Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sandeep verma
More news from Kanpur Dehat and nearby areas
- Post by Sandeep verma1
- Post by Ramadhar Kumar1
- 🤔🤔🤔🤫🤫🫣🫣🤫🤫🫣🫣1
- झींझक के बड़ा चौराहे पर बीच सड़क में मारपीट का बीडियो वापरल कुछ युवक बीच सड़क में ही झगड़ा करने लगेआस पास के दूकानदारों ने कराया शांत1
- वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।1
- मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार चोरी का ट्रक बरामद, अंदर से मिले 90 लाख के लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल रिफाइनरी थाना पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 80 हजार नकद भी बरामद हाईटेक चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़ी रिकवरी ASP/थाना प्रभारी ने दी जानकारी, अंतरराज्यीय गिरोह पर मथुरा पुलिस की बड़ी सफलता1
- अछल्दा स्टेशन पर DRM का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी अछल्दा (औरैया)। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रंजीत अग्रवाल शुक्रवार को सुबह 11:13 बजे निरीक्षण यान से अछल्दा स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन को रोका गया और उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DRM ने सबसे पहले पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वाटर कूलर में ड्रेनेज और ट्रे की व्यवस्था न होने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी को कड़ी फटकार लगाई। मौके पर ही उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से वही पानी पीने को कहा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो IWB कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि शाम तक वाटर कूलर की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद DRM ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया। 10 कैमरों में से एक भी चालू नहीं मिला। SNT कर्मियों ने बताया कि कैमरे इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में हैं और टेंडर रेलटेल कंपनी के पास है, जहां से देरी हो रही है। इस पर DRM ने तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम बिल्डिंग का जर्जर छज्जा भी देखा गया, जिसे तोड़कर नया बनाने के प्रस्ताव पर DRM ने सहमति दी। साथ ही उन्होंने फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 तक नए फुट ओवरब्रिज निर्माण की संभावनाएं भी देखीं। प्लेटफॉर्म पर बने शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। करीब 20 मिनट के निरीक्षण के बाद DRM रंजीत अग्रवाल सुबह 11:33 बजे निरीक्षण यान से वापस रवाना हो गए। इस निरीक्षण में जनसमर्क अधिकारी अमित मालवी, डिप्टी सीटीएम अमित आनंद व एडीएसटी भी टीम के साथ मौजूद रहे। DRM के दौरे से स्टेशन प्रशासन में हड़कंप मचा रहा और व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद तेज हो गई।4
- Post by Ramadhar Kumar1