सीएम हेल्पलाइन 1905 पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री का सख्त रुख The Aman Times | देहरादून 🚨 सीएम हेल्पलाइन 1905 पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री का सख्त रुख सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान पुष्कर सिंह धामी अफसरों की कार्यशैली पर नाराज दिखे। हजारों शिकायतों को जबरन बंद किए जाने के मामले में उन्होंने साफ कहा—दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 🔥 मीटिंग छोड़ी, सीधे पहुंचे ग्राउंड जीरो रूटीन तोड़ते हुए मुख्यमंत्री अचानक देहरादून के जाखन क्षेत्र में शिकायतकर्ता के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने मौके पर जाकर समस्या का निरीक्षण किया और अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। ⚠️ मौके पर क्या मिला? ▪️ फुटपाथ निर्माण में भारी लापरवाही ▪️ टाइल्स धंसी हुई मिलीं ▪️ अधूरी अंडरग्राउंड बिजली लाइनें—जनसुरक्षा पर खतरा 💬 सीएम का सख्त संदेश “काम कागजों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। अगर हादसा होता तो जिम्मेदार कौन?” 👉 दिए गए निर्देश: ✔️ फुटपाथ का तुरंत पुनर्निर्माण ✔️ सभी बिजली लाइनों को मानक के अनुसार भूमिगत करना ✔️ लापरवाह अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई 📊 सचिवालय बैठक में बड़ा फैसला ▪️ हर शिकायत का फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य ▪️ समयबद्ध निस्तारण और व्यक्तिगत जवाबदेही तय ▪️ बार-बार खुदाई पर रोक, विभागों में बेहतर समन्वय 🚩 जीरो टॉलरेंस का संदेश मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया—अब केवल फाइलों का खेल नहीं चलेगा, जमीनी सच्चाई ही असली रिपोर्ट होगी।
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री का सख्त रुख The Aman Times | देहरादून 🚨 सीएम हेल्पलाइन 1905 पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री का सख्त रुख सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान पुष्कर सिंह धामी अफसरों की कार्यशैली पर नाराज दिखे। हजारों शिकायतों को जबरन बंद किए जाने के मामले में उन्होंने साफ कहा—दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 🔥 मीटिंग छोड़ी, सीधे पहुंचे ग्राउंड जीरो रूटीन तोड़ते हुए मुख्यमंत्री अचानक देहरादून के जाखन क्षेत्र में शिकायतकर्ता के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने मौके पर जाकर समस्या का निरीक्षण किया और अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। ⚠️ मौके पर क्या मिला? ▪️ फुटपाथ निर्माण में भारी लापरवाही ▪️ टाइल्स धंसी हुई मिलीं ▪️ अधूरी अंडरग्राउंड बिजली लाइनें—जनसुरक्षा पर खतरा 💬 सीएम का सख्त संदेश “काम कागजों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। अगर हादसा होता तो जिम्मेदार कौन?” 👉 दिए गए निर्देश: ✔️ फुटपाथ का तुरंत पुनर्निर्माण ✔️ सभी बिजली लाइनों को मानक के अनुसार भूमिगत करना ✔️ लापरवाह अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई 📊 सचिवालय बैठक में बड़ा फैसला ▪️ हर शिकायत का फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य ▪️ समयबद्ध निस्तारण और व्यक्तिगत जवाबदेही तय ▪️ बार-बार खुदाई पर रोक, विभागों में बेहतर समन्वय 🚩 जीरो टॉलरेंस का संदेश मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया—अब केवल फाइलों का खेल नहीं चलेगा, जमीनी सच्चाई ही असली रिपोर्ट होगी।
- The Aman Times 🚨 सड़क हादसे में महिला की मौत, 8 घायल 📍 लालकुआं/हल्द्वानी शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे एक ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 💔 हादसे में रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख, निवासी गफूर बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग उठ रही है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।1
