Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत फौजी ने की आत्महत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार झींझक कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे 34 वर्षीय फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का मंगलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से आहत होकर फौजी ने आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। मामले में दिवंगत की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
कुमार पंकज
पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत फौजी ने की आत्महत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार झींझक कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे 34 वर्षीय फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का मंगलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से आहत होकर फौजी ने आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। मामले में दिवंगत की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झींझक रेलवे क्रासिंग पर शाम करीब 7बजे एक किशोरी जो थाना रसूलाबाद के ग्राम लाला निवादा की रहने वाली है आत्म हत्या के उद्देश्य से रेल पटरी पर आई किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान जोखिम मे डालकर बचाया किशोरी के मुताविक वह किसी से प्यार करती थी जिसके कारण वह दुखी थी वह अपनी बड़ी मम्मी के घर जो झींझक के कमलाबाग मे रहती है उसी के घर आई हुई थी बाकी कारणों का पता पुलिस कर रही है4
- पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत फौजी ने की आत्महत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार झींझक कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे 34 वर्षीय फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का मंगलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से आहत होकर फौजी ने आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। मामले में दिवंगत की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।1
- *आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में निधी और आकाश उर्फ सद्दाम पर कार्रवाई* *रिपोर्टर: सागर भारतीय* *लोकेशन: कानपुर देहात* *फोन: 8400269504* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में किराए के मकान में बीते मंगलवार को सेना के जवान शिवेंद्र सिंह चौहान - 38 वर्ष का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे और 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। मकान के अंदर शव और पूरे घर में खून के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे, चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी निधी देवी और एक अन्य आकाश सिंह उर्फ सद्दाम निवासी मरहाना, डेरापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *क्या है मामला:* 29.04.2026 को मृतक के पिता राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर निधी देवी आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 धारा 108 BNS के तहत दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में नामजद आए इन दो अभियुक्तों को 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के पीछे खानपुर रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी निधी और आकाश उर्फ सद्दाम ने जवान को आत्महत्या के लिए उकसाया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। *बाइट: संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी*2
- ट्रेन की चपेट में आकर दिव्यांग व्यक्ति की मौत कानपुर देहात। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बसावनपुर निवासी 45 वर्षीय महीपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से झांसी की ओर जा रही लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मृतक दिव्यांग थे।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे DRM रजनीश अग्रवाल, अध्यक्ष राघव मिश्रा ने की मुलाकात यात्रियों की सुविधाओं को लेकर DRM से मिले दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष फफूंद स्टेशन पर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, DRM को सौंपे सुझाव ट्रेनों व यात्री सुविधाओं पर हुई चर्चा, राघव मिश्रा ने उठाए मुद्दे फफूंद रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर DRM से हुई अहम बातचीत1
- औरैया। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। ग्राम बिचौली में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ छल कर रही हैं और उन्हें उनका हक नहीं दे रही हैं। जिला अध्यक्ष सरिता दौहरे ने कहा कि कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण की मांग उठा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर भी नाराजगी जताई और इसे राजनीतिक साजिश बताया।1
- झींझक के बड़ा चौराहे पर बीच सड़क में मारपीट का बीडियो वापरल कुछ युवक बीच सड़क में ही झगड़ा करने लगेआस पास के दूकानदारों ने कराया शांत1