Shuru
Apke Nagar Ki App…
Uttar Pradesh: इटावा में मुस्लिम वोटरों के नाम नहीं हटाया तो BJP नेताओं ने BLO पर किया हमला. BLO अश्विनी कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से मुसलमानों के नाम हटाने के लिए लोकल नेता दबाव बना रहे थे, जब उन्होंने मना किया तो उनसे मारपीट की गई. #UP #Etawah #BLO #AshwiniKumar #SadaaTimes
Shan Mohammad
Uttar Pradesh: इटावा में मुस्लिम वोटरों के नाम नहीं हटाया तो BJP नेताओं ने BLO पर किया हमला. BLO अश्विनी कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से मुसलमानों के नाम हटाने के लिए लोकल नेता दबाव बना रहे थे, जब उन्होंने मना किया तो उनसे मारपीट की गई. #UP #Etawah #BLO #AshwiniKumar #SadaaTimes
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए। 23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ-लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य-सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा। अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?1
- सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।1
- आगरा:- शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे खंदौली क्षेत्र के गांव हाजीपुर खेड़ा स्थित श्री वनखण्डी महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के क्रम में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापना, हवन और विधि-विधान से पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही मंत्री पद प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने से पहले वे नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते थे। आज उन्हीं के आशीर्वाद से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया गया कि कई वर्ष पूर्व एक जमींदार द्वारा खेत की खुदाई के दौरान फावड़ा बाबा भोलेनाथ की पिंडी से टकराया। खुदाई बढ़ने के साथ पिंडी और अधिक प्रकट होती गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं की आस्था के चलते मंदिर का निर्माण कराया गया। जीर्णोद्धार कार्य की विशेषता बताते हुए मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण में वही पत्थर इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग रामलला मंदिर में किया गया था। कार्यक्रम के अंत में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- हाथरस के कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड पर दूध से भरे दो टैंकरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एटा के गांव पलरा निवासी 40 वर्षीय इतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।1
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कैलाश नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा की रहने वाली एक युवती ने शादी के एक महीने के अंदर अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों से असंतुष्ट थी और अब उसके साथ रहना नहीं चाहती। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे।1
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। 4 माह की बच्ची की श्वास नली में दूध अटकने से मौत हो गई। मां ने बच्ची को दूध पिलाकर जैसे ही सुलाया तो उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चार महीने की मासूम बच्ची दूध पीने के बाद मां की गोद में सो गई थी। कुछ ही घंटों में उसकी सांसें थम गईं। मासूम बच्ची की मौत के बाद परिवार मातम पसर गया।1
- कासगंज के बारहद्वारी के समीप स्थित एचएमटी वॉच हाउस से दिन के उजाले में चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद #kasganj #voiceofkasganj #hamarakasganj #kasganjupdate #SPKasganj #dmkasganj #कासगंज #Ayushbhardwaj1
- Ramsetu shat shat Hanumanji ke darshan1
- सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला खिजरगंज निवासी 20 वर्षीय युवक रहमान अंसारी पुत्र जमील उर्फ गुड्डू अंसारी की मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रहमान अंसारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से कासगंज से अपने घर लौट रहा था। कासगंज से निकलते ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और युवक के शव को घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रहमान की मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।3