logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस, युवक को घेरकर मारी गोली। पटना / बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। नदावां गांव स्थित पावर ग्रिड के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान श्रीबल्लम यादव के रूप में हुई है, जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 12 बजे वे सकसोहारा से किसी पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन-चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और नदावां गांव के पास उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली उनकी बांह में लग गई। गोली लगते ही श्रीबल्लम यादव सड़क पर गिर पड़े, जबकि बदमाश फायरिंग करते हुए कार से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक रात में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

6 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
6 hrs ago

बाढ़ में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस, युवक को घेरकर मारी गोली। पटना / बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। नदावां गांव स्थित पावर ग्रिड के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान श्रीबल्लम यादव के रूप में हुई है, जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 12 बजे वे सकसोहारा से किसी पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन-चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और नदावां गांव के पास उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली उनकी बांह में लग गई। गोली लगते ही श्रीबल्लम यादव सड़क पर गिर पड़े, जबकि बदमाश फायरिंग करते हुए कार से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक रात में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना /बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर हो गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। 2005 से 2026 तक का सफर 9 पारी का सफर CM बिहार।
    1
    पटना /बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर हो गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। 2005 से 2026 तक का सफर 9 पारी का सफर CM बिहार।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • वैशाली जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत करनौती पंचायत स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के बाद आज रिजल्ट की घोषणा बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ की गई। इस मौके पर स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र सर के द्वारा सभी बच्चों को उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। खास तौर पर आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बैग, प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    वैशाली जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत करनौती पंचायत स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के बाद आज रिजल्ट की घोषणा बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ की गई। इस मौके पर स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र सर के द्वारा सभी बच्चों को उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। खास तौर पर आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बैग, प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • . . . . . . . . . आस्था के नाम पर शोषण – बाबा का काला सच नमस्कार, आप देख रहे हैं Samvad News और मैं हूँ आपका एंकर। आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मामले की, जिसने देशभर में आस्था, अंधविश्वास और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है। मामला जुड़ा है महाराष्ट्र के शहर नासिक से, जहाँ खुद को आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषाचार्य बताने वाला एक कथित बाबा आज गंभीर आरोपों के घेरे में है। इस पूरे मामले का केंद्र है कथित ज्योतिषी अशोक खरात। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिलाओं का शोषण किया, लोगों से भारी रकम ऐंठी और एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जिसमें डर, धोखा और ब्लैकमेल का खेल चलता था। बताया जाता है कि अशोक खरात पहले समुद्री जहाजों में काम करता था और बाद में उसने खुद को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू की। धीरे-धीरे उसने अपने आसपास ऐसा माहौल तैयार किया कि लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, पारिवारिक संकटों और भविष्य की चिंता लेकर उसके पास पहुँचने लगे। यही से शुरू हुआ कथित तौर पर एक ऐसा खेल, जिसमें लोगों की कमजोरियों को हथियार बनाया गया। लोगों से कहा जाता था कि उन पर काला साया है, ग्रह दोष है या कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। इसके बाद महंगे-महंगे उपाय, पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे। लेकिन आरोप सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं हैं। जांच में सामने आया कि कई महिलाओं को अलग से बुलाया जाता था और “विशेष पूजा” या “उपचार” के नाम पर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं। कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया कि महिलाओं को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उनका शोषण किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में कथित तौर पर कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल के लिए किया जाता था। अब सवाल उठता है कि आखिर यह पूरा मामला सामने कैसे आया? दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर बुलाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे। जांच के दौरान कई और महिलाओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इससे यह मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए। इस केस में पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसियाँ अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल थे। इस मामले ने एक और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — सत्ता और प्रभाव का सवाल। बताया जा रहा है कि यह बाबा कई प्रभावशाली लोगों से भी मिलता-जुलता था। कुछ तस्वीरें और मुलाकातों की चर्चाएँ सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी बहस शुरू हो गई है कि आखिर एक कथित ज्योतिषी इतना प्रभावशाली कैसे बन गया। हालांकि जांच एजेंसियाँ अभी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस पूरे मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था। यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है। यह समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। जब लोग अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा करते हैं, तो कुछ लोग उसी भरोसे का फायदा उठाने लगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता सबसे बड़ी जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि किसी भी समस्या का समाधान अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और सही सलाह से होता है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो यह था आस्था के नाम पर चल रहे कथित शोषण के इस बड़े मामले की पूरी कहानी। हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे। फिलहाल के लिए इतना ही। नमस्कार। 5 हैडलाइन
    1
    .
