logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पम्प कैनाल कांड में एक बड़ा फैसला आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एमपी-एमएलए) नूतन द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और उपलब्ध साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए इस फैसले के साथ ही बृजेश सिंह के खिलाफ चल रहा यह लंबा मुकदमा समाप्त हो गया है। यह पूरा मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब धर्ममरपुर स्थित देवकली पम्प कैनाल पर हुई एक घटना के बाद सैदपुर थाने में सरफराज अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस कांड में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मुकदमों को अलग कर दिया गया था, जबकि बृजेश सिंह का ट्रायल लगातार जारी रहा। इस मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने बृजेश सिंह के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बृजेश सिंह को दोषमुक्त करार दिया।

8 hrs ago
user_Anubha tiwari
Anubha tiwari
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पम्प कैनाल कांड में एक बड़ा फैसला आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एमपी-एमएलए) नूतन द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और उपलब्ध साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए इस फैसले के साथ ही बृजेश सिंह के खिलाफ चल रहा यह लंबा मुकदमा समाप्त हो गया है। यह पूरा मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब धर्ममरपुर स्थित देवकली पम्प कैनाल पर हुई एक घटना के बाद सैदपुर थाने में सरफराज अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस कांड में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मुकदमों को अलग कर दिया गया था, जबकि बृजेश सिंह का ट्रायल लगातार जारी रहा। इस मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने बृजेश सिंह के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बृजेश सिंह को दोषमुक्त करार दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पम्प कैनाल कांड में एक बड़ा फैसला आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एमपी-एमएलए) नूतन द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और उपलब्ध साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए इस फैसले के साथ ही बृजेश सिंह के खिलाफ चल रहा यह लंबा मुकदमा समाप्त हो गया है। यह पूरा मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब धर्ममरपुर स्थित देवकली पम्प कैनाल पर हुई एक घटना के बाद सैदपुर थाने में सरफराज अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस कांड में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मुकदमों को अलग कर दिया गया था, जबकि बृजेश सिंह का ट्रायल लगातार जारी रहा। इस मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने बृजेश सिंह के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बृजेश सिंह को दोषमुक्त करार दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पम्प कैनाल कांड में एक बड़ा फैसला आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एमपी-एमएलए) नूतन द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और उपलब्ध साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए इस फैसले के साथ ही बृजेश सिंह के खिलाफ चल रहा यह लंबा मुकदमा समाप्त हो गया है।

यह पूरा मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब धर्ममरपुर स्थित देवकली पम्प कैनाल पर हुई एक घटना के बाद सैदपुर थाने में सरफराज अंसारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस कांड में बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

बाद में त्रिभुवन सिंह और विजयशंकर सिंह की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मुकदमों को अलग कर दिया गया था, जबकि बृजेश सिंह का ट्रायल लगातार जारी रहा। इस मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने बृजेश सिंह के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर बृजेश सिंह को दोषमुक्त करार दिया।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मऊ के अछार मोहल्ले में रास्ता न बनने से नाराज काफी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में ही एक महिला के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
    1
    मऊ के अछार मोहल्ले में रास्ता न बनने से नाराज काफी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का सीधा आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में ही एक महिला के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • धानापुर ब्लॉक के महूजी गाँव में पिछले 22 वर्षों बाद पुनः श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की रैली स्वरूप झांकी निकाली गई। इस झांकी को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गाँवों के लोग इकट्ठा हुए, जिससे वहाँ लोगों का जनसैलाब उमड़ गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे महाआरती के साथ हुई, जबकि दोपहर 3 बजे यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान जगन्नाथ के नारे लगाए और रस्सी के सहारे उनकी प्रतिमा को खींचने की प्रथा को उजागर किया, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शाम सात बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। महूजी गाँव के समाजसेवी धनंजय उर्फ धन्नू सिंह ने बताया कि यह पल सभी क्षेत्रवासियों के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि जो कार्य 22 वर्षों से बंद पड़ा था, उसे नौजवानों और कुछ समाजसेवियों ने मिलकर पुनः बड़े ही धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस आयोजन में गाँव के अनिल यादव, कार्तिक सिंह, धन्नू सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
    4
    धानापुर ब्लॉक के महूजी गाँव में पिछले 22 वर्षों बाद पुनः श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की रैली स्वरूप झांकी निकाली गई। इस झांकी को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गाँवों के लोग इकट्ठा हुए, जिससे वहाँ लोगों का जनसैलाब उमड़ गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे महाआरती के साथ हुई, जबकि दोपहर 3 बजे यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान जगन्नाथ के नारे लगाए और रस्सी के सहारे उनकी प्रतिमा को खींचने की प्रथा को उजागर किया, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शाम सात बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।

