logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत मानते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भव्य विजय दिवस मशाल जुलूस निकाला और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि और पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकला, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों को मिठाइयां बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि छात्र आंदोलन ने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया, जो लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के साथ हुई धक्का-मुक्की और छात्रों के साथ अभद्रता का विरोध लगातार किया जा रहा था, और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के घुटने टेकने का प्रमाण है। इसके अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम एडवोकेट ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा है। इस अवसर पर अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजपाल वर्मा, सोहन लाल वर्मा, संजीव गुप्ता, आमिर अली, पुष्पेंद्र बघेल, जितेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशु राजपूत, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, जितेंद्र राना, राजेश गुप्ता, आशीष राज, आनंद पाल बघेल, शिवगत उल्ला खा, खुशीराम दिवाकर, हरिओम शर्मा, हीरा पाराशर, धीरेंद्र सविता, राजकुमार दिवाकर, ओमबीर सिंह राजपूत, अमित पाराशर, गौरव पाराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_JURM KA PARDAAPHAASH
JURM KA PARDAAPHAASH
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

एटा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत मानते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भव्य विजय दिवस मशाल जुलूस निकाला और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि और पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकला, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों को मिठाइयां बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि छात्र आंदोलन ने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया, जो लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के साथ हुई धक्का-मुक्की और छात्रों के साथ अभद्रता का विरोध लगातार किया जा रहा था, और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के घुटने टेकने का प्रमाण है। इसके अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम एडवोकेट ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा है। इस अवसर पर अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजपाल वर्मा, सोहन लाल वर्मा, संजीव गुप्ता, आमिर अली, पुष्पेंद्र बघेल, जितेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशु राजपूत, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, जितेंद्र राना, राजेश गुप्ता, आशीष राज, आनंद पाल बघेल, शिवगत उल्ला खा, खुशीराम दिवाकर, हरिओम शर्मा, हीरा पाराशर, धीरेंद्र सविता, राजकुमार दिवाकर, ओमबीर सिंह राजपूत, अमित पाराशर, गौरव पाराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एटा के मारहरा स्थित मोहल्ला कम्बू में झूलती हुई विद्युत लाइनों के कारण हादसों का लगातार डर बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर इस समस्या को लेकर शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अफसर पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
    1
    एटा के मारहरा स्थित मोहल्ला कम्बू में झूलती हुई विद्युत लाइनों के कारण हादसों का लगातार डर बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर इस समस्या को लेकर शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अफसर पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • योगीराज में सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत को नाकाम करते हुए हाथरस जनपद की सासनी तहसील स्थित टिकारी गांव में बाबा का बुलडोजर गरजा है। ग्राम टिकारी की गाटा संख्या 897, रकबा 61 एयर नवीन परती भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से दीवार खड़ी कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही सासनी तहसील में कार्यरत तेज-तर्रार एसडीएम शिव प्रकाश यादव अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात्रि में ही कब्जा कर रहे नितिन कुमार पुत्र महावीर सिंह व उनके सहयोगियों को काम करने से रोक दिया और मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई अमल में लाने के आदेश जारी किए। इसके अगले दिन प्रशासनिक टीम और राजस्व ग्राम टिकारी पर तैनात लेखपाल अरविंद कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने अवैध कब्जे के दौरान खड़ी की गई दीवारों को बुलडोजर से तोड़कर तहस-नहस कर दिया और मलबे को हटाकर एक तरफ कराया। इसके साथ ही भू-माफियाओं पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
    1
    योगीराज में सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत को नाकाम करते हुए हाथरस जनपद की सासनी तहसील स्थित टिकारी गांव में बाबा का बुलडोजर गरजा है। ग्राम टिकारी की गाटा संख्या 897, रकबा 61 एयर नवीन परती भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से दीवार खड़ी कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही सासनी तहसील में कार्यरत तेज-तर्रार एसडीएम शिव प्रकाश यादव अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात्रि में ही कब्जा कर रहे नितिन कुमार पुत्र महावीर सिंह व उनके सहयोगियों को काम करने से रोक दिया और मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई अमल में लाने के आदेश जारी किए।