.
.
.
.
.
.
.
.
आस्था के नाम पर शोषण – बाबा का काला सच
नमस्कार, आप देख रहे हैं Samvad News और मैं हूँ आपका एंकर।
आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मामले की, जिसने देशभर में आस्था, अंधविश्वास और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है। मामला जुड़ा है महाराष्ट्र के शहर नासिक से, जहाँ खुद को आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषाचार्य बताने वाला एक कथित बाबा आज गंभीर आरोपों के घेरे में है।
इस पूरे मामले का केंद्र है कथित ज्योतिषी अशोक खरात। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिलाओं का शोषण किया, लोगों से भारी रकम ऐंठी और एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जिसमें डर, धोखा और ब्लैकमेल का खेल चलता था।
बताया जाता है कि अशोक खरात पहले समुद्री जहाजों में काम करता था और बाद में उसने खुद को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू की। धीरे-धीरे उसने अपने आसपास ऐसा माहौल तैयार किया कि लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, पारिवारिक संकटों और भविष्य की चिंता लेकर उसके पास पहुँचने लगे।
यही से शुरू हुआ कथित तौर पर एक ऐसा खेल, जिसमें लोगों की कमजोरियों को हथियार बनाया गया।
लोगों से कहा जाता था कि उन पर काला साया है, ग्रह दोष है या कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। इसके बाद महंगे-महंगे उपाय, पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे।
लेकिन आरोप सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं हैं।
जांच में सामने आया कि कई महिलाओं को अलग से बुलाया जाता था और “विशेष पूजा” या “उपचार” के नाम पर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं। कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया कि महिलाओं को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उनका शोषण किया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में कथित तौर पर कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल के लिए किया जाता था।
अब सवाल उठता है कि आखिर यह पूरा मामला सामने कैसे आया?
दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर बुलाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे।
जांच के दौरान कई और महिलाओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इससे यह मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए।
इस केस में पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसियाँ अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल थे।
इस मामले ने एक और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — सत्ता और प्रभाव का सवाल।
बताया जा रहा है कि यह बाबा कई प्रभावशाली लोगों से भी मिलता-जुलता था। कुछ तस्वीरें और मुलाकातों की चर्चाएँ सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी बहस शुरू हो गई है कि आखिर एक कथित ज्योतिषी इतना प्रभावशाली कैसे बन गया।
हालांकि जांच एजेंसियाँ अभी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस पूरे मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है। यह समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है।
जब लोग अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा करते हैं, तो कुछ लोग उसी भरोसे का फायदा उठाने लगते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता सबसे बड़ी जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि किसी भी समस्या का समाधान अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और सही सलाह से होता है।
फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तो यह था आस्था के नाम पर चल रहे कथित शोषण के इस बड़े मामले की पूरी कहानी।
हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।
फिलहाल के लिए इतना ही।
नमस्कार।
5 हैडलाइन
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • वैशाली जिला के समाचार #filmi #movieshorts #bollywood #southmovie #viralshorts #reels #dialogue
    1
    वैशाली जिला के समाचार
#filmi #movieshorts #bollywood #southmovie #viralshorts #reels #dialogue
    user_Deepak kumar
    Deepak kumar
    Insurance Agent महनार, वैशाली, बिहार•
    23 hrs ago
  • सूने घर में घुसे चोर, पत्रकार की मेहनत की पूंजी पर हाथ साफ। फतुहा: एक परिवार की अनुपस्थिति और घर की खामोशी को मौका बनाकर चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाया बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। पटेल नगर (वृंदा गार्डन के पीछे) स्थित पत्रकार सुधीर कुमार सिंह के घर में हुई इस चोरी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जाता है कि 29 मार्च को सुधीर कुमार सिंह का पूरा परिवार नालंदा के बनगच्छा गांव में पूजा में शामिल होने गया था। खुद सुधीर अपने पत्रकारिता कार्य से दनियावां गए हुए थे। पीछे छूट गया था एक सूना घर—और इसी सूनेपन को चोरों ने अपना हथियार बना लिया। 30 मार्च की सुबह जब सुधीर घर लौटे, तो दरवाजे की स्थिति ने ही अनहोनी का संकेत दे दिया। दरवाजा अंदर से बंद था। दिल में उठती आशंका के साथ जब वे छत के रास्ते खिड़की तक पहुंचे, तो देखा कि लोहे की मजबूत जाली तक उखाड़ दी गई थी। अंदर का दृश्य और भी भयावह था—गोदरेज और ड्रेसिंग टेबल के टूटे ताले, बिखरा सामान और उजड़ी हुई अलमारी, मानो घर की शांति को किसी ने बेरहमी से रौंद दिया हो। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात—लॉकेट, नथुनी, कान की बाली, चांदी के पायल समेत अन्य कीमती सामान—और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह सिर्फ सामान की चोरी नहीं थी, बल्कि एक परिवार की मेहनत और यादों की पूंजी पर चोट थी। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन इस घटना ने इलाके के लोगों के मन में डर और असुरक्षा की भावना भर दी है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे सूने घर चोरों के निशाने पर यूं ही असहाय बने रहेंगे?
