Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाजापुर में आधी रात को पुलिस का बड़ा एक्शन! 300 से ज्यादा जवान उतरे, अपराधियों में मचा हड़कंप
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
शाजापुर में आधी रात को पुलिस का बड़ा एक्शन! 300 से ज्यादा जवान उतरे, अपराधियों में मचा हड़कंप
More news from Shajapur and nearby areas
- शाजापुर में आधी रात को पुलिस का बड़ा एक्शन! 300 से ज्यादा जवान उतरे, अपराधियों में मचा हड़कंप1
- बाबा डोलनाथ की पावन नगरी बेहरावल में डोलग्यारस का भव्य आयोजन। 14 डोल और 5 निशान एकसाथ तालाब के जल में झुलाए गए तो जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र। हजारों श्रद्धालु बने आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम के साक्षी। अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, वहीं कालापीपल नगर सहित आसपास के गांवों में भी निकले भगवान के विमान। #डोलग्यारस #बेहरावल #बाबाडोलनाथ #डोलग्यारसमहापर्व #कालापीपल #धार्मिकआस्था #भक्तिऔरश्रद्धा #आस्थाकामहासैलाब #14डोल5निशान #भगवानकाविमान #बेहरावलडोलग्यारस #धार्मिकपरंपरा #सनातनपरंपरा #आस्थाकापर्व #कालापीपलक्षेत्र1
- तेजा दशमी पर बेहरावल में गूंजा बाबा रामदेव का जयघोष, धनगर समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा1
- मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, ज्ञापन सौंपा शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा1
- बडोनी: जिगना सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम धाम से निकाली गई श्री गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी झाकियां। बडोनी: जिगना सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम धाम से निकाली गई श्री गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी झाकियां। दतिया। दतिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम से निकली गई गणेश प्रतिमाएं।1
- नेमिनगर मंदिर की निकली भव्य जलयात्रा, रजत पालकी में विराजे भगवान नेमिनाथ, सेठिया परिवार की नातीन ने 6.50 लाख रुपए की लागत से भगवान के पीछे चांदी का भामंडल कराया स्थापित, मुनि संघ का लिया आशीर्वाद दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व के तहत मंगलवार को नेमिनगर स्थित श्री नेमिनाथ मंदिर से भव्य जलयात्रा निकाली गई। दोपहर में गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई जलयात्रा में भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा को आकर्षक रजत पालकी में विराजित किया गया। जलयात्रा ने नेमिनगर कॉलोनी एवं आसपास के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और धर्मप्रभावना की। जलयात्रा के मंदिर पहुंचने पर लाभार्थी श्रद्धालुओं ने भगवान नेमिनाथ की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। समाजजनों ने मुनि संघ के पाद प्रक्षालन तथा शास्त्र भेंट का लाभ भी प्राप्त किया। इस अवसर पर सेठिया परिवार की नातीन की ओर से भगवान नेमिनाथ की भव्य प्रतिमा के पीछे लगने वाला चांदी का भामंडल अर्पित किया गया। दिवंगत अनोखीलालजी सेठिया की बेटी मधुकांता जबेरी मुंबई की बेटी रचना ने अपनी माता की स्मृति में करीब साढ़े छह लाख रुपए की लागत से भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा के पीछे चांदी का भामंडल लगवाने के लिए राशि प्रदान की थी। मंगलवार को इस पावन अवसर पर सेठिया परिवार के सदस्यों ने मुनि संघ का आशीर्वाद लेकर भामंडल स्थापित कराया। जलयात्रा से होती है धर्म की प्रभावना : मुनि सागर समाधि सम्राट वात्सल्य रत्नाकर मुनिराज भूतबली सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सागर महाराज ने श्री नेमिनाथ मंदिर में आशीर्वचन देते हुए कहा कि वर्ष 2011 में दो नहीं, बल्कि एक ही चातुर्मास था। उस समय सुबल सागर महाराज भले ही अरिहंतपुरम में अपना पहला चातुर्मास कर रहे थे, लेकिन उनकी भावना गुरुदेव भूतबली सागर महाराज से जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय सुबल सागर महाराज को केशलोच करना भी नहीं आता था और हमने अपने हाथों से उनका केशलोच किया था। मुनि सागर महाराज ने कहा कि जलयात्रा के माध्यम से भगवान का विहार होता है और इससे धर्म की प्रभावना होती है। उन्होंने किला मंदिर की महिमा बताते हुए कहा कि आष्टा में कितने ही नए मंदिर बन जाएं, लेकिन किला मंदिर जैन समाज का प्रमुख केंद्र रहेगा। सभी मंदिरों में शांति है, लेकिन किला मंदिर पर महाशांति की अनुभूति होती है। किला मंदिर की महिमा अलग है। यहां गुरु मंदिर का निर्माण भी हो रहा है और आने वाले समय में किला मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि किला मंदिर सर्वोपरि है। समाज के बच्चों को संस्कार और धर्म से जोड़ने पर वे आगे चलकर आचार्य विद्यासागर महाराज और भूतबली सागर महाराज जैसे महान संतों के मार्ग पर चल सकते हैं। इच्छाओं का अंत होने पर ही संसार का अंत : मुनि अगर्भ सागर जलयात्रा के पश्चात मुनि अगर्भ सागर महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि तप के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्मों की निर्जरा कर सकता है। सांसारिक इच्छाएं अनंत हैं और उनका कोई अंत नहीं है। जब तक इच्छाएं समाप्त नहीं होतीं, तब तक संसार का अंत भी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इच्छा और तप दोनों ही कर्मों की निर्जरा का माध्यम बन सकते हैं। बिना तप के कोई पद प्राप्त नहीं होता। व्यक्ति को तप के माध्यम से अपने कर्मों को धोने का प्रयास करना चाहिए। आत्मा को कर्मों से मुक्त कर आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना ही मानव जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। बुधवार को महिला ग्रुप की भजन संध्या दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व के अंतर्गत 23 सितंबर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि में किला मंदिर परिसर में महिला ग्रुप के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में होगा।3
- नशामुक्त समाज के लिए ग्रामीण और युवा हुए एकजुट, शपथ लेकर दिया जागरूकता का संदेश मोहन बड़ोदिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहना में नशामुक्त समाज के लिए ग्रामीण और युवा हुए एकजुट, शपथ लेकर दिया जागरूकता का संदेश1
- आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी। शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।4