Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raipur News : “पुलिस vs तोमर की पत्नियों ? जो खुलासा हुआ वो सबको चौंका देगा!” Tomar Bandhu Case ...
POLICE DOST NEWS
Raipur News : “पुलिस vs तोमर की पत्नियों ? जो खुलासा हुआ वो सबको चौंका देगा!” Tomar Bandhu Case ...
- User8828Champa, Janjgir-Champa💣on 22 November
More news from Bilaspur and nearby areas
- नेशनल हाईवे किनारे नगरौड़ी में मिले अज्ञात 35 वर्षीय युवक के शव का चकरभाठा का पुलिस ने पीएम के पश्चात किया कफन दफन मंगलवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचक सूरज कुमार साहू पिता नेतराम साहू उम्र 25 साल निवासी नगरोडौं थाना चकरभाठ जिला बिलासपुर विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 30-03-2026 को 9.30 गाव नगरीडी से नेशनल हाईवे तरफ घूमने आने दौरान रहगमों से सूचना प्राप्त हुई कि एक 35 वर्ष का अज्ञात पुरूष नोवा गोल्ड बांधिया पहना रोड किनारे शुभम कृषि फार्म हाउस के सामने मारा चित हालत में पड़ा है शब सडने लगा है जिससे लगता है कि 02 दिनों पूर्व से मरा पड़ा है सचक की सूबना पर बिना नंबरी गर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया है एवं एवं मंगलवार को मृतक के 100 को उठाकर पीएम हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां पीएम के पश्चात अमृता की पहचान न होने पर चक्रभाता पुलिस द्वारा सरकंडा मुक्तिधाम में मृतक के 100 का कफन दफन किया गया आपको बता दें कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि शुभम कृषि फार्म। हाउस नगरौड़ि के सामने नेशनल हाईवे के किनारे एक अज्ञात 35 वर्षीय शख्स की लाश पड़ी हुई है मृतक के सिर व शरीर में कई जगह चोट के निशान थे 100 दो दिन पुरानी होने की वजह से सड़ चुकी थी और शव काली हो चुकी थी हाथ के तर्जनी उंगली पर एक चांदी का अंगूठी मिला है मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो इसके बाद मृतक के शव का पी एम पश्चात शव को सुरकंडा के मुक्तिधाम में मंगलवार की साम 6.30 बजे कफन दफन किया गया है और चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है की मृतक कौन था कहां का रहने वाला था अगर किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो ताकत भाटा पुलिस को सूचना दे सकते हैं1
- बलरामपुर/राजपुर। बुढाबग़ीचा में घर के सामने खड़ी इको वैन एवँ बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना राजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।2
- बिलासपुर में एसी कॉपर वायर चोरी मामले का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। यह चोरी रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है, जिसमें 80 फीट कॉपर वायर, एसी के पार्ट्स और नगदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज वस्त्रकार, धीरेन्द्र झारिया और कबाड़ी एहसान अली के रूप में हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- शादी में आए युवक को बाइक की टक्कर से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर लांजी पुलिस थाना अंतर्गत लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के चलते एक युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आमगांव जबरी निवासी युवक सुभाष चुटे लांजी में 30 मार्च को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था इस दौरान रात 11:00 की दरमियान एक तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा साले टेकरी रोड पर उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सा की टीम के द्वारा तत्काल उसे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए एग्री एम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।1
- नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ बालोद जिले के बालोद शहर के नये बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की। दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कुछ दिनों पहले नगर पालिका और राजस्व प्रशासन ने बस स्टैंड की दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिन दुकानदारों ने नोटिस का पालन करते हुए खुद अतिक्रमण हटा लिया, उन्हें राहत मिली, लेकिन जिन्होंने नहीं हटाया, उनके खिलाफ आज सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही बस स्टैंड क्षेत्र को सुव्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन का साफ संदेश है कि अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणमुक्त बालोद की ओर एक सकारात्मक कदम… साफ-सुथरी सड़कें, बेहतर यातायात और अनुशासित शहर – यही तो विकास की असली तस्वीर है!1
- ग्राम पीरैया में राह भटक कर पहुंचे हिरण को दौड़ा रहे थे कुत्ते गांव के दो युवकों ने हिरण की बचाई जान आज मंगलवार की साम 5:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे पिता गोरेलाल कुर्रे एवं उसके साथी राजेश जायसवाल पिता थनवार जायसवाल पता ग्राम पीरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपने मोटरसाइकिल से खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे तभी उन्होंने देखा की गांव के नाला के पास सड़क किनारे एक हिरण को तीन-चार कुत्ते भोग भाकर दौड़ा रहे थे जिसे देखते ही दोनों युवकों ने हिरण की जान बचाने की ठान ली और उन्होंने कुत्तों को पत्थर मार कर वहां से भगाया उसके बाद हिरण को पड़कर कपिल कुर्रे अपने घर ले आए और उसे पानी चार देकर सुरक्षित रखे हुवे थे एवं घटना की सूचना थाना चकरभाठा में दी गई इसके बाद सूचक कपिल कुर्रे ने कानन पेंडारी जू को सूचना दी वहां से वन विभाग की टीम दोपहर 2.30 बजे के करीब ग्राम पिरैया कपिल कुर्रे के घर पहुंची उसके बाद हिरण को सुरक्षित कानन पेंडारी ले जाया गया है लेकिन हिरण की जान बचाने वाले दोनों युवकों का कहना है कि अगर हिरण को जानवर मार कर खा गय होते या फिर किसी आदमी के द्वारा हिरण को मार कर खाया गया होता तो दुनिया भर की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच कर कार्यवाही करते और हम लोग हिरण की जान बचाए हैं तो ना तो हमें कोई इनाम दिया गया और ना ही हमारा नाम पता पूछा गया है हमने तो मानवता दिखाते हुए हिरण की जान बचाई है बाकी अधिकारी जाने की वे हमें सम्मानित करते हैं या नहीं लेकिन इस घटना से एक चीज तो साफ है की लगातार जंगल काटे जा रहे हैं जंगली जीव राह भटक कर गांव एवं शहरों की सड़कों पर आ जा रहे हैं जो जंगली जीव के लिए तो खतरा है ही साथ ही मानव जाति को भी इन जंगली जीवों से खतरा बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र के खेतों से हरे भरे पेड़ो के लड़कियों को काटकर ट्रैक्टर से चकरभाठा के लकड़ी टाल में ला कर बेचा जा रहा है इन लकड़ी चोरों पर सासन कार्यवाही क्यों नहीं करती1
- बलरामपुर। जिले में गणेशमोड चौकी पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले के एक आरोपी की गिरफ्तार किया है। बलरामपुर जिले के पुलिस ने आज दिनाँक 1 अप्रैल दिन बुधवार को समय तकरीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 30 मार्च की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी निवासी महाराजगंज के कब्जे से 04 नग गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल को जप्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।1