logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबकारी विभाग के अधिकारियों (SI रायजादा एवं SI गीता) द्वारा बैगा जनजाति के उत्पीड़न, अवैध वसूली एवं झूठे प्रकरण दर्ज करने के विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं कानूनी कार्यवाही मांग। आबकारी विभाग के अधिकारियों (SI रायजादा एवं SI गीता) द्वारा बैगा जनजाति के उत्पीड़न, अवैध वसूली एवं झूठे प्रकरण दर्ज करने के विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं कानूनी कार्यवाही मांग। हम राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र 'बैगा समाज' के निवासी, अत्यंत आक्रोश और व्यथा के साथ सूचित करना चाहते हैं कि आबकारी विभाग के अधिकारी 'एस.आई. रायजादा एवं एस.आई. गीता द्वारा हमारे समाज के भोले-भाले लोगों का सुनियोजित तरीके से शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि ये अधिकारी निजी लाभ के लिए न केवल झूठे मामले बना रहे हैं, बल्कि कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर हमारे लोगों को जेल की यातनाएं भुगतने पर मजबूर कर रहे हैं। हालिया घटनाओं का विवरण निम्न है: 1. 'समरत बैगा (ग्राम छेरकीकछार/छोटे बेंदा): दिनांक 10 जून 2026 को घर से 5-6 लीटर महुआ शराब को ज़ब्त कर उसे जबरन 10 लीटर बनाकर प्रकरण दर्ज किया गया। कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए, जिससे भयभीत होकर वे आज भी लापता हैं। 2. "शहरु बैगा (ग्राम चौरा/भोरमदेव) #k

2 hrs ago
user_POLICE DOST NEWS
POLICE DOST NEWS
Media company Raipur, Chhattisgarh•
2 hrs ago

आबकारी विभाग के अधिकारियों (SI रायजादा एवं SI गीता) द्वारा बैगा जनजाति के उत्पीड़न, अवैध वसूली एवं झूठे प्रकरण दर्ज करने के विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं कानूनी कार्यवाही मांग। आबकारी विभाग के अधिकारियों (SI रायजादा एवं SI गीता) द्वारा बैगा जनजाति के उत्पीड़न, अवैध वसूली एवं झूठे प्रकरण दर्ज करने के विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं कानूनी कार्यवाही मांग। हम राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र 'बैगा समाज' के निवासी, अत्यंत आक्रोश और व्यथा के साथ सूचित करना चाहते हैं कि आबकारी विभाग के अधिकारी 'एस.आई. रायजादा एवं एस.आई. गीता द्वारा हमारे समाज के भोले-भाले लोगों का सुनियोजित तरीके से शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि ये अधिकारी निजी लाभ के लिए न केवल झूठे मामले बना रहे हैं, बल्कि कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर हमारे लोगों को जेल की यातनाएं भुगतने पर मजबूर कर रहे हैं। हालिया घटनाओं का विवरण निम्न है: 1. 'समरत बैगा (ग्राम छेरकीकछार/छोटे बेंदा): दिनांक 10 जून 2026 को घर से 5-6 लीटर महुआ शराब को ज़ब्त कर उसे जबरन 10 लीटर बनाकर प्रकरण दर्ज किया गया। कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए, जिससे भयभीत होकर वे आज भी लापता हैं। 2. "शहरु बैगा (ग्राम चौरा/भोरमदेव) #k

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ में पनीर बैन ? एनालॉग नक़ली पनीर बनाना बेचना प्रतिबंधित हुआ। लगेगा 5 लाख जुर्माना छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में एनालॉग पनीर (नकली पनीर) के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी मक्खन और क्रीम जैसे गैर-मानक डेयरी उत्पादों पर भी लागू की गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ में पनीर बैन ? एनालॉग नक़ली पनीर बनाना बेचना प्रतिबंधित हुआ।  लगेगा 5 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में एनालॉग पनीर (नकली पनीर) के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी मक्खन और क्रीम जैसे गैर-मानक डेयरी उत्पादों पर भी लागू की गई है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना* खरोरा सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र से लगभग 400 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धाभाव के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णो, प्रणम्य पांडेय , कांग्रेस महामंत्री डिगेश्वर यदु, भुवन वर्मा, मोहरा सरपंच प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, गिरधारी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।श्रद्धालु पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में भगवान शिव के भजनों एवं जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा के दौरान अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा सभी के सुख-शांति की प्रार्थना करने की बात कही। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।
