logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार राज्य *सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026* के लिए हमारी *भागलपुर पुरुष टीम, भागलपुर महिला टीम और बांका पुरुष टीम* की घोषणा कर दी गई है। बिहार राज्य *सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026* के लिए हमारी *भागलपुर पुरुष टीम, भागलपुर महिला टीम और बांका पुरुष टीम* की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम प्रतियोगिता *31 जुलाई से 02 अगस्त तक दरभंगा* में होगी। आज जदयू भागलपुर जिला अध्यक्ष *माननीय श्री विवेकानंद गुप्ता जी* के कर-कमलों द्वारा टीम जर्सी वितरण कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। हमारे सभी खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलकर जिले का नाम रोशन करेंगे। *टीम भागलपुर और टीम बांका को ढेर सारी शुभकामनाएं!* 💪 *खेलो और जीतो!*

13 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
13 hrs ago
00435dd0-742a-4f03-a668-d15ca205d876
9743269e-45f8-417c-9b8c-202ed0c63d24
d22fb970-965a-4785-8a8f-edb156c1aec4
ab5f059c-9c69-4e27-a39a-cfe2a9388065

बिहार राज्य *सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026* के लिए हमारी *भागलपुर पुरुष टीम, भागलपुर महिला टीम और बांका पुरुष टीम* की घोषणा कर दी गई है। बिहार राज्य *सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026* के लिए हमारी *भागलपुर पुरुष टीम, भागलपुर महिला टीम और बांका पुरुष टीम* की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम प्रतियोगिता *31 जुलाई से 02 अगस्त तक दरभंगा* में होगी। आज जदयू भागलपुर जिला अध्यक्ष *माननीय श्री विवेकानंद गुप्ता जी* के कर-कमलों द्वारा टीम जर्सी वितरण कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। हमारे सभी खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलकर जिले का नाम रोशन करेंगे। *टीम भागलपुर और टीम बांका को ढेर सारी शुभकामनाएं!* 💪 *खेलो और जीतो!*

More news from बिहार and nearby areas
  • श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।
    1
    श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था
तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली।
प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है।
हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बोल बम कच्ची कमरिया बांका जिला का अद्भुत दृश्य देखकर हैरान 3 साल के बच्चे बाबा नगरी जा रहे हैं।
    1
    बोल बम कच्ची कमरिया बांका जिला का अद्भुत दृश्य देखकर हैरान 3 साल के बच्चे बाबा नगरी जा रहे हैं।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • मध्य विद्यालय राटन के समीप वार्ड नंबर 8 में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय करीब 15 लाख से बनाया गया नगर परिषद गोगरी जमालपुर के द्वारा छः महीने में देखिए क्या हाल है यात्री प्रतिक्षालय का Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Nitish Mishra District Administration, Khagaria - Bihar #zerotolerancepolicy #Corruption Nagar Parishad Gogri Jamalpur
    1
    मध्य विद्यालय राटन के समीप वार्ड नंबर 8 में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय करीब 15 लाख से बनाया गया   नगर परिषद गोगरी जमालपुर के द्वारा   छः महीने में देखिए क्या हाल है यात्री प्रतिक्षालय का Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Nitish Mishra District Administration, Khagaria - Bihar #zerotolerancepolicy #Corruption Nagar Parishad Gogri Jamalpur
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज
गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
    4
    हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक
हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है दिल्ली// पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है
    1
    पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है
दिल्ली// पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है
    user_Pintu Bihari
    Pintu Bihari
    Farmer Alamnagar, Madhepura•
    6 hrs ago
  • श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग* रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम *श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग* *तारापुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज हो चुका है। महादेव के भक्त लाखों की संख्या में कच्ची कांवरिया पथ पर देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने कांवरिया विधि-व्यवस्था के लिए एक महीना पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। पथ पर पेयजल, शौचालय, टेंट सिटी, स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इस बार 26 किलोमीटर लंबे तारापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर एक अहम कमी देखी जा रही है। हर साल इस पूरे पथ में धोनी विस्तारक सूचना केंद्र के माध्यम से यंत्र यानी साउंड सिस्टम लगाए जाते थे, जिससे पूरे रास्ते "हर हर शंभू" और "हर हर महादेव" की गूंज सुनाई पड़ती थी और कांवरियों का उत्साह दोगुना हो जाता था। *कांवरियों ने की मांग* गोरखपुर से आए कांवरिया श्याम सुंदर ने कहा, “सरकार की व्यवस्था ठीक है। पेयजल, रास्ता सब बढ़िया है। परंतु इस बार हर महादेव की गुंज नहीं सुनाई पड़ रही है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि यह छोटी सी व्यवस्था जल्द कर दें। अभी एक महीना श्रावणी मेला बचा है।” कई अन्य कांवरियों ने भी कहा कि इससे कोई हुए कांवरिया का सूचना भी मिल जाता है साउंड सिस्टम से भक्ति का माहौल बनता है और थकान भी दूर होती है। प्रशासन से उम्मीद है कि कांवरियों की इस भावनात्मक मांग पर जल्द विचार कर कच्ची पथ पर धोनी विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की जाएगी।
    3
    श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग*
रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम 
*श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग*
*तारापुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज हो चुका है। महादेव के भक्त लाखों की संख्या में कच्ची कांवरिया पथ पर देवघर की ओर बढ़ रहे हैं।
जिला प्रशासन ने कांवरिया विधि-व्यवस्था के लिए एक महीना पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। पथ पर पेयजल, शौचालय, टेंट सिटी, स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
लेकिन इस बार 26 किलोमीटर लंबे तारापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर एक अहम कमी देखी जा रही है। हर साल इस पूरे पथ में धोनी विस्तारक सूचना केंद्र के माध्यम से यंत्र यानी साउंड सिस्टम लगाए जाते थे, जिससे पूरे रास्ते "हर हर शंभू" और "हर हर महादेव" की गूंज सुनाई पड़ती थी और कांवरियों का उत्साह दोगुना हो जाता था।
*कांवरियों ने की मांग*  
गोरखपुर से आए कांवरिया श्याम सुंदर ने कहा, “सरकार की व्यवस्था ठीक है। पेयजल, रास्ता सब बढ़िया है। परंतु इस बार हर महादेव की गुंज नहीं सुनाई पड़ रही है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि यह छोटी सी व्यवस्था जल्द कर दें। अभी एक महीना श्रावणी मेला बचा है।”
कई अन्य कांवरियों ने भी कहा कि इससे कोई हुए कांवरिया का सूचना भी मिल जाता है साउंड सिस्टम से भक्ति का माहौल बनता है और थकान भी दूर होती है। 
प्रशासन से उम्मीद है कि कांवरियों की इस भावनात्मक मांग पर जल्द विचार कर कच्ची पथ पर धोनी विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की जाएगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम *करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* *बक्सर :* नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। बाईट- पोलस्त कुमार डीएसपी डुमराव
    3
    करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार*  
बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम 
*करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार*  
*बक्सर :* नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए।
एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।
बाईट- पोलस्त कुमार डीएसपी डुमराव
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.