Shuru
Apke Nagar Ki App…
online thaggi Murli Ganj thana se lekar Dist Madhepura cyber thana se janta darbaar tak 6 sal ho gaya hai abhi tak karvai nahi hua mera ghar garibi se behal hai Koi nahi sunne ko taiyar hai ab ham Bihar ke bharast adhikari ka sikayat karnge. PARDHAN MANTRI SHREE NARENDRA MODI JI SARKAR SE HAM GUHAR LAGAYNGE JAI HIND JAI BHARAT Usha finance pvt Ltd ne ghar barvad kar diya Mera or loan nahi diya
Bablu kumar Das
online thaggi Murli Ganj thana se lekar Dist Madhepura cyber thana se janta darbaar tak 6 sal ho gaya hai abhi tak karvai nahi hua mera ghar garibi se behal hai Koi nahi sunne ko taiyar hai ab ham Bihar ke bharast adhikari ka sikayat karnge. PARDHAN MANTRI SHREE NARENDRA MODI JI SARKAR SE HAM GUHAR LAGAYNGE JAI HIND JAI BHARAT Usha finance pvt Ltd ne ghar barvad kar diya Mera or loan nahi diya
- Bablu kumar Dasमुरलीगंज, मधेपुरा, बिहार1 day ago
- Bablu kumar Dasमुरलीगंज, मधेपुरा, बिहार1 day ago
- Ashish Thakurकुमारखंड, मधेपुरा, बिहार🤝22 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी में भैया-बहनों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी में सावन माह के अंतिम सोमवार को भैया-बहनों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कुछ भैया बहन पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित माता पार्वती व शिव वेश धारण कर यात्रा में शामिल हुए। स्कूल परिसर में ही कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सहनशीलता, सहयोग और सेवा-भाव का विकास करना था। कांवड़ यात्रा बच्चों के जीवन में आने वाली चुनौतियों का धैर्य और आत्मविश्वास के साथ सामना करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम ने भैया बहनों में संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति गहरी आस्था और उत्साह का संचार किया। इस अवसर विद्यालय के आचार्य जितेन्द्र कुमार झा, मदन कुमार, आरती कुमारी, नीतू राज, उषा कुमारी, राजू साह, पिंकी कुमारी, निलेश यादव एवं अन्य कर्मचारी गण और दर्जनों भैया बहन उपस्थित थे।1
- पटना की लाठी का जवाब मधेपुरा में आग से: छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का गुस्सा अब मधेपुरा की सड़कों पर फूट पड़ा है। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भूपेंद्र चौक पर जुटे छात्र नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने घायल छात्र नेता गौतम आनंद के बेहतर इलाज, उचित मुआवजे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। तस्वीरें मधेपुरा के भूपेंद्र चौक की हैं। जहां हाथों में नारे लिखे पोस्टर, जुबां पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और बीच सड़क पर जलता हुआ पुतला।पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। छात्र नेताओं का आरोप है कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। संगठन ने छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र नेताओं के मुताबिक गौतम आनंद के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। संगठन ने सरकार से उनके बेहतर इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने और उनके परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र नेता गौतम आनंद के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। बाइट — ई. मुरारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी ने साफ कहा कि अगर सरकार छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अंशु यादव ने बीपीएससी, एसएससी, पीएचडी स्कॉलर समेत प्रतियोगी छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि युवाओं के सवाल सिर्फ सड़क पर नारे लगाने से खत्म नहीं होंगे। रोजगार, परीक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लाठी-डंडे के बल पर दबाया नहीं जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने पटना लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने की मांग की और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि मधेपुरा में हुआ पुतला दहन सरकार के लिए स्पष्ट संदेश है। जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, संगठन आंदोलन जारी रखेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में छात्र नेत्री रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यादव, रवि यादव, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र नेता मौजूद रहे। फिलहाल छात्र संगठन ने सरकार के सामने अपनी मांगें रख दी हैं।घायल छात्र को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा, लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और छात्रों की जायज मांगों का समाधान। सवाल अब सरकार से है। क्या छात्रों की आवाज सुनी जाएगी या सड़कों पर आंदोलन का दायरा और बढ़ेगा4
- महिंद्रा ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चलाया गया रेलवे पर जो कि गांव पड़ता है लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 9 में जो की रेलवे में मिटटी भराई चल रहा था वहां पर ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया1