    4
    हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना*
खरोरा
सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र से लगभग 400 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धाभाव के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णो, प्रणम्य पांडेय , कांग्रेस महामंत्री डिगेश्वर यदु, भुवन वर्मा, मोहरा सरपंच प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, गिरधारी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।श्रद्धालु पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में भगवान शिव के भजनों एवं जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा के दौरान अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा सभी के सुख-शांति की प्रार्थना करने की बात कही। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे बलौदाबाजार, 5 अगस्त। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट पर हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का ‘सुरक्षा पाठ’ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है, ताकि रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में बुधवार को सकरी बायपास सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सहयोग से भारी, बस एवं छोटे वाहनों के चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और उन्हें शराब या अन्य नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अनावश्यक ओवरटेक से बचने तथा सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने का अभियान भी चलाया। इससे रात के समय वाहन चालकों को पशु दूर से दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अलावा लवन, कसडोल, सिमगा और भाटापारा क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों पर रेडियम टिकली, स्टॉपर और चेतावनी संकेतक पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से यह व्यापक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट
ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे
बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट
ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे
बलौदाबाजार, 5 अगस्त। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट पर हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का ‘सुरक्षा पाठ’ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है, ताकि रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में बुधवार को सकरी बायपास सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सहयोग से भारी, बस एवं छोटे वाहनों के चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और उन्हें शराब या अन्य नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अनावश्यक ओवरटेक से बचने तथा सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने का अभियान भी चलाया। इससे रात के समय वाहन चालकों को पशु दूर से दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
इसके अलावा लवन, कसडोल, सिमगा और भाटापारा क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों पर रेडियम टिकली, स्टॉपर और चेतावनी संकेतक पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके।
यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से यह व्यापक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में 31 जुलाई 2026 की शाम को आतंकवादियों ने एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों—दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस कायराना लक्षित हमले (टारगेट किलिंग) में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की... #कवर्धा #कबीरधाम #छत्तीसगढ़ #श्रद्धांजलि #वीरसपूत दीपकरात्रे भूपेंद्रभैना JammuKashmir Kulgam TargetKilling TerrorAttack Tribute
    1
    युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की...
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में 31 जुलाई 2026 की शाम को आतंकवादियों ने एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों—दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस कायराना लक्षित हमले (टारगेट किलिंग) में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की...
