logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CM सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी। CM सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी

2 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

CM सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी। CM सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी

More news from बिहार and nearby areas
  • बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया। मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है। दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया । पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।
    1
    बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम
दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह  ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया।
मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है।
दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया ।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी। CM सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी
    1
    श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी। CM  सम्राट चौधरी के गृह जिले श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में मुंगेर पुलिस की दबिश, घंटो- अफरातफरी
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोगरी। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को प्रभावित किया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। खासकर मक्का, आम और लीची की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ने की बात सामने आ रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार, अचानक आई तेज हवाओं के कारण मक्का की फसल कई जगहों पर जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। वहीं आम और लीची के पेड़ों पर लगे बौर और छोटे-छोटे फल तेज हवा के कारण झड़ गए हैं। यह समय इन फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में इस तरह की बारिश किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गोगरी पंचायत एवं बोरना पंचायत के किसान—मोहम्मद शाहबुद्दीन, हाजी मोहम्मद गुफरान, रविंद्र शाह, दीना यादव, मीर अफरोज, मीर लालू सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। किसानों ने कहा कि पहले ही खेती में लागत बढ़ गई है और अब इस तरह की प्राकृतिक आपदा से आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाएगी। किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में मौसम फिर से खराब होता है, तो नुकसान और भी बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराया जाए और वास्तविक क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं किसानों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में उन्हें आर्थिक सहायता की सख्त जरूरत है, ताकि वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो उनकी आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
    1
    गोगरी। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को प्रभावित किया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। खासकर मक्का, आम और लीची की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय किसानों के अनुसार, अचानक आई तेज हवाओं के कारण मक्का की फसल कई जगहों पर जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। वहीं आम और लीची के पेड़ों पर लगे बौर और छोटे-छोटे फल तेज हवा के कारण झड़ गए हैं। यह समय इन फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में इस तरह की बारिश किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
गोगरी पंचायत एवं बोरना पंचायत के किसान—मोहम्मद शाहबुद्दीन, हाजी मोहम्मद गुफरान, रविंद्र शाह, दीना यादव, मीर अफरोज, मीर लालू सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। किसानों ने कहा कि पहले ही खेती में लागत बढ़ गई है और अब इस तरह की प्राकृतिक आपदा से आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाएगी।
किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में मौसम फिर से खराब होता है, तो नुकसान और भी बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराया जाए और वास्तविक क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
वहीं किसानों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में उन्हें आर्थिक सहायता की सख्त जरूरत है, ताकि वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो उनकी आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड क्षेत्र के पकरैल गॉव में संत महर्षि मेंही महाराज जी 142 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई
    1
    गोगरी प्रखंड क्षेत्र के पकरैल गॉव में संत महर्षि मेंही महाराज जी 142 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Sk Yadav
    1
    Post by Sk Yadav
    user_Sk Yadav
    Sk Yadav
