Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमी से शादी की जिद में युवती चढ़ी एयरटेल टावर, सुखपुरा में हाईवोल्टेज ड्रामा बलिया जिले के सुखपुरा कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एयरटेल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही थाना सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवक शादी से इंकार कर रहा है। इसी बात से आहत होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने पर बुलाया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
प्रेमी से शादी की जिद में युवती चढ़ी एयरटेल टावर, सुखपुरा में हाईवोल्टेज ड्रामा बलिया जिले के सुखपुरा कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एयरटेल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही थाना सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवक शादी से इंकार कर रहा है। इसी बात से आहत होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने पर बुलाया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from Mau and nearby areas
- आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद मऊ को 03 नई चार पहिया पीआरवी (स्कॉर्पियो) वाहन उपलब्ध कराए गए हैं मऊ । पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मऊ कमलेश बहादुर एवं नोडल अधिकारी यू पी 112/अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में 03 चार पहिया PRV स्कॉर्पियो को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए । महोदय ने पुलिस कर्मियों को सेवा, सुरक्षा, संवेदना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए ।4
- हरदोई _माधोगंज क्षेत्र में इंदलापुर, तपनौर, जेहदीपुर के आस पास के कई गांवों में अचानक मौसम ने करवट ली तेज आंधी बारिश के साथ बराबर 1 घंटा गिरे ओले माधोगंज क्षेत्र में कई गांवों में बुधवार को तेज बारिश ने 1 घंटे तक तांडव मचाया। लगभग 30 मिनट तक बारिश के साथ 40 से 50 ग्राम तक के बड़े ओले गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से सड़को पर हड़कंप मच गया। कई जगहों पर यात्रियों ने आपने वाहन छोड़कर जान बचाई। बुधवार शाम को हुई इस बड़े स्तर की बारिश और ओलावृष्टि का किसानों का गेहूं पर कहर मचा दिया।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।4
- सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीकांड! सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आपसी विवाद में एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई—जो खुद भी वकील हैं—पर सरेआम गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। मामला शांत होता दिख ही रहा था कि तभी आरोपी वकील ने अचानक तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली दाग दी। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद और पुरानी पारिवारिक रंजिश इस खूनी संघर्ष की वजह बताई जा रही है। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से वकील और आम लोग स्तब्ध हैं। घायल वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- एटा में रोडवेज बस चालक की लापरवाही, बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाई बस एटा जिले में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करते समय एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इतना ही नहीं, घायल युवक को बस की खिड़की पर लटकाकर बस को दौड़ाता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के KS रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- Post by बागी बलिया1
- मऊ की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान वोट नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता” — मंत्री ए.के. शर्मा रक्तदान महादान: मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ मऊ, । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4