    1
    सूने घर में घुसे चोर, पत्रकार की मेहनत की पूंजी पर हाथ साफ।
फतुहा: एक परिवार की अनुपस्थिति और घर की खामोशी को मौका बनाकर चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाया बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। पटेल नगर (वृंदा गार्डन के पीछे) स्थित पत्रकार सुधीर कुमार सिंह के घर में हुई इस चोरी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जाता है कि 29 मार्च को सुधीर कुमार सिंह का पूरा परिवार नालंदा के बनगच्छा गांव में पूजा में शामिल होने गया था। खुद सुधीर अपने पत्रकारिता कार्य से दनियावां गए हुए थे। पीछे छूट गया था एक सूना घर—और इसी सूनेपन को चोरों ने अपना हथियार बना लिया।
30 मार्च की सुबह जब सुधीर घर लौटे, तो दरवाजे की स्थिति ने ही अनहोनी का संकेत दे दिया। दरवाजा अंदर से बंद था। दिल में उठती आशंका के साथ जब वे छत के रास्ते खिड़की तक पहुंचे, तो देखा कि लोहे की मजबूत जाली तक उखाड़ दी गई थी। अंदर का दृश्य और भी भयावह था—गोदरेज और ड्रेसिंग टेबल के टूटे ताले, बिखरा सामान और उजड़ी हुई अलमारी, मानो घर की शांति को किसी ने बेरहमी से रौंद दिया हो।
चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात—लॉकेट, नथुनी, कान की बाली, चांदी के पायल समेत अन्य कीमती सामान—और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह सिर्फ सामान की चोरी नहीं थी, बल्कि एक परिवार की मेहनत और यादों की पूंजी पर चोट थी।
पीड़ित के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन इस घटना ने इलाके के लोगों के मन में डर और असुरक्षा की भावना भर दी है।
अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे सूने घर चोरों के निशाने पर यूं ही असहाय बने रहेंगे?
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    45 min ago
  • तू बेवफा है जो मैं जान जाता ✨😥😡😱
    1
    तू बेवफा है जो मैं जान जाता ✨😥😡😱
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    3 hrs ago
  • पटना / बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। नदावां गांव स्थित पावर ग्रिड के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान श्रीबल्लम यादव के रूप में हुई है, जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 12 बजे वे सकसोहारा से किसी पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन-चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और नदावां गांव के पास उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली उनकी बांह में लग गई। गोली लगते ही श्रीबल्लम यादव सड़क पर गिर पड़े, जबकि बदमाश फायरिंग करते हुए कार से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक रात में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
    1
    पटना / बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। नदावां गांव स्थित पावर ग्रिड के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान श्रीबल्लम यादव के रूप में हुई है, जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 12 बजे वे सकसोहारा से किसी पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन-चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और नदावां गांव के पास उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली उनकी बांह में लग गई।
गोली लगते ही श्रीबल्लम यादव सड़क पर गिर पड़े, जबकि बदमाश फायरिंग करते हुए कार से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक रात में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.