Shuru
Apke Nagar Ki App…
फेसबुक पर 'सोनी शर्मा' बनकर बिछाया हुस्न का जाल, बैंक मैनेजर ने कूट रचित दस्तावेजों से खोला फर्जी खाता; 17.71 लाख की साइबर ठगी का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Duc News Rajsthan चैनल
फेसबुक पर 'सोनी शर्मा' बनकर बिछाया हुस्न का जाल, बैंक मैनेजर ने कूट रचित दस्तावेजों से खोला फर्जी खाता; 17.71 लाख की साइबर ठगी का पुलिस ने किया पर्दाफाश
More news from Rajasthan and nearby areas
- वार्ड नंबर 20 में गीता देवी के समर्थन में बढ़ता जनसमर्थन, राव समाज सहित हर वर्ग और हर घर से मिल रहा खुला साथ1
- पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुराना शहर द्वारा मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को घोष का भव्य संचलन निकाला गया। यह संचलन चांदपोल स्थित गौर के मैदान से प्रारंभ होकर रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर से होते हुए व्यास पार्क और नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोल द्वार पर समाप्त हुआ। संचलन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। इस दौरान महानगर सहकार्यवाह अशोक जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश , गोविंद सोनी और संघचालक देवीलाल का सानिध्य रहा। कार्यक्रम की विस्तृत रचना के बारे में ओमप्रकाश ने जानकारी दी।1
- नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर1
- 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!1
- सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"1
- डी.बी. अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: गेट नंबर 2 पर सत्याग्रहियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल से शुरू होगा आमरण अनशन चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी.बी. जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्थाओं, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की घोर लापरवाही, संवेदक फर्मों द्वारा सफाई कर्मियों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किए जा रहे भुगतान घोटाले और दवाओं व जरूरी जांचों के अभाव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अस्पताल के गेट नंबर 2 पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच एवं भगत सिंह फोर्स (राजगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में गत 25 अगस्त से अनवरत शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है। अस्पताल प्रशासन की हठधर्मिता और कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा जी ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीज भारी पीड़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक 13 सूत्रीय जनहितैषी मांगों पर लिखित प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए, तो कल 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन 'आमरण अनशन' प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर वर्तमान व पूर्व सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, फर्जी हाजिरी घोटाले की वित्तीय जांच व वसूली कराने, फैब्रिक वार्ड की महीनों से खराब पड़ी ईसीजी मशीन को तुरंत दुरुस्त करने, 24 घंटे सोनोग्राफी व आपातकालीन जांच निशुल्क उपलब्ध कराने और डीडीसी पर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। धरना स्थल पर आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश मामा जी, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र सुधार की मांग उठाई।1
- बीकानेर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1439 किलो काजू किए सीज ~ रक्षाबंधन के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1439 किलो काजू सीज किए। बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लेबल में कमी मिलने पर काजू का सैंपल लिया गया। इसके अलावा गुलाबजामुन, खोया, मावा और काजू कतली के भी सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। #Rajasthannews #bikanernews #breakingNews #bikaner #foodreality1
- श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान, 680 दावेदारों ने ठोकी ताल1