विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का जगह-जगह आयोजन किया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आज दिनांक 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में जिला टीकमगढ़ में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पुलिस विभाग एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से आमजन को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, गायन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ग्राउंड, टीकमगढ़ में बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से "तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो" एवं "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाकर एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का जगह-जगह आयोजन किया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आज दिनांक 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में जिला टीकमगढ़ में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पुलिस विभाग एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से आमजन को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, गायन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ग्राउंड, टीकमगढ़ में बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से "तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो" एवं "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाकर एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का जगह-जगह आयोजन किया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आज दिनांक 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में जिला टीकमगढ़ में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पुलिस विभाग एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से आमजन को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, गायन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ग्राउंड, टीकमगढ़ में बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से "तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो" एवं "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाकर एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील के मातौल खास में एक डीजे में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि यह आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई।1
- एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक प्रेमी देवर ने एकतरफा प्यार में पागल होकर अपने डेढ़ साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। इस अमानवीय कृत्य को सदी की सबसे क्रूरतम घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। यह खौफनाक वारदात तब हुई जब आरोपी 'नारंगी खटमल' को उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। गुस्से में वह जल्लाद बन गया और मासूम बच्चे को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। इस हैवान को इंसान नहीं बल्कि दैत्य राक्षस 'Ghost नारंगी खटमल' बताते हुए, जनता की मांग है कि उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है और उसे ठीक वैसी ही दर्दनाक सजा मिलनी चाहिए जैसी उसने उस मासूम सी जान के साथ की है।1
- भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता अंकित पाराशर द्वारा पूर्व विधायक राकेश गिरी पर लगाए गए आरोपों के संबंध में, पूर्व विधायक राकेश गिरी ने अपना बयान जारी किया है। अपने बयान में, गिरी ने उन पर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार करार दिया है।1
- टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक कार्यक्रम आयोजित कर सनातनी बंगाली समुदाय के बंधुओं का सम्मान किया, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झालमुड़ी भी बांटी गई, जो पश्चिम बंगाल में मिली जीत के उपलक्ष्य में था। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम जिला संगठन प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री मनोज देवलिया और उपाध्यक्ष अंकित तोमर की मुख्य उपस्थिति में नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस भव्य सम्मान समारोह में सनातनी बंगाली स्वास्थ्य जन कल्याण संगठन के बंगाली बंधुओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जहाँ 61 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। बंगाली संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार दुलाल सेन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा, जिलाध्यक्ष पवित्र विश्वास और संरक्षक श्यामल मंडल सहित बड़ी संख्या में बंगाली बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री देवेंद्र सेन ने किया। इस दौरान, भाजपा नेताओं ने बंगाली समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा जिला संगठन प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक ने कहा कि बंगाली बंधु उनके भाई हैं और भाजपा सरकार उनके हक व अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने जोर दिया कि भाजपा में बंगाली बंधुओं का बड़ी संख्या में जुड़ना और उनका सम्मान होना दर्शाता है कि बंगाल में भाजपा सरकार की जीत से बंगाली संस्कृति की रक्षा सुनिश्चित होगी। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने भाजपा शासन में सभी के सच्चे विकास और बंगाली भाइयों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। बंगाली संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार दुलाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में ही उनकी संस्कृति की रक्षा होती है और विकास संभव है। बंगाली संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा ने बताया कि भाजपा संगठन में सभी बराबर होते हैं और सम्मान मिलता है, इसीलिए सभी लोगों के मत से भाजपा सरकार बंगाल में बनी है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनोहर अहिरवार, जितेंद्र जैकी यादव, अंशुल सोनी, हनी जैन, आकाश अवस्थी, विनायक रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को जतारा की सबजेल में सुबह 7 बजे 'ऋषियुग्म' के दिव्य संरक्षण में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक जेल अधीक्षक राजकिशोर गुर्जर और कार्यक्रम संयोजक बृजकिशोर तिवारी आचार्य ने दीप प्रज्वलन और भारत माता पूजन के साथ किया। पूजन के उपरांत किशोरकुमार नामदेव और दीनदयाल साहू ने 'प्रज्ञागीत मनुज देवता बने' प्रस्तुत किया, जिसके बाद संतोषकुमार साहू ने सामूहिक जप एवं ध्यान साधना कराई। साधना के पश्चात, बृजकिशोर तिवारी आचार्य ने सभी बंदीजनों को व्यसनों की लत, जैसे बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू और मदिरा से व्यक्ति, परिवार और समाज को होने वाली हानियों के बारे में संबोधित किया, और उनके त्याग पर जोर दिया। सहायक जेल अधीक्षक राजकिशोर गुर्जर ने जेल को अनुशासन, चिंतन और सुधार का केंद्र बताते हुए बंदीजनों से 'बदला नहीं, स्वयं बदलने की भावना' अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में एक टोली द्वारा नशा निवारण गीत प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात सभी को व्यसन मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस आयोजन में जेल स्टाफ, बंदीगण और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।1
- जतारा स्थित पत्रिका कार्यालय में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के महत्व, दायित्वों और वर्तमान चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकार आदम कादरी ने सभी पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने, एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय निष्पक्षता और अपने विशिष्ट अंदाज में पत्रकारिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने पत्रकारिता को समाज की सशक्त आवाज बताते हुए पत्रकारों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया। बालकिशन प्रजापति ने पत्रकारिता के मूल गुणों और उसकी सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रकाश डाला, जबकि दशरथ विश्वकर्मा ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का एक अति महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। लाली झा ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा समाज के प्रति पत्रकारों की जवाबदेही पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। वहीं, आलोक भार्गव ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के इतिहास और उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी, जबकि बॉबी दुबे ने पत्रकारिता के आदर्शों, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में, जतारा के सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर जनहितकारी पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।3
- टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की खबर सामने आई है।1