logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंधी तूफान से हुई मौत पर तहसील प्रशासन ने सौंपा अनुग्रह राशि चार लाख का चेक। अयोध्या जिले में तहसील बीकापुर अंतर्गत विधान सभा गोसाईगंज में तेज आंधी और बरसात से टिन सेड और छप्पर गिरने से हुई मौतों के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहसील प्रशासन विधायक अभय सिंह के साथ मृतकों के घर पहुंच कर मृतक के आश्रितों परिजन को दैवीय आपदा अनुग्रह राशि का चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, एसडीएम श्रेया, नायब तहसीलदार रामखेलावन राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर तहसील अंतर्गत गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तीन मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। नायब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा बताया गया कि बराव गांव में मृतक केशव राम निषाद की पत्नी रामपता देवी, मरुई सहाय सिंह बनिया का पुरवा गांव निवासी मृतक राममिलन की पत्नी देवमती, जाना ग्राम पंचायत में मृतक साधू सिंह की पत्नी सीतापति को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया है। इस दौरान संबंधित गांव के ग्राम प्रधान और लेखपाल भी मौजूद रहे,आंधी और तूफान के चलते तहसील क्षेत्र में 6 लोगों की मौत हो चुकी है तथा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

1 day ago
user_हलचल अयोध्या समाचार
हलचल अयोध्या समाचार
Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
6ead4339-7ef1-48eb-99ab-5346cc6d7b84

आंधी तूफान से हुई मौत पर तहसील प्रशासन ने सौंपा अनुग्रह राशि चार लाख का चेक। अयोध्या जिले में तहसील बीकापुर अंतर्गत विधान सभा गोसाईगंज में तेज आंधी और बरसात से टिन सेड और छप्पर गिरने से हुई मौतों के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहसील प्रशासन विधायक अभय सिंह के साथ मृतकों के घर पहुंच कर मृतक के आश्रितों परिजन को दैवीय आपदा अनुग्रह राशि का चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, एसडीएम श्रेया, नायब तहसीलदार रामखेलावन राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर तहसील अंतर्गत गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तीन मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। नायब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा बताया गया कि बराव गांव में मृतक केशव राम निषाद की पत्नी रामपता देवी, मरुई सहाय सिंह बनिया का पुरवा गांव निवासी मृतक राममिलन की पत्नी देवमती, जाना ग्राम पंचायत में मृतक साधू सिंह की पत्नी सीतापति को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया है। इस दौरान संबंधित गांव के ग्राम प्रधान और लेखपाल भी मौजूद रहे,आंधी और तूफान के चलते तहसील क्षेत्र में 6 लोगों की मौत हो चुकी है तथा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या जिले के सिविल कोर्ट परिसर स्थित आठ तल्ला बिल्डिंग चौबीस कक्षीय भवन के सभागार में ३० अप्रैल २०२६को लिपिक पद से सेवा निवृत्त हुए संजय कुमार सिंह को सहयोगी न्यायिक कर्मी साथियों द्वारा खचाखच भरे मीटिंग हाल में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर नम आंखों से विदा किया गया,विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर मीटिंग हाल पहुंचे जिला जज रणंजय कुमार वर्मा का केंद्रीय नाजिर व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया,बताया जाता है कि हंसमुख स्वभाव मिलनसार प्रवृति के संजय कुमार सिंह 25 जुलाई 1985 में लिपिक पद पर सेवा में आए और अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ४२ साल अपनी सेवा देते हुए 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत हुए,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के द्वारा संजय कुमार सिंह को विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर अंग वस्त्र, रामचरित मानस की पुस्तक,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,न्यायिक कर्मियों द्वारा संजय कुमार सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सम्मानित करने वाले न्यायिक कर्मियों में केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह,प्रशासनिक अधिकारी,सहायक नाजिर सुनील कुमार सिंह,राम शंकर कौशलेंद्र श्रीवास्तव,संतोष ओझा, सहित कई अन्य न्यायिक कर्मियों द्वारा गले लगकर नम आंखों से विदाई दी गई,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा व न्यायिक अधिकारी रुपाली सिंह द्वारा संजय कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक बचा हुआ समय बिताने की कामना किया गया,विदाई समारोह पर केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह व संजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई,कार्यक्रम का संचालन राम शंकर यादव द्वारा किया गया।
    1
