Shuru
Apke Nagar Ki App…
5rrrrrrrrrrrrrttttrrrrtt55555555555555555555555555555555 55tt
Sodagar
5rrrrrrrrrrrrrttttrrrrtt55555555555555555555555555555555 55tt
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 55tt1
- पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत फौजी ने की आत्महत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार झींझक कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे 34 वर्षीय फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का मंगलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से आहत होकर फौजी ने आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। मामले में दिवंगत की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।1
- औरैया से बड़ी खबर है जिसमें युवक ने लगी फांसी1
- कुएं में कूदे युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान औरैया पुलिस शनिवार को एक युवक के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहोलिया की मड़ैया निवासी उदयवीर (32) पुत्र रामहेत का पत्नी से पारिवारिक विवाद हो गया था। विवाद के बाद शराब के नशे में उसने गांव के कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तीनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। युवक को मामूली चोटें आई, जिसके बाद एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल औरैया भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस की इस तत्परता और सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।1
- झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर किशोरी का आत्मघाती कदम, युवक की सूझबूझ से बची जान झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी जान बचा ली। शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी झींझक में अपने ताऊ के घर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अचानक घर से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई और रेलवे ट्रैक पर गुजरती ट्रेन के सामने आने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित पकड़कर ट्रैक से दूर किया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह ने शनिवार करीब 12 बजे बताया कि किशोरी अपने ही परिवार के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद कर रही थी, जिसका घरवालों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद किशोरी अब सामान्य स्थिति में है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।1
- जनपद की साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर गांव-गांव जाकर महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देता था और फिर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन उठाकर रकम हड़प लेता था। यह अभियान पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने इस गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार की दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले की शुरुआत अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया ऊंचा निवासी वंदना पत्नी श्यामबाबू की शिकायत से हुई। पीड़िता ने साइबर थाना में तहरीर देकर बताया कि एक महिला और एक पुरुष ने उन्हें प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सिलाई सेंटर खुलवाने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उनसे रुपये लेकर ठगी की गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। मुखबिर की सूचना पर 2 मई 2026 को सुबह करीब 9:20 बजे पुलिस टीम ने ककोर बंबा से लगभग 300 मीटर आगे एक बंद पड़े ढाबे के पास से दो आरोपियों सौरभ उर्फ टीटू पुत्र बलराम सिंह यादव निवासी रहूपुरा थाना वेवर जनपद मैनपुरी (उम्र 34 वर्ष) और सुनीता पत्नी सुनील कुमार यादव निवासी आदर्श नगर बिधूना जनपद औरैया (उम्र करीब 48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो इन्वर्टर बैटरी, दो इन्वर्टर (यूपीएस), एक ई-स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन, 107 आधार कार्ड की छायाप्रतियां, 11 स्टांप पेपर (जिन पर लोगों के हस्ताक्षर थे), चार एडिट किए गए आधार कार्ड तथा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम से बने 12 कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को विश्वास में लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सौरभ गांवों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर उनके मोबाइल नंबर एकत्र करता था। इसके बाद वह फोन पर संपर्क कर महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देता था। जब महिलाएं उनके जाल में फंस जाती थीं, तब वह अपनी साथी सुनीता के साथ गांवों में बैठक आयोजित करता था। इन बैठकों में सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 250 रुपये वसूले जाते थे।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो सामने आते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना झींझक कस्बे के बड़े चौराहे की है। वायरल वीडियो में तीन युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बीच-बचाव का प्रयास करता दिखाई देता है, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट की यह घटना एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि घटना की जानकारी पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by रवि वर्मा2