logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ के अछार मोहल्ले में रास्ता न बनने से नाराज काफी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में ही एक महिला के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 hr ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मऊ के अछार मोहल्ले में रास्ता न बनने से नाराज काफी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में ही एक महिला के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ के अछार मोहल्ले में रास्ता न बनने से नाराज काफी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में ही एक महिला के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
    1
    मऊ के अछार मोहल्ले में रास्ता न बनने से नाराज काफी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में ही एक महिला के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किंग्स ईडन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग को भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) दिल्ली की मान्यता मिल गई है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब यहाँ के नर्सिंग छात्रों के लिए पूरे भारत समेत विदेशों में भी नौकरी के बेहतर अवसर खुल गए हैं। अब तक कॉलेज के पास भारतीय नर्सिंग परिषद की मान्यता न होने के कारण यहाँ से पढ़ाई करने वाले छात्रों को सिर्फ उत्तर प्रदेश के भीतर ही नौकरी मिल पाती थी, लेकिन अब उनका भविष्य और भी बेहतर और सुनहरा बनेगा। बलिया की रहने वाली छात्रा शालू सिंह ने बताया कि कॉलेज को INC की मंजूरी मिलने से यहाँ का एजुकेशन लेवल और सुविधाएं काफी बढ़ जाएंगी। इस मान्यता के बाद अब छात्रों को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में काम करने का मौका मिलेगा और वे रेलवे की परीक्षाओं के साथ-साथ एयरफोर्स में पीसी नर्सिंग के जरिए आने वाली वैकेंसियों में भी भाग ले सकेंगे। इस कॉलेज का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यहाँ पढ़ाई और बेहतर लैब के साथ-साथ प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कराई जाती है। बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ओझा का कहना है कि मान्यता मिलने से कॉलेज में वेल-एजुकेटेड फैकल्टी आएगी और अब यहाँ से मिलने वाला सर्टिफिकेट सीधे भारतीय नर्सिंग परिषद दिल्ली से अप्रूव्ड होगा। मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए यह कॉलेज बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योंकि यहाँ कम बजट और कम खर्च में बेहतर पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है, जिससे छात्र आसानी से देश-विदेश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पा सकेंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किंग्स ईडन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग को भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) दिल्ली की मान्यता मिल गई है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब यहाँ के नर्सिंग छात्रों के लिए पूरे भारत समेत विदेशों में भी नौकरी के बेहतर अवसर खुल गए हैं। अब तक कॉलेज के पास भारतीय नर्सिंग परिषद की मान्यता न होने के कारण यहाँ से पढ़ाई करने वाले छात्रों को सिर्फ उत्तर प्रदेश के भीतर ही नौकरी मिल पाती थी, लेकिन अब उनका भविष्य और भी बेहतर और सुनहरा बनेगा।

बलिया की रहने वाली छात्रा शालू सिंह ने बताया कि कॉलेज को INC की मंजूरी मिलने से यहाँ का एजुकेशन लेवल और सुविधाएं काफी बढ़ जाएंगी। इस मान्यता के बाद अब छात्रों को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में काम करने का मौका मिलेगा और वे रेलवे की परीक्षाओं के साथ-साथ एयरफोर्स में पीसी नर्सिंग के जरिए आने वाली वैकेंसियों में भी भाग ले सकेंगे। इस कॉलेज का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यहाँ पढ़ाई और बेहतर लैब के साथ-साथ प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कराई जाती है।

बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ओझा का कहना है कि मान्यता मिलने से कॉलेज में वेल-एजुकेटेड फैकल्टी आएगी और अब यहाँ से मिलने वाला सर्टिफिकेट सीधे भारतीय नर्सिंग परिषद दिल्ली से अप्रूव्ड होगा। मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए यह कॉलेज बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योंकि यहाँ कम बजट और कम खर्च में बेहतर पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है, जिससे छात्र आसानी से देश-विदेश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पा सकेंगे।
    user_Rajeev sharma journalist
    Rajeev sharma journalist
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। यहाँ समाजवादी पार्टी के एक नेता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से सीधा सवाल किया है। सपा नेता ने तीखा रुख अपनाते हुए परिवहन मंत्री से पूछा है कि आखिर बीजेपी का असली चेयरमैन उम्मीदवार कौन है? इस सवाल के बाद से बलिया की स्थानीय राजनीति काफी गर्मा गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। यहाँ समाजवादी पार्टी के एक नेता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से सीधा सवाल किया है। सपा नेता ने तीखा रुख अपनाते हुए परिवहन मंत्री से पूछा है कि आखिर बीजेपी का असली चेयरमैन उम्मीदवार कौन है? इस सवाल के बाद से बलिया की स्थानीय राजनीति काफी गर्मा गई है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पम्प कैनाल कांड में एक बड़ा फैसला आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एमपी-एमएलए) नूतन द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और उपलब्ध साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए इस फैसले के साथ ही बृजेश सिंह के खिलाफ चल रहा यह लंबा मुकदमा समाप्त हो गया है। यह पूरा मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब धर्ममरपुर स्थित देवकली पम्प कैनाल पर हुई एक घटना के बाद सैदपुर थाने में सरफराज अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस कांड में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मुकदमों को अलग कर दिया गया था, जबकि बृजेश सिंह का ट्रायल लगातार जारी रहा। इस मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने बृजेश सिंह के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बृजेश सिंह को दोषमुक्त करार दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पम्प कैनाल कांड में एक बड़ा फैसला आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एमपी-एमएलए) नूतन द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और उपलब्ध साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए इस फैसले के साथ ही बृजेश सिंह के खिलाफ चल रहा यह लंबा मुकदमा समाप्त हो गया है।