- 🔥 PACIFIC GOLF KE PICHE 793 GAJ COMMERCIAL PLOT – FUTURE GOLD LOCATION! 😳💰 📍 Location: Nagal, Sahastradhara Road, Dehradun 📌 Just Back of Pacific Golf Estate 📐 Plot Size: 793 Gaj 📏 Front: 70 Ft | Depth: 102 Ft 🛣 Road Width: 30 Ft 💎 PROPERTY HIGHLIGHTS: ✔️ Premium Commercial Plot ✔️ Wide Front – High Visibility Business Location ✔️ Hotel / Resort / Cafe / Shops ke liye Perfect ✔️ Elite Surroundings + High ROI 📈 🌟 PRIME CONNECTIVITY: 📌 Sahastradhara – 5 Min 📌 IT Park Dehradun – 10 Min 📌 Rajpur Road – 10 Min 📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min 📌 ISBT Dehradun – 20 Min 📌 Mussoorie – 25 Min 🎯 NEARBY FACILITIES: 🏫 Schools, Colleges & Coaching Hubs 🪖 Army Area – Safe & Premium Zone 🏢 IT Crowd & Tourist Flow – High Business Potential 🚨 “Aaj nahi liya toh kal double rate pe bhi nahi milega!” 📲 CALL NOW: 📞 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📞 8077606460 #PacificGolfEstate #CommercialPlot #DehradunProperty #SahastradharaRoad #InvestmentDeal #HighReturn #PropertyForSale #LuxuryLocation #RealEstateIndia #DehradunInvest #HotDeal #ViralReels #PropertyDealer #EliteLocation #BusinessGrowth1
- आज बिजनौर में किसान परिवारों की समस्याएं सुनी सभी को संगठन में सदस्यता दिलाई किसानों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया1
- को दुकान पर पहुंचे भी भेल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ऑफिस में पार्टी के लिए कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता मंगाया गया था। लेकिन कोल्ड ड्रिंक की जो बोतल उन्हें दी गई वह जनवरी में ही एक्सपायर हो चुकी है। ताज्जुब की बात ये है कि बिल में बाकी सभी सामानों का नाम लिखा गया लेकिन कोल्ड ड्रिंक की जगह रश का बिल बनाया गया। हंगामा के बाद दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार की।1
- पंजाब के फरीदकोट से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला, जो खुद सब-इंस्पेक्टर है, उसने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी को घर के बाहर गेट से बांध दिया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पड़ोसियों की सतर्कता के चलते मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।1
- कहा जाता है कि 'जल ही जीवन है ' लेकिन जब विभाग ही 'जीवन' बहाने में लगा हो तो फिर कोई क्या कर सकता है।कल हमें जल संरक्षण में लगे कुछ स्वयंसेवियों द्वारा सूचना दी गई थी कि सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास गुरुकुल कांगड़ी अंडरपास के नीचे पेयजल लाइन फटी हुई है जिससे गैलनों पानी बर्बाद हो रहा है।खबर के बाद इसका संज्ञान तो लिया गया लेकिन विभाग ने केवल जुगाड़ व्यवस्था की जिसके कारण पानी अब भी लगातार बर्बाद हो रहा है जो सर्विस लेन में फैलकर आवागमन भी प्रभावित कर रहा है।1
- "ऋषिकुल मैदान से खुला आस्था का मार्ग” — पहले दिन ही श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, हुआ भव्य स्वागत “अतिथि देवो भव की परंपरा” — प्रशासन ने फूल-मालाओं से किया तीर्थयात्रियों का अभिनंदन ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026। तीर्थ नगरी हरिद्वार—जिसे कोई “हरि का द्वार” तो कोई “हर का द्वार” कहकर पुकारता है—आज एक बार फिर आस्था, भक्ति और मोक्ष मार्ग का केंद्र बन गया। वैशाख अमावस्या के पावन स्नान के उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया और इसके बाद चारधाम यात्रा की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। इसी पावन क्रम में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर आज से विधिवत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई, जहां श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पहला पंजीकरण कराया। “गंगा स्नान से चारधाम तक — आस्था का दिव्य संगम” वैशाख अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति की चमक और आत्मिक संतोष स्पष्ट झलक रहा था। 👉 गंगा स्नान के पश्चात 👉 चारधाम यात्रा का संकल्प यह दृश्य दर्शाता है कि हरिद्वार केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि मोक्ष की ओर बढ़ने का पहला पवित्र द्वार है। “अतिथि देवो भव” — प्रशासन ने निभाई सनातन परंपरा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने 👉 फूल-मालाओं से स्वागत 👉 टिका-चंदन लगाकर अभिनंदन करते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो—इसकी कामना की। यह दृश्य केवल स्वागत नहीं, बल्कि देवभूमि की आत्मा और संस्कृति का जीवंत रूप था, जहां श्रद्धालु ही भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। “देशभर से उमड़ रही श्रद्धा” — पंजीकरण केंद्र बना आस्था का केंद्र ऋषिकुल मैदान में 👉 देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु 👉 बड़ी