    अयोध्या जिले के सिविल कोर्ट परिसर स्थित आठ तल्ला बिल्डिंग चौबीस कक्षीय भवन के सभागार में ३० अप्रैल २०२६को लिपिक पद से सेवा निवृत्त हुए संजय कुमार सिंह को सहयोगी न्यायिक कर्मी साथियों द्वारा खचाखच भरे मीटिंग हाल में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर नम आंखों से विदा किया गया,विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर मीटिंग हाल पहुंचे जिला जज रणंजय कुमार वर्मा का  केंद्रीय नाजिर व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया,बताया जाता है कि हंसमुख स्वभाव मिलनसार प्रवृति के संजय कुमार सिंह 25 जुलाई 1985 में लिपिक पद पर सेवा में आए और अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ४२ साल अपनी सेवा देते हुए 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत हुए,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के द्वारा संजय कुमार सिंह को विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर अंग वस्त्र, रामचरित मानस की पुस्तक,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,न्यायिक कर्मियों द्वारा संजय कुमार सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सम्मानित करने वाले न्यायिक कर्मियों में केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह,प्रशासनिक अधिकारी,सहायक नाजिर सुनील कुमार सिंह,राम शंकर कौशलेंद्र श्रीवास्तव,संतोष ओझा, सहित कई अन्य न्यायिक कर्मियों द्वारा गले लगकर नम आंखों से विदाई दी गई,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा व न्यायिक अधिकारी रुपाली सिंह द्वारा संजय कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक बचा हुआ समय बिताने की कामना किया गया,विदाई समारोह पर केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह व संजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई,कार्यक्रम का संचालन राम शंकर यादव द्वारा किया गया।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • welcome All members
    1
    welcome All members
    user_आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद भारतीय जनता पार्टी Sohawal, Ayodhya•
    11 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में निर्मित आदर्श तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए जलस्रोत और सौंदर्य का केंद्र रहा यह तालाब अब पूरी तरह सूख चुका है और झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। तालाब के चारों ओर लगाई गई बाउंड्री और लोहे के एंगल पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जबकि मुख्य गेट भी नहीं बचा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पशु-पक्षियों और मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं इस तालाब की दुर्दशा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। सरकार द्वारा तालाबों में पानी उपलब्ध होने के दावों के बीच यह तालाब हकीकत बयां कर रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति गायादत्त यादव ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले, वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी मौजूद है। वहीं ग्राम सचिव शाश्वत अचारी ने कहा कि इस तालाब की स्थिति की जानकारी नहीं थी, जांच कर शीघ्र साफ-सफाई कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण शिवलाल, रामबहोर, राम आसरे और बोधिराम ने प्रशासन से तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में निर्मित आदर्श तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए जलस्रोत और सौंदर्य का केंद्र रहा यह तालाब अब पूरी तरह सूख चुका है और झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। तालाब के चारों ओर लगाई गई बाउंड्री और लोहे के एंगल पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जबकि मुख्य गेट भी नहीं बचा है।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पशु-पक्षियों और मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं इस तालाब की दुर्दशा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। सरकार द्वारा तालाबों में पानी उपलब्ध होने के दावों के बीच यह तालाब हकीकत बयां कर रहा है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान पति गायादत्त यादव ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले, वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी मौजूद है। वहीं ग्राम सचिव शाश्वत अचारी ने कहा कि इस तालाब की स्थिति की जानकारी नहीं थी, जांच कर शीघ्र साफ-सफाई कराई जाएगी।
खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण शिवलाल, रामबहोर, राम आसरे और बोधिराम ने प्रशासन से तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Shivaji Sonkar
    2
    Post by Shivaji Sonkar
    user_Shivaji Sonkar
    Shivaji Sonkar
    Social Media Manager हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    2
    Post by अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    user_अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    Voice of people रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।
हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।
    1
    आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब
अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है।
इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।
    user_Nikhil Vyas Official
    Nikhil Vyas Official
    Rudauli, Ayodhya•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.