इसके अगले दिन प्रशासनिक टीम और राजस्व ग्राम टिकारी पर तैनात लेखपाल अरविंद कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने अवैध कब्जे के दौरान खड़ी की गई दीवारों को बुलडोजर से तोड़कर तहस-नहस कर दिया और मलबे को हटाकर एक तरफ कराया। इसके साथ ही भू-माफियाओं पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • एटा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत मानते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भव्य विजय दिवस मशाल जुलूस निकाला और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि और पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकला, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों को मिठाइयां बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि छात्र आंदोलन ने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया, जो लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के साथ हुई धक्का-मुक्की और छात्रों के साथ अभद्रता का विरोध लगातार किया जा रहा था, और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के घुटने टेकने का प्रमाण है। इसके अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम एडवोकेट ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा है। इस अवसर पर अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजपाल वर्मा, सोहन लाल वर्मा, संजीव गुप्ता, आमिर अली, पुष्पेंद्र बघेल, जितेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशु राजपूत, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, जितेंद्र राना, राजेश गुप्ता, आशीष राज, आनंद पाल बघेल, शिवगत उल्ला खा, खुशीराम दिवाकर, हरिओम शर्मा, हीरा पाराशर, धीरेंद्र सविता, राजकुमार दिवाकर, ओमबीर सिंह राजपूत, अमित पाराशर, गौरव पाराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    एटा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत मानते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भव्य विजय दिवस मशाल जुलूस निकाला और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि और पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकला, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों को मिठाइयां बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि छात्र आंदोलन ने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया, जो लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के साथ हुई धक्का-मुक्की और छात्रों के साथ अभद्रता का विरोध लगातार किया जा रहा था, और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के घुटने टेकने का प्रमाण है। इसके अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम एडवोकेट ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा है।

इस अवसर पर अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजपाल वर्मा, सोहन लाल वर्मा, संजीव गुप्ता, आमिर अली, पुष्पेंद्र बघेल, जितेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशु राजपूत, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, जितेंद्र राना, राजेश गुप्ता, आशीष राज, आनंद पाल बघेल, शिवगत उल्ला खा, खुशीराम दिवाकर, हरिओम शर्मा, हीरा पाराशर, धीरेंद्र सविता, राजकुमार दिवाकर, ओमबीर सिंह राजपूत, अमित पाराशर, गौरव पाराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को आगरा में भीम आर्मी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ के आह्वान पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की प्रमुख झलक धनौली क्षेत्र से देखने को मिली, जहां भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य छत्रपति सोनी के नेतृत्व में समर्थकों ने धनौली से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की गई है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को आगरा में भीम आर्मी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ के आह्वान पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की प्रमुख झलक धनौली क्षेत्र से देखने को मिली, जहां भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य छत्रपति सोनी के नेतृत्व में समर्थकों ने धनौली से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की गई है।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहा प्रदर्शन सीजेपी (CJP) ने आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने 25 जुलाई 2026 को इस आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास के अनुसार, सरकार के साथ हुई तीन दौर की बैठकों के बाद उनकी सभी मुख्य माँगें मान ली गई हैं। नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सहमति के तहत नीट विवाद के कारण मानसिक तनाव से आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जाएंगी।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहा प्रदर्शन सीजेपी (CJP) ने आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने 25 जुलाई 2026 को इस आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया।

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास के अनुसार, सरकार के साथ हुई तीन दौर की बैठकों के बाद उनकी सभी मुख्य माँगें मान ली गई हैं। नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सहमति के तहत नीट विवाद के कारण मानसिक तनाव से आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जाएंगी।
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित बिलार गांव के निकट शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एटा निवासी 50 वर्षीय अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे लकड़ी से लदा एक ट्रक सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से लोहे की सरियों से भरा एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था और दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर में लदी सरियां सड़क पर बिखर गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में एटा जिले के दुल्हापुर निवासी ट्रैक्टर चालक अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे वाहन के चालक को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने हाइड्रा की मदद से सड़क पर बिखरी सरियों और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित बिलार गांव के निकट शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एटा निवासी 50 वर्षीय अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे लकड़ी से लदा एक ट्रक सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से लोहे की सरियों से भरा एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था और दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर में लदी सरियां सड़क पर बिखर गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में एटा जिले के दुल्हापुर निवासी ट्रैक्टर चालक अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे वाहन के चालक को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने हाइड्रा की मदद से सड़क पर बिखरी सरियों और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.