यह पूरा मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब धर्ममरपुर स्थित देवकली पम्प कैनाल पर हुई एक घटना के बाद सैदपुर थाने में सरफराज अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस कांड में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

बाद में त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मुकदमों को अलग कर दिया गया था, जबकि बृजेश सिंह का ट्रायल लगातार जारी रहा। इस मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने बृजेश सिंह के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बृजेश सिंह को दोषमुक्त करार दिया।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 3,860 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस गिरोह के बैंक खाते से जुड़े करीब 83.94 करोड़ रुपये के बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर एक्सिस बैंक के एक म्यूल खाते की जांच में इस धोखाधड़ी का पता चला, जिसके खिलाफ देश के 20 राज्यों से 73 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज थीं। यह बैंक खाता 'NIHASA MANPOWER SERVICES Pvt. Ltd.' नाम की कंपनी के नाम से संचालित था, जिसके निदेशक आनंद रॉव और सुनील थे। तकनीकी जांच में प्रशांत सिंह उर्फ लकी का नाम भी सामने आया। आरोपियों ने कमीशन के बदले अपनी कंपनी का यह बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था, जिसमें केवल 14 से 18 नवंबर 2025 के बीच ही लगभग 4.85 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौरा गहनी (थाना दीदारगंज) निवासी आनंद रॉव, सिसवारा नरवे (थाना ठेकमा) निवासी सुनील और पुष्पनगर (थाना दीदारगंज) निवासी प्रशांत सिंह उर्फ लकी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 15 जुलाई की शाम को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में आगे की जांच और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
    3
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 3,860 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस गिरोह के बैंक खाते से जुड़े करीब 83.94 करोड़ रुपये के बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है।

पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर एक्सिस बैंक के एक म्यूल खाते की जांच में इस धोखाधड़ी का पता चला, जिसके खिलाफ देश के 20 राज्यों से 73 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज थीं। यह बैंक खाता 'NIHASA MANPOWER SERVICES Pvt. Ltd.' नाम की कंपनी के नाम से संचालित था, जिसके निदेशक आनंद रॉव और सुनील थे। तकनीकी जांच में प्रशांत सिंह उर्फ लकी का नाम भी सामने आया। आरोपियों ने कमीशन के बदले अपनी कंपनी का यह बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था, जिसमें केवल 14 से 18 नवंबर 2025 के बीच ही लगभग 4.85 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौरा गहनी (थाना दीदारगंज) निवासी आनंद रॉव, सिसवारा नरवे (थाना ठेकमा) निवासी सुनील और पुष्पनगर (थाना दीदारगंज) निवासी प्रशांत सिंह उर्फ लकी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 15 जुलाई की शाम को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में आगे की जांच और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मऊ जनपद में जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सरायलखंसी थानाध्यक्ष पर बड़ी गाज गिरी है। जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ यह विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और कर्तव्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सम्मानजनक और निष्पक्ष सेवा प्रदान करना है और दोषी कर्मियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    मऊ जनपद में जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सरायलखंसी थानाध्यक्ष पर बड़ी गाज गिरी है। जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ यह विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और कर्तव्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सम्मानजनक और निष्पक्ष सेवा प्रदान करना है और दोषी कर्मियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में करहां-जहानागंज मार्ग स्थित मालव पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गिट्टी से लदा एक ट्रेलर (BR24GD0203) सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह ट्रेलर गिट्टी लेकर जहानागंज की ओर जा रहा था कि तभी मालव पुल के मोड़ पर अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में चालक विकास कुमार (24 वर्ष) और सहायक प्रिंस (23 वर्ष) पूरी तरह सुरक्षित रहे और दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रेलर पलटने से कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। आजमगढ़ जनपद के फरिहा निवासी ट्रेलर के मालिक विकास यादव को घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रेलर को गड्ढे से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में करहां-जहानागंज मार्ग स्थित मालव पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गिट्टी से लदा एक ट्रेलर (BR24GD0203) सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह ट्रेलर गिट्टी लेकर जहानागंज की ओर जा रहा था कि तभी मालव पुल के मोड़ पर अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

इस हादसे में चालक विकास कुमार (24 वर्ष) और सहायक प्रिंस (23 वर्ष) पूरी तरह सुरक्षित रहे और दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रेलर पलटने से कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। आजमगढ़ जनपद के फरिहा निवासी ट्रेलर के मालिक विकास यादव को घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रेलर को गड्ढे से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Kunal Singh
    Kunal Singh
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.