Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के सभी हास्पिटल का हाल चिकित्सा पदाधिकारी कि लापरवाही छिपाने के लिए पहले ही हास्पिटल मे लिखते है विडिओ बनाना ओर फोटो लेना सख्त मना है कियोकी हास्पिटल का राज न खुल जाए
Sk Yadav
बिहार के सभी हास्पिटल का हाल चिकित्सा पदाधिकारी कि लापरवाही छिपाने के लिए पहले ही हास्पिटल मे लिखते है विडिओ बनाना ओर फोटो लेना सख्त मना है कियोकी हास्पिटल का राज न खुल जाए
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sk Yadav1
- Post by THE LIVE Munger1
- प्रखंड क्षेत्र के महापुर गांव में आयोजित 11 दिवसीय 1008 महारुद्र महायज्ञ आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक यज्ञ मंडप में परिक्रमा के लिए लंबी कतारें लगी रहती हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय है। शाम को भजन-कीर्तन और रात में प्रवचन विशेष आकर्षण हैं। अयोध्या से आए रामबालक दास धर्म और जीवन मूल्यों पर प्रवचन दे रहे हैं। वहीं बनारस के पंडित वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न करा रहे हैं। यज्ञ स्थल पर भंडारा और मेले का भी आयोजन है, जहां हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मेले में झूले और मनोरंजन के साधन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यज्ञ समिति के दिवाकर सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।1
- भागलपुर एनकाउंटर कांड- वर्दी पर उठे गंभीर सवाल, क्या पुलिस की 'तयशुदा स्क्रिप्ट' ने रची रामधनी यादव की मौत? बिहार के चर्चित पीसीएस अधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर ने अब एक नया और विवादित मोड़ ले लिया है। इस एनकाउंटर की विश्वसनीयता पर न केवल सवाल उठ रहे हैं, बल्कि पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला पुलिस उस सटीक ग्रामीण इलाके की पहचान नहीं कर पाई है जहां यह कथित मुठभेड़ हुई। जब भी इस भौगोलिक स्थान को लेकर सवाल पूछे गए, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाई, जिससे संदेह की परतें और गहरी हो गई हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा धमाका मृतक रामधनी यादव की बहू बेबी कुमारी के बयानों से हुआ है, जिन्होंने पुलिसिया कार्रवाई को सीधे तौर पर 'हिरासत में हत्या' करार दिया है। बेबी कुमारी का आरोप है कि पुलिस ने मुझे 4 व 5 बजे शाम में घर से उठाकर थाने में बंद कर दिया था। तभी मुझे बचाने की खातिर रामधनी यादव खुद देर शाम में थाने पहुंचे कर आत्म समर्पण की बात कही। उन्होंने पुलिस से मिन्नतें कीं कि यदि कोई अपराध हुआ है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए, लेकिन बेकसूर परिजनों को परेशान न किया जाए। प्रत्यक्षदर्शी बहू का दावा है कि थाने के भीतर ही उनके ससुर के साथ हाथापाई की गई और उस वक्त वे पूरी तरह निहत्थे थे। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने के पिछले हिस्से में ले गई, जहां गोली मारकर उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी गई। बेबी कुमारी ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि जिस वक्त यह पूरी घटना हुई, थाने के सीसीटीवी कैमरे रहस्यमयी तरीके से बंद कर दिए गए थे। उन्हें जबरन थाने के एक ऊपरी कमरे में कैद रखा गया था, जहां की खिड़की से उन्होंने अपने ससुर को ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने इस पूरी घटना को बाद में एक बाहरी मुठभेड़ का रंग देने का प्रयास किया, लेकिन परिवार का सवाल है कि जब आरोपी के पास कोई हथियार ही नहीं था, तो मुठभेड़ की कहानी कैसे संभव है? दोपहर करीब 12 बजे शव सौंपने के दौरान भी पुलिस इस बात का तार्किक जवाब नहीं दे पाई कि हिरासत में मौजूद व्यक्ति अचानक मुठभेड़ स्थल तक कैसे पहुंच गया। अब परिजनों का आरोप है कि सच को दबाने के लिए उन्हें और उनके पूरे कुनबे को अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं की बात कही/ Byte - बेबी कुमारी, रामधनी यादव की बहु।1
- बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया। मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है। दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया । पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।1
- श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी। CM सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी1
- “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर OWDC (बेस्ट डीकंपोजर) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।1
- Post by Sk Yadav1