logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल नौतनवा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नौतनवा में हुए प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने 12वें द्विपक्षीय समझौते को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बताया गया कि देशभर में करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जिसका असर नौतनवा में भी देखने को मिला। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

6 hrs ago
user_Munna Ansari
Munna Ansari
निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल नौतनवा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नौतनवा में हुए प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने 12वें द्विपक्षीय समझौते को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बताया गया कि देशभर में करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जिसका असर नौतनवा में भी देखने को मिला। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल नौतनवा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नौतनवा में हुए प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने 12वें द्विपक्षीय समझौते को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बताया गया कि देशभर में करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जिसका असर नौतनवा में भी देखने को मिला। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
    1
    बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 
बैंककर्मियों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल
नौतनवा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नौतनवा में हुए प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों ने 12वें द्विपक्षीय समझौते को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बताया गया कि देशभर में करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जिसका असर नौतनवा में भी देखने को मिला।
बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डीआईजी ने एसपी के साथ महराजगंज में की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा महराजगंज। शांति व्यवस्था और आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने नगर तिराहा, बस स्टेशन, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग और नियमित रात्रि गश्त के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। डीआईजी ने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
    1
    डीआईजी ने एसपी के साथ महराजगंज में की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

महराजगंज। शांति व्यवस्था और आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने नगर तिराहा, बस स्टेशन, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग और नियमित रात्रि गश्त के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। डीआईजी ने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • त्योहारों को लेकर डीआईजी ने महराजगंज में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा महराजगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीआईजी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने नगर तिराहा, बस स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सक्रियता परखी। डीआईजी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग, नियमित रात्रि गश्त और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    1
    त्योहारों को लेकर डीआईजी ने महराजगंज में किया पैदल गश्त
 सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
महराजगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
डीआईजी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने नगर तिराहा, बस स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सक्रियता परखी। डीआईजी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग, नियमित रात्रि गश्त और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन
    1
    महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन
महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा ऐलान! मानदेय बढ़ाने और GPS हाजिरी खत्म करने की मांग महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, ₹2,500 को मूल मानदेय में शामिल करने, अटकी प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने और GPS हाजिरी व्यवस्था खत्म करने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
    1
    महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा ऐलान! मानदेय बढ़ाने और GPS हाजिरी खत्म करने की मांग
महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, ₹2,500 को मूल मानदेय में शामिल करने, अटकी प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने और GPS हाजिरी व्यवस्था खत्म करने की मांग उठाई है। 
कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैंक यूनियनों का ऐलान पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैंक यूनियनों का ऐलान
    1
    पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी
मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैंक यूनियनों का ऐलान
पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी
मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैंक यूनियनों का ऐलान
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला रामनगर में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत घुघली थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया गया कि बेचई का अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी दौरान शोभा की बहन रीता भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि बेचई ने रीता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने रीता और उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का देकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंची और रीता के साथ मारपीट करने लगी। घटना के बाद रीता घुघली थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली भेजा। उपचार के बाद थाने लौटकर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता
घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला रामनगर में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत घुघली थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया गया कि बेचई का अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी दौरान शोभा की बहन रीता भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि बेचई ने रीता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने रीता और उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का देकर मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंची और रीता के साथ मारपीट करने लगी।
घटना के बाद रीता घुघली थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली भेजा। उपचार के बाद थाने लौटकर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्कूल से गायब 13 साल की छात्रा युवक संग मिली, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप से सनसनी कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा चार दिन बाद देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक के साथ मिली। दोनों के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का करीब 8 मिनट 46 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा के पिता ने युवक पर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक छात्रा पांच सितंबर को स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। मां की तहरीर पर छह सितंबर को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की थी। बीओ: नौ सितंबर को छात्रा अपने गांव से करीब नौ किलोमीटर दूर देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र में युवक के साथ मिली। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में दोनों सड़क किनारे झाड़ियों के पास नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिखाई देता है। ग्रामीण दोनों को अलग करते हुए पुलिस को सूचना देते हैं। इसके बाद पुलिस दोनों को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले गुजरात, फिर लखनऊ और देवरिया ले गया। छात्रा ने भी यात्रा के दौरान नशीली दवा देने और उसके साथ गलत काम किए जाने का आरोप लगाया है। वापस लौटते समय जहरीला पदार्थ खिलाने और गले में फंदा लगाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो और यात्रा से जुड़े टिकट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा और युवक को बरामद कर उपचार कराया। दोनों की स्थिति सामान्य है और मामले के सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    1
    स्कूल से गायब 13 साल की छात्रा युवक संग मिली, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप से सनसनी
कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा चार दिन बाद देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक के साथ मिली। दोनों के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का करीब 8 मिनट 46 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा के पिता ने युवक पर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक छात्रा पांच सितंबर को स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। मां की तहरीर पर छह सितंबर को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की थी।
बीओ: नौ सितंबर को छात्रा अपने गांव से करीब नौ किलोमीटर दूर देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र में युवक के साथ मिली। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में दोनों सड़क किनारे झाड़ियों के पास नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिखाई देता है। ग्रामीण दोनों को अलग करते हुए पुलिस को सूचना देते हैं। इसके बाद पुलिस दोनों को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले गुजरात, फिर लखनऊ और देवरिया ले गया। छात्रा ने भी यात्रा के दौरान नशीली दवा देने और उसके साथ गलत काम किए जाने का आरोप लगाया है। वापस लौटते समय जहरीला पदार्थ खिलाने और गले में फंदा लगाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो और यात्रा से जुड़े टिकट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा और युवक को बरामद कर उपचार कराया। दोनों की स्थिति सामान्य है और मामले के सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.