया गया है। बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
    1
    दो कुन्तल मिलावटी खोवा को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया नष्ट 
JST 
डीडीयू नगर।नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक मालवाहक से 1 2 कुन्तल  खोवा बरामद किया। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो कुंतल खोवे को नष्ट करा दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया।
त्योहार नजदीक आता देखकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सकिय हो गए है। सबसे अधिक खपत खोवे की होती है। इसमें लोग रिफाइंड के अलावा आलू और स्टार्च का मिश्रण करते हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जीटीआर ब्रिज पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक मालवाहन को रूकवा लिया। मौके पर पकड़े गये चालक से अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में लगभग 12 कुंतल खोवा है। खोवा नौगढ़ से नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए जा रहा था।  खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऑयोडिन टिंचर की मदद से खोवे सैंपल लेकर उसकी जांच शुरू की। इस दौरान विभिन्न परात से खोवे के सैंपल लिये। लगभग दो कुतंल खोवा प्रारंभिक टेस्ट में खरा नहीं उतरा। इसके बाद टीम ने उन खोवे के परात से सेंपल पैक किये। शेष खोवे को छोड़कर दो कुतंल खोवे को जब्त कर उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दो कुतंल खोवे को नष्ट करा दिया गया है। बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by अपना गांव
    1
    Post by अपना गांव
    user_अपना गांव
    अपना गांव
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by RAJA JAUNPUR NEWS
    1
    Post by RAJA JAUNPUR NEWS
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ट्रामा सेंटर पर निशुल्क किया जाता सिटी स्कैन जौनपुर जिला के सिरकोनी में स्थित ट्रामा सेंटर पर कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से स्थित सिटी स्कैन निशुल्क किया जाता है सिर्फ डॉक्टर से लिखवा कर सीटी स्कैन करवा सकते हैं एक पैसा भी नहीं लगता है सब निशुल्क है 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मिलती है
    1
    ट्रामा सेंटर पर निशुल्क किया जाता सिटी स्कैन
जौनपुर जिला के सिरकोनी में स्थित ट्रामा सेंटर पर कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से स्थित सिटी स्कैन निशुल्क किया जाता है सिर्फ डॉक्टर से लिखवा कर सीटी स्कैन करवा सकते हैं एक पैसा भी नहीं लगता है सब निशुल्क है 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मिलती है
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भांजी की ससुराल में मिलने आया मामा व उसका बेटा लाखों के सोने चांदी के विवाहिता का आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के बेसार गांव निवासी पंकज चौरसिया की शादी हाल ही में कोमल के साथ संपन्न हुई है। कोमल अधिकतर अपने मामा थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के यहां रहती थी। शुक्रवार की सुबह मामा व उसका बेटा मिलने के लिए कोमल की ससुराल आए। शादी में दिए गए सोने चांदी के गहने को दिखाने की बात कही। कोमल ने सोने चांदी के गहनों से भरी बैग मामा‌के सामने रखा और उनके लिए चाय लेने के लिए कमरे में चली गई। लौट कर आई तो देखा कि मामा व उसका बेटा दोनों घर से गायब थे। फोन लगाने के बाद भी मामा उसका फोन नहीं उठा रहा था। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब मामा का कहीं नहीं पता चला तो कोमल अपने पति पंकज के साथ दोपहर करीब 5 गहनों की रसीद लेकर पट्टी कोतवाली आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    1
    भांजी की ससुराल में मिलने आया मामा व उसका बेटा लाखों के सोने चांदी के विवाहिता का आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। 
कोतवाली पट्टी क्षेत्र के बेसार गांव निवासी पंकज चौरसिया की शादी हाल ही में कोमल के साथ संपन्न हुई है। कोमल अधिकतर अपने मामा  थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के यहां रहती थी। शुक्रवार की सुबह मामा  व उसका बेटा मिलने के लिए कोमल की ससुराल आए।  शादी में दिए गए सोने चांदी के गहने को दिखाने की बात कही। कोमल ने सोने चांदी के गहनों से भरी बैग मामा‌के सामने रखा और उनके लिए चाय लेने के लिए कमरे में चली गई। लौट कर आई तो देखा कि मामा व उसका बेटा दोनों घर से गायब थे।  फोन लगाने के बाद भी मामा उसका फोन नहीं उठा रहा था।  आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब मामा का कहीं नहीं पता चला तो कोमल अपने पति पंकज के साथ दोपहर करीब 5 गहनों की रसीद लेकर पट्टी कोतवाली आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.