    Nurse खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • भागलपुर एनकाउंटर कांड- वर्दी पर उठे गंभीर सवाल, क्या पुलिस की 'तयशुदा स्क्रिप्ट' ने रची रामधनी यादव की मौत? बिहार के चर्चित पीसीएस अधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर ने अब एक नया और विवादित मोड़ ले लिया है। इस एनकाउंटर की विश्वसनीयता पर न केवल सवाल उठ रहे हैं, बल्कि पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला पुलिस उस सटीक ग्रामीण इलाके की पहचान नहीं कर पाई है जहां यह कथित मुठभेड़ हुई। जब भी इस भौगोलिक स्थान को लेकर सवाल पूछे गए, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाई, जिससे संदेह की परतें और गहरी हो गई हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा धमाका मृतक रामधनी यादव की बहू बेबी कुमारी के बयानों से हुआ है, जिन्होंने पुलिसिया कार्रवाई को सीधे तौर पर 'हिरासत में हत्या' करार दिया है। बेबी कुमारी का आरोप है कि पुलिस ने मुझे 4 व 5 बजे शाम में घर से उठाकर थाने में बंद कर दिया था। तभी मुझे बचाने की खातिर रामधनी यादव खुद देर शाम में थाने पहुंचे कर आत्म समर्पण की बात कही। उन्होंने पुलिस से मिन्नतें कीं कि यदि कोई अपराध हुआ है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए, लेकिन बेकसूर परिजनों को परेशान न किया जाए। प्रत्यक्षदर्शी बहू का दावा है कि थाने के भीतर ही उनके ससुर के साथ हाथापाई की गई और उस वक्त वे पूरी तरह निहत्थे थे। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने के पिछले हिस्से में ले गई, जहां गोली मारकर उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी गई। बेबी कुमारी ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि जिस वक्त यह पूरी घटना हुई, थाने के सीसीटीवी कैमरे रहस्यमयी तरीके से बंद कर दिए गए थे। उन्हें जबरन थाने के एक ऊपरी कमरे में कैद रखा गया था, जहां की खिड़की से उन्होंने अपने ससुर को ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने इस पूरी घटना को बाद में एक बाहरी मुठभेड़ का रंग देने का प्रयास किया, लेकिन परिवार का सवाल है कि जब आरोपी के पास कोई हथियार ही नहीं था, तो मुठभेड़ की कहानी कैसे संभव है? दोपहर करीब 12 बजे शव सौंपने के दौरान भी पुलिस इस बात का तार्किक जवाब नहीं दे पाई कि हिरासत में मौजूद व्यक्ति अचानक मुठभेड़ स्थल तक कैसे पहुंच गया। अब परिजनों का आरोप है कि सच को दबाने के लिए उन्हें और उनके पूरे कुनबे को अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं की बात कही/ Byte - बेबी कुमारी, रामधनी यादव की बहु।
    1
    भागलपुर एनकाउंटर कांड- वर्दी पर उठे गंभीर सवाल, क्या पुलिस की 'तयशुदा स्क्रिप्ट' ने रची रामधनी यादव की मौत?
बिहार के चर्चित पीसीएस अधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर ने अब एक नया और विवादित मोड़ ले लिया है। इस एनकाउंटर की विश्वसनीयता पर न केवल सवाल उठ रहे हैं, बल्कि पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला पुलिस उस सटीक ग्रामीण इलाके की पहचान नहीं कर पाई है जहां यह कथित मुठभेड़ हुई। जब भी इस भौगोलिक स्थान को लेकर सवाल पूछे गए, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाई, जिससे संदेह की परतें और गहरी हो गई हैं।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा धमाका मृतक रामधनी यादव की बहू बेबी कुमारी के बयानों से हुआ है, जिन्होंने पुलिसिया कार्रवाई को सीधे तौर पर 'हिरासत में हत्या' करार दिया है। बेबी कुमारी का आरोप है कि पुलिस ने मुझे 4 व  5 बजे शाम में  घर से उठाकर थाने में बंद कर दिया था। तभी मुझे  बचाने की खातिर रामधनी यादव खुद देर शाम में  थाने पहुंचे कर आत्म समर्पण की बात कही। उन्होंने पुलिस से मिन्नतें कीं कि यदि कोई अपराध हुआ है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए, लेकिन बेकसूर परिजनों को परेशान न किया जाए। प्रत्यक्षदर्शी बहू का दावा है कि थाने के भीतर ही उनके ससुर के साथ हाथापाई की गई और उस वक्त वे पूरी तरह निहत्थे थे। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने के पिछले हिस्से में ले गई, जहां गोली मारकर उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी गई।
बेबी कुमारी ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि जिस वक्त यह पूरी घटना हुई, थाने के सीसीटीवी कैमरे रहस्यमयी तरीके से बंद कर दिए गए थे। उन्हें जबरन थाने के एक ऊपरी कमरे में कैद रखा गया था, जहां की खिड़की से उन्होंने अपने ससुर को ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने इस पूरी घटना को बाद में एक बाहरी मुठभेड़ का रंग देने का प्रयास किया, लेकिन परिवार का सवाल है कि जब आरोपी के पास कोई हथियार ही नहीं था, तो मुठभेड़ की कहानी कैसे संभव है? दोपहर करीब 12 बजे शव सौंपने के दौरान भी पुलिस इस बात का तार्किक जवाब नहीं दे पाई कि हिरासत में मौजूद व्यक्ति अचानक मुठभेड़ स्थल तक कैसे पहुंच गया। अब परिजनों का आरोप है कि सच को दबाने के लिए उन्हें और उनके पूरे कुनबे को अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं की बात कही/
Byte -
बेबी कुमारी, रामधनी यादव की बहु।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Ram Chandra Kumar
    1
    Post by Ram Chandra Kumar
    user_Ram Chandra Kumar
    Ram Chandra Kumar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुंगेर में अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि
    1
    मुंगेर में अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.