- मधेपुरा मे धूमधाम से मनाया गया बी पी मंडल का राजकीय जयंती समारोह मधेपुरा जिले के मुरहो गांव में मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा बी पी मंडल का राजकीय जयंती समारोह जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को काशी में हुआ था। वे अपने राजनीतिक जीवन में तीन बार विधायक, एक बार एम एल सी, और तीन बार लोक सभा सांसद रह चुके थे। वे 1 फरबरी 1968 से 22 मार्च 1968 तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर भी रह चुके थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मधेपुरा जिला पदाधिकारी को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई साथ में मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह भी मौजूद थे। सभी ने बी पी मंडल के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं राजनेताओं सहित गणमान्य लोगों का स्वागत फूल का माला पहना कर एवं चादर देकर किया गया। सभी ने अपने संबोधन में बताया की बी पी मंडल किस खास जाती या धर्म के नेता नहीं थे बल्कि सबको एक नजर से देखते जिसके चलते उसे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने जिसके बाद मंडल कमिशन लागू किया गया। वे बिहार विधान सभा के पहला चुनाव 1952 में मधेपुरा का पहला कांग्रेसी विधायक बने जो अपने ही सरकार पर पामा कांड को लेकर विरोध जताया था इतना ही नहीं वे विरोधी बेंच पर जा बैठे जहां खुल्लम खुल्ला अपने ही सरकार का विरोध करने लगे तो ऐसे थे बी पी मंडल का राजनीतिक जीवन जो अन्याय के खिलाफ और दलित पिछड़े वर्ग एवं शोषित का आवाज उठाते रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, मधेपुरा के राजद विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव, डॉक्टर भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, पूर्व विधायक ओम यादव सहित दर्जनों वरीय नेता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ! जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ! #किन्नर #ट्रांसजेंडर #जानकारी #समाज #जागरूकता #वैवाहिकजीवन #सच्चाई #HindiNews1
- खाद्य व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम का निकाला अर्थी जुलूस कांग्रेस व सीपीएम नेता व कार्यकर्ता ने जुलूस निकाल ब्लॉक पर किया प्रदर्शन कुमारखंड। प्रखंड के कांग्रेस व सीपीएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लगातार खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का अर्थी जुलूस निकाला और ब्लॉक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मुकेश कुमार यादव व सीपीएम प्रखंड सचिव ललन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई अर्थी जुलूस प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल से ब्लॉक कार्यालय तक केंद्र सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पहुंची। जुलूस में शामिल कांग्रेस व सीपीएम नेता व कार्यकर्ता ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पीएम का इस्तीफा मांगा। ब्लॉक परिसर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों ने पीएम का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। मौके पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुकेश कुमार यादव व सीपीएम प्रखंड सचिव ललन कुमार ने कहा कि देश में आज आमलोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गई है और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम सिर्फ जुमले बाजी में व्यस्त हैं और चीनी, करुआ तेल, चावल, चायपत्ती, दाल, गुड़, रसोई गैस एवं खाद बीज कीटनाशक दवाई सहित आवश्यक वसु्तुओं की कीमत में वृद्धि से मजदूर किसान व आम आदमी परेशान हैं। कामरेड पन्नालाल यादव ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर चिंता जताई और कहा कि गन्ना चावल व मक्का जैसे खाद्य उत्पाद से एथेनॉल तैयार किए जाने से भविष्य में खाद्य संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अन्य वक्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ पीएम का इस्तीफा मांगा। मौके पर अनमोल यादव, पन्नालाल यादव (टू), रामनारायण यादव, अशोक साह, हिमांशु कुमार, रधुनाथ ठाकुर, देवनारायण सरदार, छुतहरु पासवान, रामेंद्र यादव, कैलाश सिंह, बोकु दास, कृष्ण कुमार, बबलू यादव, शिवानंद यादव, बद्री मंडल सहित अन्य दर्जनों कांग्रेस व सीपीएम कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- छातापुर:पिपरा में रफ्तार का कहर,सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक, पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया एनएच-327E पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने सड़क किनारे चौक पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है छातापुर:पिपरा में रफ्तार का कहर,सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक, पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया एनएच-327E पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने सड़क किनारे चौक पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है1
- खबर- सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखंड में भीषण सड़क हादसा में चार की मौ/त, दो की हालत गंभीर,कीर्तन कर रहे लोग को कार ने कुचला,सड़क जाम।1