संख्या में पंजीकरण कराते नजर आए जिससे स्पष्ट है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होने जा रही है। “स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि” — हर यात्री की हो रही स्क्रीनिंग चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 👉 स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण 👉 स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाव सुनिश्चित हो सके। “व्यवस्थाओं से संतुष्ट श्रद्धालु” — सरकार को मिला आशीर्वाद मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा— पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं स्वागत से मन अत्यंत प्रसन्न हुआ “प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद” — हर स्तर पर मजबूत तैयारी इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान , एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे, जो यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। “हरिद्वार — जहां से शुरू होता है मोक्ष का मार्ग” “चारधाम यात्रा: आस्था, तप और मोक्ष की दिव्य यात्रा” चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि यह सनातन आस्था, आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का दिव्य मार्ग है। सदियों से श्रद्धालु अपने जीवन के पापों का क्षय करने, आत्मिक शांति पाने और भगवान के साक्षात्कार की अनुभूति के लिए इस पावन यात्रा पर निकलते हैं। चारधाम यात्रा क्या है और कौन-कौन से धाम शामिल हैं? उत्तराखंड की पवित्र धरती पर स्थित चार प्रमुख धाम— 👉 यमुनोत्री – मां यमुना का उद्गम स्थल 👉 गंगोत्री – मां गंगा का अवतरण स्थल 👉 केदारनाथ – भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग 👉 बद्रीनाथ – भगवान विष्णु का दिव्य धाम इन चारों धामों के दर्शन को ही चारधाम यात्रा कहा जाता है। कब से शुरू हुई यह परंपरा? चारधाम यात्रा की परंपरा आदि गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मानी जाती है। 8वीं शताब्दी में उन्होंने सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने के लिए इन धामों की स्थापना और यात्रा परंपरा को व्यवस्थित किया। तब से लेकर आज तक, यह यात्रा अटूट आस्था और परंपरा का प्रतीक बनी हुई है। चारधाम यात्रा क्यों की जाती है? 1. पापों का नाश और आत्मशुद्धि धार्मिक मान्यता है कि 👉 चारधाम के दर्शन और गंगा-यमुना में स्नान करने से 👉 व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं 👉 आत्मा शुद्ध और पवित्र हो जाती है 2. मोक्ष प्राप्ति का मार्ग सनातन धर्म में यह विश्वास है कि चारधाम यात्रा करने से जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है। 👉 जीवन के अंतिम समय में इस यात्रा का विशेष महत्व माना गया है 3. तप, त्याग और साधना का प्रतीक हिमालय की कठिन व दुर्गम यात्रा 👉 व्यक्ति को धैर्य, संयम और सहनशीलता सिखाती है 👉 यह यात्रा केवल शरीर की नहीं, बल्कि आत्मा की परीक्षा भी है 4. प्रकृति और परमात्मा का संगम चारधाम यात्रा के दौरान 👉 हिमालय की ऊँची चोटियाँ 👉 गंगा-यमुना की पवित्र धारा 👉 और शांत वातावरण मनुष्य को प्रकृति के माध्यम से परमात्मा के करीब ले जाता है चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक संदेश 👉 “जीवन क्षणभंगुर है, लेकिन आत्मा अमर है” 👉 “अहंकार छोड़कर भक्ति में लीन होना ही सच्चा मार्ग है” 👉 “सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है” हरिद्वार से क्यों शुरू होती है यात्रा? हरिद्वार को ‘हरि का द्वार’ और ‘हर का द्वार’ कहा जाता है। 👉 यहीं से चारधाम यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ होता है 👉 मां गंगा के आशीर्वाद के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं भावनात्मक संदेश जब श्रद्धालु चारधाम की ओर कदम बढ़ाता है, तो वह केवल पहाड़ों की यात्रा नहीं करता… वह अपने भीतर की अशुद्धियों, अहंकार और मोह को पीछे छोड़ते हुए ईश्वर की ओर बढ़ता है। “चारधाम की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह आत्मा को परमात्मा तक पहुंचाती है… हर कदम पर तप है, हर मोड़ पर भक्ति… और हर धाम में बसती है मोक्ष की अनुभूति।” 🖋️ “गंगा स्नान से शुरू होती है आत्मा की शुद्धि… और हरिद्वार से प्रारंभ होती है मोक्ष की यात्रा।” — रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार4
- देहरादून देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला1