पाली- विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन 1 से 7 सितंबर तक विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन 1 से 7 सितंबर तक पाली, 28 अगस्त। राजकीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्या संबल योजना के प्रथम चरण के तहत गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में स्वीकृत एवं स्पष्ट रूप से रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों को पूर्णतः अस्थायी आधार पर गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पाली देवाराम प्रजापत ने बताया कि जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रथम चरण मे व्याख्याता के विभिन्न विषयों के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा नियम-2021 में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रताएं लागू होंगी। सेवानिवृत्त शिक्षक तथा निजी अभ्यर्थी भी निर्धारित योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी तथा उनकी अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। विद्यालयवार स्पष्ट रिक्तियों का प्रकाशन संबंधित विद्यालय के नोटिस बोर्ड, क्षेत्र एवं ग्राम के सार्वजनिक स्थानों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/पीईईओ को व्यक्तिगत रूप से जमा करवाना होगा। आवेदन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक दोपहर 12 बजे तक किए जा सकेंगे। वरीयता सूची न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75 प्रतिशत तथा प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 25 प्रतिशत अंकभार जोड़कर तैयार की जाएगी। व्याख्याता पद के लिए 400 रुपये प्रति घंटा तथा अधिकतम 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित है। नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा 31 मार्च 2027 अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो पहले हो, प्रभावी रहेगी।

- नींबू में सरसों का तेल डालकर बनाएं घरेलू उपाय, मच्छरों से राहत का दावा घर में मच्छरों की बढ़ती परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक घरेलू नुस्खा लोगों का ध्यान खींच रहा है। मच्छरों से परेशान लोग अक्सर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इन दिनों नींबू, सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन से जुड़ा एक ऐसा ही नुस्खा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एक ताजा नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काटा जाता है। इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकालकर उसमें करीब एक चम्मच सरसों का तेल, दो कपूर की टिकिया, दो-तीन लौंग और थोड़ी अजवाइन डालने की बात कही जाती है। इसके बाद इसमें बाती लगाकर इसे ऐसे स्थान पर रखने का सुझाव दिया जाता है, जहां मच्छरों का आना-जाना ज्यादा हो। दावा है कि सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन की गंध से मच्छर उस जगह से दूर भाग सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस घरेलू नुस्खे से सभी मच्छरों के मरने या घर से पूरी तरह खत्म हो जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना और आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित मच्छर-रोधी उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकते हैं। सावधानी जरूरी: कपूर और सरसों का तेल ज्वलनशील हो सकते हैं। यदि बाती जलाकर यह उपाय किया जाए तो इसे पर्दे, कागज, कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें। इसे बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें। सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करना जरूरी है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत की गोचर भूमि मे कचरे के ढेर क्यों 🚨 भैंसवाड़ा में गोचर भूमि बनी कचरा डंपिंग की जगह! भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत की गोचर भूमि में कचरे के ढेर लगे होने का मामला सामने आया है। वीडियो में जगह-जगह कचरा पड़ा दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। गोचर भूमि गांव के पशुओं के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में यहां कचरा जमा होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। ❓ सवाल यह है कि गोचर भूमि में कचरा आखिर कौन डाल रहा है और पंचायत प्रशासन की ओर से इसकी सफाई एवं रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है? ग्रामीणों की मांग है कि मौके से कचरा हटवाकर नियमित सफाई करवाई जाए और गोचर भूमि में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए। 📍 स्थान: भैंसवाड़ा ग्राम पंचायत #भैंसवाड़ा #गोचरभूमि #कचरा #ग्रामपंचायत #जालौर #स्थानीयसमाचार1
- राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा1
- रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- बीच सड़क पर सीआई का दादागीरी तेलंगाना (सूर्यापेट): कोदाड टाउन के 32वें वार्ड में गुरुवार रात पुलिस और नगर प्रशासन की कार्रवाई ने हंगामा खड़ा कर दिया। - सीआई का दादागीरी: नगर निगम अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस दुकानों को हटाने पर विरोध कर रहे दुकानदारों पर टाउन सीआई ने हमला कर दिया। - सोशल मीडिया आक्रोश: “इतना ओवर क्यों? रिटायर होने के बाद भी तुम आम आदमी ही हो” कहते हुए नेटिज़न्स ने सीआई को आड़े हाथों लिया। - महिलाओं को धक्का: विरोध में शामिल महिलाओं को धक्का देकर गिराया गया, कई लोगों को कॉलर पकड़कर खींचते हुए पुलिस थाने ले जाया गया। - नगर निगम कार्रवाई: दुकानदारों का आरोप है कि त्योहारों पर ‘मामूली रकम’ न देने के कारण ही उनकी दुकानें हटाई गईं। - बाधितों का आरोप: “कमिश्नर को पंडुग मामूली नहीं दिया, इसलिए हमारी रोज़ी-रोटी छीन ली गई” – पीड़ितों का बयान।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- विद्युत ट्रांसपोर्ट के आसपास में झाड़ियां आहोर जिला जालौर राजस्थान विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों बाजू कांटेदार झाड़ियां1
- राजसमंद राखी के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भीड़ आज बहनें भाइयों की कलाई पर बंदे की राखी रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से बाजारों में उमड़ी भीड़4