महूजी गाँव के समाजसेवी धनंजय उर्फ धन्नू सिंह ने बताया कि यह पल सभी क्षेत्रवासियों के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि जो कार्य 22 वर्षों से बंद पड़ा था, उसे नौजवानों और कुछ समाजसेवियों ने मिलकर पुनः बड़े ही धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस आयोजन में गाँव के अनिल यादव, कार्तिक सिंह, धन्नू सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
    user_अब्दुल खालिक अंसारी
    अब्दुल खालिक अंसारी
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज होकर किसानों ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया है। बिजली की भारी कटौती से आक्रोशित किसान लगातार अपना विरोध जता रहे हैं और उपकेंद्र पर तालाबंदी करने के बाद भी उनका प्रदर्शन अभी भी जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज होकर किसानों ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया है। बिजली की भारी कटौती से आक्रोशित किसान लगातार अपना विरोध जता रहे हैं और उपकेंद्र पर तालाबंदी करने के बाद भी उनका प्रदर्शन अभी भी जारी है।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चन्दौली जनपद के नरवन में बिजली की लो वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों और उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़कर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। दरअसल, अमडा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 120 गांवों के लोग इस उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। खेती के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में बिजली के अभाव में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके ट्यूबवेल और सिंचाई के अन्य संसाधन बेकार पड़े हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। तालाबंदी और हंगामे की सूचना मिलते ही कंदवा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार अंचल, धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बिजली विभाग की एसी जसमीत कौर ने मौके पर पहुंचकर धरनारत लोगों को 24 घंटे के भीतर बिजली की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर समस्या का निदान नहीं किया गया, तो वे दोबारा उपकेंद्र पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस मौके पर विभाग की ओर से अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार, SDO जय सिंह, सियाराम, अवर अभियंता जवाहर सिंह व घनश्याम मौजूद रहे। वहीं, प्रदर्शनकारियों में किसान नेता रतन सिंह, मुन्ना सिंह, संदीप राय, पंकज राय, अंकुर राय, महेंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, गुड्डू राय, दिनेश सिंह, बिट्टू राय और आदित्य राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    4
    चन्दौली जनपद के नरवन में बिजली की लो वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों और उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़कर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। दरअसल, अमडा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 120 गांवों के लोग इस उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। खेती के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में बिजली के अभाव में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके ट्यूबवेल और सिंचाई के अन्य संसाधन बेकार पड़े हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया।

तालाबंदी और हंगामे की सूचना मिलते ही कंदवा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार अंचल, धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बिजली विभाग की एसी जसमीत कौर ने मौके पर पहुंचकर धरनारत लोगों को 24 घंटे के भीतर बिजली की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर समस्या का निदान नहीं किया गया, तो वे दोबारा उपकेंद्र पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

इस मौके पर विभाग की ओर से अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार, SDO जय सिंह, सियाराम, अवर अभियंता जवाहर सिंह व घनश्याम मौजूद रहे। वहीं, प्रदर्शनकारियों में किसान नेता रतन सिंह, मुन्ना सिंह, संदीप राय, पंकज राय, अंकुर राय, महेंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, गुड्डू राय, दिनेश सिंह, बिट्टू राय और आदित्य राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_नीरज अग्रहरि
    नीरज अग्रहरि
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चंदौली के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने SDM कुंदन राज कपूर के विदाई समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान तहसील के वकीलों ने विदाई समारोह में शामिल होकर SDM कुंदन राज कपूर को भावभीनी विदाई दी और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
    1
    चंदौली के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने SDM कुंदन राज कपूर के विदाई समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान तहसील के वकीलों ने विदाई समारोह में शामिल होकर SDM कुंदन राज कपूर को भावभीनी विदाई दी और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रकाश में आए छठे आरोपी सौरभ तिवारी (24), निवासी बीकापुर को चौकियां मोड़ हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात 30 मई 2026 को हुई थी, जब बिंदू होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। मामले में शंकर पांडे, कमलेश बिंद, आलोक दुबे और सोनू यादव सहित चार लोगों को नामजद किया गया था, जबकि अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर पांडे के पिता और दो भाइयों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, नामजद आरोपी कमलेश बिंद 3 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। सौरभ तिवारी की इस गिरफ्तारी के बाद अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 6 हो गई है। हालांकि, इस हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव अब भी फरार चल रहे हैं। इन तीनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    1
    गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रकाश में आए छठे आरोपी सौरभ तिवारी (24), निवासी बीकापुर को चौकियां मोड़ हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह सनसनीखेज वारदात 30 मई 2026 को हुई थी, जब बिंदू होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। मामले में शंकर पांडे, कमलेश बिंद, आलोक दुबे और सोनू यादव सहित चार लोगों को नामजद किया गया था, जबकि अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर पांडे के पिता और दो भाइयों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, नामजद आरोपी कमलेश बिंद 3 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। सौरभ तिवारी की इस गिरफ्तारी के बाद अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 6 हो गई है।

हालांकि, इस हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव अब भी फरार चल रहे हैं। इन तीनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गाजीपुर के सैदपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण के एक मामले में नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, पुलिस टीम ने इस मामले में वांछित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस पूरी कार्रवाई को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी और सैदपुर पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 जुलाई 2026 को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी ने सर्विलांस सेल की मदद से चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 410/25 धारा 61(2), 137(2) बीएनएस से संबंधित इस नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित (20 वर्ष) और राज (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नगीना के पुत्र हैं और ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और इनके विरुद्ध थाना सैदपुर में इसी प्रकरण से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है।
    1
    गाजीपुर के सैदपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण के एक मामले में नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, पुलिस टीम ने इस मामले में वांछित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस पूरी कार्रवाई को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी और सैदपुर पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 जुलाई 2026 को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी ने सर्विलांस सेल की मदद से चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 410/25 धारा 61(2), 137(2) बीएनएस से संबंधित इस नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित (20 वर्ष) और राज (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नगीना के पुत्र हैं और ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और इनके विरुद्ध थाना सैदपुर में इसी प्रकरण से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है।
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.