Shuru
Apke Nagar Ki App…
रफीगंज पुलिस ने अपहरण मामले में लड़की बरामद, पुलिस ने कराया 164 का ब्यान कोटवारा पंचायत के एक गांव से जुड़े अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें कोटवारा गांव निवासी एक युवक को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। साथ ही उसका मेडिकल जांच भी कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।
Pappu Kumar
रफीगंज पुलिस ने अपहरण मामले में लड़की बरामद, पुलिस ने कराया 164 का ब्यान कोटवारा पंचायत के एक गांव से जुड़े अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें कोटवारा गांव निवासी एक युवक को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। साथ ही उसका मेडिकल जांच भी कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।
More news from बिहार and nearby areas
- कोटवारा पंचायत के एक गांव से जुड़े अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें कोटवारा गांव निवासी एक युवक को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। साथ ही उसका मेडिकल जांच भी कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।1
- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के बैजलपुर गांव की खेत में गेहूं लगी फसल में सोमवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें उक्त गांव के दर्जनों किसानों के 150 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका, सूचना पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुँचकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि तेज पछुआ हवा से आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल तेजी से उसकी चपेट में आ गई। जिससे भारी मात्रा में किसानों को नुकसान पहुंचा है। खबर प्रेषण तक किस किसान का कितना नुकसान पहुँचा है, मूल्याकंन किया जा रहा है। पीड़ित किसानों में पिंकू महतों, रविन्द्र शर्मा, रणधीर शर्मा, रविप्रकाश, नारायण राम सहित तीन दर्जन किसान शामिल हैं। इधर सूचना पर उपहारा पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू पहुँचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।1
- गोह विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कामरेड महेंद्रनाथ सिंह का असमय दुनिया से चला जाना गोह में कम्युनिस्ट आंदोलन से एक युग का खात्मा है। महेंद्र नाथ जी उन कम्युनिस्टों में शुमार थे, जिन्होंने कभी जुल्मी सामंतों को 'आप' से नहीं, बल्कि 'तुम' से संबोधित किया करते थे। उनके कुशल नेतृत्व में मैं खुद अखिल भारतीय किसान सभा का सदस्यता ग्रहण किया था और संघर्ष की प्रेरणा लेते हुए हमीदनगर पुनपुन बराज परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे के सवाल पर कड़ा संघर्ष किया था। किसानों को डराने के लिए सरकार पुलिस को आगे कर दी थी। बावजूद इसके किसान हित के लिए फर्जी मुकदमा बर्दाश्त किया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा था, तब किसानों की जमीन बची है। इस मौके पर कामरेड महेंद्र को अंतिम लाल सलाम। भावभिन्नी श्रद्धांजलि।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by Hindustan Express News1
- गया शहर के माडनपुर स्थित रुक्मिणी सरोवर के राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में करीबन 50 हजार रुपए के लागत से शेड का निर्माण कराया गया। जिससे पितृपक्ष के समय देश विदेश से आए हुए पिंडदानी कर सकेंगे आराम। एवं राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए हुए श्रद्धालुओं को भी मिलेगा आराम। यहां पर हनुमान चालीसा केंद्र के द्वारा हर शनिवार को होता है पूजा अर्चना एवं आरती। दर्जनों महिलाएं होती हैं शामिल।1
- मुफस्सिल थाना के विश्व प्रसिद्ध सीता कुंड स्थित नागकुट पर्वत (सलेमपुर पहाड़ी) पर रविवार की देर शाम झाड़ियों में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पहाड़ी पर लगी आग तेजी से फैल रही है, और यदि समय रहते नियंत्रित नहीं की गई तो यह पास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती है। स्थानीय लोगो ने कहा कि शाम के वक्त आग उत्तर दिशा में था। जो समझ बीतने के साथ दक्षिण, पश्चिम दिशा के तरफ मुड़ गया है। घटना की सूचना अग्निशम विभाग को दी गई है। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि हवा की दिशा तेज होने के कारण आग और भी तेजी से फैलने की आशंका है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन तथा अग्नि समन विभाग से तुरंत टीम भेजने और आग बुझाने की कार्रवाई आरंभ करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि राहत दल शीघ्र नहीं पहुंचा, तो आग के रिहायशी क्षेत्र तक फैलने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे जन-धन की भारी हानि हो सकती1
- सोमवार को रफीगंज क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया, राजकीय मध्य विद्यालय बघौरा सहित अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों और विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों और ग्रामीणों को आग लगने के कारणों एवं उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। रफीगंज अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में खेत-खलिहान में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट, चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी और लापरवाही भी आग लगने के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिजली के तारों की समय-समय पर जांच कराएं, खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें और चूल्हे या गैस का उपयोग करते समय सतर्क रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की गई। इस जागरूकता अभियान से बच्चों और ग्रामीणों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने इसे काफी उपयोगी बताया।1