Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ में पनीर बैन ? एनालॉग नक़ली पनीर बनाना बेचना प्रतिबंधित हुआ। लगेगा 5 लाख जुर्माना छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में एनालॉग पनीर (नकली पनीर) के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी मक्खन और क्रीम जैसे गैर-मानक डेयरी उत्पादों पर भी लागू की गई है।
POLICE DOST NEWS
छत्तीसगढ़ में पनीर बैन ? एनालॉग नक़ली पनीर बनाना बेचना प्रतिबंधित हुआ। लगेगा 5 लाख जुर्माना छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में एनालॉग पनीर (नकली पनीर) के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी मक्खन और क्रीम जैसे गैर-मानक डेयरी उत्पादों पर भी लागू की गई है।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- छत्तीसगढ़ में पनीर बैन ? एनालॉग नक़ली पनीर बनाना बेचना प्रतिबंधित हुआ। लगेगा 5 लाख जुर्माना छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में एनालॉग पनीर (नकली पनीर) के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी मक्खन और क्रीम जैसे गैर-मानक डेयरी उत्पादों पर भी लागू की गई है।1
- हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना* खरोरा सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र से लगभग 400 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धाभाव के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णो, प्रणम्य पांडेय , कांग्रेस महामंत्री डिगेश्वर यदु, भुवन वर्मा, मोहरा सरपंच प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, गिरधारी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।श्रद्धालु पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में भगवान शिव के भजनों एवं जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा के दौरान अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा सभी के सुख-शांति की प्रार्थना करने की बात कही। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।4
- बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे बलौदाबाजार, 5 अगस्त। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट पर हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का ‘सुरक्षा पाठ’ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है, ताकि रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में बुधवार को सकरी बायपास सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सहयोग से भारी, बस एवं छोटे वाहनों के चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और उन्हें शराब या अन्य नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अनावश्यक ओवरटेक से बचने तथा सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने का अभियान भी चलाया। इससे रात के समय वाहन चालकों को पशु दूर से दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अलावा लवन, कसडोल, सिमगा और भाटापारा क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों पर रेडियम टिकली, स्टॉपर और चेतावनी संकेतक पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से यह व्यापक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में 31 जुलाई 2026 की शाम को आतंकवादियों ने एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों—दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस कायराना लक्षित हमले (टारगेट किलिंग) में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की... #कवर्धा #कबीरधाम #छत्तीसगढ़ #श्रद्धांजलि #वीरसपूत दीपकरात्रे भूपेंद्रभैना JammuKashmir Kulgam TargetKilling TerrorAttack Tribute1
- बलौदाबाजार-भाटापारा के निपनिया में 'मौत के क्लीनिक' का भंडाफोड़! झोलाछाप नेटवर्क में घिरा गांव, BJP नेता के संरक्षण का सनसनीखेज आरोप1
- नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद _पथरिया चौक में पसरा मातम, आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य_ *धमधा, दुर्ग।* धमधा क्षेत्र के सबसे पुराने और नामचीन होटलों में शुमार "बलिया ढाबा" से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह पथरिया चौक स्थित इस ढाबे के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी पुल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे धमधा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। *सुबह-सुबह मचा हड़कंप* जानकारी के मुताबिक संजय ओझा रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। लेकिन आज वे ढाबा न जाकर सीधे शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें नदी में डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस व नंदिनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और में साथ दुर्ग से *SDRF की टीम* भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संजय ओझा का शव नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। *"बलिया ढाबा" - धमधा क्षेत्र की पहचान* पथरिया चौक पर स्थित "बलिया ढाबा" धमधा क्षेत्र का सबसे पुराना और लोकप्रिय ढाबा माना जाता है। हाईवे से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवरों से लेकर आम लोगों तक, सभी की पहली पसंद यही ढाबा था। संजय ओझा पिछले कई सालों से इस ढाबे का संचालन कर रहे थे। मिलनसार स्वभाव और शानदार खाने की वजह से इलाके में उनकी अच्छी खासी पहचान थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते थे। अचानक इस कदम से कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा। *आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य* पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्या आर्थिक तंगी थी? पारिवारिक विवाद? या कोई और वजह? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट भी मौके से बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि _"मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"_ *इलाके में शोक की लहर* इस खबर के फैलते ही बलिया ढाबा पर लोगों का तांता लग गया। ग्राहक और शुभचिंतक ढाबा बंद देखकर हैरान रह गए। कई लोगों की आंखें नम थीं। सोशल मीडिया पर भी लोग संजय ओझा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा - _"संजय भैया बहुत अच्छे इंसान थे। क्या वजह रही होगी जो उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, समझ नहीं आ रहा।"_ फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरे धमधा क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है।1