मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह सोमवार, 13 जुलाई को सुबह 10:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले, सुबह 10:00 बजे रिंग रोड स्थित भैरव मंदिर (राजगढ़ चौराहा) पर कांग्रेस की एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आमसभा के समापन के बाद, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जुलूस के रूप में आगे बढ़ेंगे। यह जुलूस गांधी रोड, तिगेलिया, टाउनहाल, बड़ा बाजार और किला चौक सहित शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा, जहां वे स्थानीय व्यापारियों से जनसंपर्क करेंगे। इसके पश्चात वे न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद एवं सह प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस संजना जाटव, सांसद अशोक सिंह और पूर्व मंत्री अजय सिंह शामिल हैं। इनके अलावा, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, विधायक पंकज उपाध्याय, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक केशव देसाई, विधायक नितेन्द्र राठौड़, विधायक दिनेश गुर्जर, विधायक सुरेश राजे, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व विधायक नीटू सिकरवार, जिला संगठन प्रभारी रामलखन डंडोतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और वरिष्ठ नेता अवधेश नायक सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

- मुरैना के जौरा में सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे देश के पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जितेंद्र माहेश्वरी का शनिवार को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। न्यू बस स्टैंड से लेकर मनकामेश्वर महादेव मंदिर तक हजारों नागरिकों का जनसैलाब उनके स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा। इस दौरान पूरे मार्ग में स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के साथ सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संगठनों ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। स्वागत यात्रा के दौरान पुरानी सब्जी मंडी स्थित मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा लहराकर उनका आत्मीय स्वागत किया, जो सामाजिक सद्भाव और जौरा की गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने कहा कि उन्होंने जीवनभर अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हुए ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र कर्म के प्रति समर्पण और ईमानदारी है। अपने संघर्षपूर्ण सफर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा जौरा के शासकीय विद्यालयों में हुई, जिसके बाद उन्होंने मुरैना से स्नातक और ग्वालियर में अपने गुरु वरिष्ठ अधिवक्ता लहोटिया जी के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत की। उन्होंने अपनी प्रेरणा का श्रेय अपने पिता और बड़े भाई स्वर्गीय कौशल माहेश्वरी को दिया, जो बिना शुल्क के निर्धनों के मुकदमे लड़ते थे। न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए उन्होंने मनकामेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के गठन में सहयोग किया, जिसके माध्यम से आज मंदिर परिसर में बच्चों के लिए आवास सहित निःशुल्क वैदिक पाठशाला संचालित की जा रही है। जौरा के नागरिकों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाले इस क्षेत्र के पहले व्यक्ति के रूप में न्यायमूर्ति जितेंद्र माहेश्वरी ने पूरे जौरा और मुरैना जिले का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है और नई पीढ़ी के सामने संघर्ष, सादगी और ईमानदारी का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।1
- मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- Post by Deepak Prajapati1
- भोपाल में दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है। वहीं, कार्यकर्ताओं के इस्तीफों के मामले पर हेमंत खंडेलवाल ने अपनी बात रखी है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से अगवा की गई 11वीं कक्षा की एक छात्रा बदमाशों के चंगुल से भागकर सुरक्षित डबरा सिटी थाने पहुंच गई है। डबरा-झांसी हाईवे पर मौका पाकर बदमाशों की कैद से छूटी यह डरी-सहमी छात्रा लोगों से रास्ता पूछते हुए पुलिस थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा के परिजनों को फोन कर सुरक्षित होने की सूचना दे दी है। यह पूरा सनसनीखेज मामला 8 जुलाई का है, जब टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में रहने वाली यह छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और जबरन कार में डालकर ले गए। बदमाशों ने उसे तीन दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन मौका मिलते ही छात्रा उनके चंगुल से सुरक्षित भाग निकली।3
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच मारपीट की घटना हुई है।1