#कवर्धा #कबीरधाम #छत्तीसगढ़ #श्रद्धांजलि #वीरसपूत दीपकरात्रे भूपेंद्रभैना JammuKashmir Kulgam TargetKilling TerrorAttack Tribute
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    3 hrs ago
  • बलौदाबाजार-भाटापारा के निपनिया में 'मौत के क्लीनिक' का भंडाफोड़! झोलाछाप नेटवर्क में घिरा गांव, BJP नेता के संरक्षण का सनसनीखेज आरोप
    1
    बलौदाबाजार-भाटापारा के निपनिया में 'मौत के क्लीनिक' का भंडाफोड़! झोलाछाप नेटवर्क में घिरा गांव, BJP नेता के संरक्षण का सनसनीखेज आरोप
    user_समाचार नेशन (प्राइम न्यूज़ इंडिया)लाइव न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ नीरज कुमार तिवारी
    समाचार नेशन (प्राइम न्यूज़ इंडिया)लाइव न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ नीरज कुमार तिवारी
    बिल्हा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद _पथरिया चौक में पसरा मातम, आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य_ *धमधा, दुर्ग।* धमधा क्षेत्र के सबसे पुराने और नामचीन होटलों में शुमार "बलिया ढाबा" से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह पथरिया चौक स्थित इस ढाबे के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी पुल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे धमधा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। *सुबह-सुबह मचा हड़कंप* जानकारी के मुताबिक संजय ओझा रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। लेकिन आज वे ढाबा न जाकर सीधे शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें नदी में डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस व नंदिनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और में साथ दुर्ग से *SDRF की टीम* भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संजय ओझा का शव नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। *"बलिया ढाबा" - धमधा क्षेत्र की पहचान* पथरिया चौक पर स्थित "बलिया ढाबा" धमधा क्षेत्र का सबसे पुराना और लोकप्रिय ढाबा माना जाता है। हाईवे से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवरों से लेकर आम लोगों तक, सभी की पहली पसंद यही ढाबा था। संजय ओझा पिछले कई सालों से इस ढाबे का संचालन कर रहे थे। मिलनसार स्वभाव और शानदार खाने की वजह से इलाके में उनकी अच्छी खासी पहचान थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते थे। अचानक इस कदम से कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा। *आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य* पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्या आर्थिक तंगी थी? पारिवारिक विवाद? या कोई और वजह? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट भी मौके से बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि _"मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"_ *इलाके में शोक की लहर* इस खबर के फैलते ही बलिया ढाबा पर लोगों का तांता लग गया। ग्राहक और शुभचिंतक ढाबा बंद देखकर हैरान रह गए। कई लोगों की आंखें नम थीं। सोशल मीडिया पर भी लोग संजय ओझा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा - _"संजय भैया बहुत अच्छे इंसान थे। क्या वजह रही होगी जो उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, समझ नहीं आ रहा।"_ फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरे धमधा क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है।
    1
    नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद

नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद
_पथरिया चौक में पसरा मातम, आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य_
*धमधा, दुर्ग।* 
धमधा क्षेत्र के सबसे पुराने और नामचीन होटलों में शुमार "बलिया ढाबा" से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह पथरिया चौक स्थित इस ढाबे के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी पुल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे धमधा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
*सुबह-सुबह मचा हड़कंप*
जानकारी के मुताबिक संजय ओझा रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। लेकिन आज वे ढाबा न जाकर सीधे शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें नदी में डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस व नंदिनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और में साथ दुर्ग से *SDRF की टीम* भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संजय ओझा का शव नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
*"बलिया ढाबा" - धमधा क्षेत्र की पहचान*
पथरिया चौक पर स्थित "बलिया ढाबा" धमधा क्षेत्र का सबसे पुराना और लोकप्रिय ढाबा माना जाता है। हाईवे से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवरों से लेकर आम लोगों तक, सभी की पहली पसंद यही ढाबा था। संजय ओझा पिछले कई सालों से इस ढाबे का संचालन कर रहे थे। मिलनसार स्वभाव और शानदार खाने की वजह से इलाके में उनकी अच्छी खासी पहचान थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते थे। अचानक इस कदम से कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा।
*आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य*
पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
क्या आर्थिक तंगी थी? पारिवारिक विवाद? या कोई और वजह? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट भी मौके से बरामद नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी ने बताया कि _"मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"_
*इलाके में शोक की लहर*
इस खबर के फैलते ही बलिया ढाबा पर लोगों का तांता लग गया। ग्राहक और शुभचिंतक ढाबा बंद देखकर हैरान रह गए। कई लोगों की आंखें नम थीं। सोशल मीडिया पर भी लोग संजय ओझा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक स्थानीय व्यापारी ने कहा - _"संजय भैया बहुत अच्छे इंसान थे। क्या वजह रही होगी जो उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, समझ नहीं आ रहा।"_
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरे धमधा क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.