सीतापुर में शारदा नदी का कहर! 6 करोड़ का तटबंध बहा, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा सीतापुर के लहरपुर तहसील क्षेत्र के तंबौर इलाके में शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटान ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। बसंतापुर गांव में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया लगभग 600 मीटर लंबा तटबंध पहली बड़ी बाढ़ में ही तेज धारा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक तटबंध का करीब 75 फीसदी हिस्सा शारदा नदी की धारा में समा चुका है। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों और गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है, जिससे किसानों की फसलें और कृषि भूमि खतरे में हैं। ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद तटबंध नदी की पहली बड़ी बाढ़ का सामना नहीं कर सका। शारदा नदी की तेज कटान से देवपालपुर, कोल्हुपुरवा, बसंतापुरवा, लखनीपुर, रतनगंज और रायमडोर समेत कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। रायमडोर में ग्रामीणों के अनुसार 50 बीघे से अधिक कृषि भूमि फसल समेत नदी में समा चुकी है। वहीं लखनीपुर में कटान रोकने के लिए लगाए गए जिओ ट्यूब भी तेज धारा में धंस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा तो बाढ़ का पानी तंबौर कस्बे तक पहुंच सकता है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद नदी अभी भी खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने, कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी इंतजाम करने और प्रभावित गांवों में राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

- सीतापुर सिटी के पोहा के नगर के रहने वाले श्रवण कुमार सिंह चौहान के द्वारा निकल गई झांकी सीतापुर सिटी के पूर्णागिरि नगर के रहने वाले किसानों ने लीडर श्रवण कुमार चौहान के द्वारा आयोजित के कार्यक्रम आज सातवें दिन शांतिपूर्वक संपन्न1
- सीतापुर में शारदा नदी का कहर! 6 करोड़ का तटबंध बहा, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा सीतापुर के लहरपुर तहसील क्षेत्र के तंबौर इलाके में शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटान ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। बसंतापुर गांव में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया लगभग 600 मीटर लंबा तटबंध पहली बड़ी बाढ़ में ही तेज धारा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक तटबंध का करीब 75 फीसदी हिस्सा शारदा नदी की धारा में समा चुका है। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों और गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है, जिससे किसानों की फसलें और कृषि भूमि खतरे में हैं। ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद तटबंध नदी की पहली बड़ी बाढ़ का सामना नहीं कर सका। शारदा नदी की तेज कटान से देवपालपुर, कोल्हुपुरवा, बसंतापुरवा, लखनीपुर, रतनगंज और रायमडोर समेत कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। रायमडोर में ग्रामीणों के अनुसार 50 बीघे से अधिक कृषि भूमि फसल समेत नदी में समा चुकी है। वहीं लखनीपुर में कटान रोकने के लिए लगाए गए जिओ ट्यूब भी तेज धारा में धंस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा तो बाढ़ का पानी तंबौर कस्बे तक पहुंच सकता है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद नदी अभी भी खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने, कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी इंतजाम करने और प्रभावित गांवों में राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- सीतापुर: महमूदाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकानों में जा घुसी। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। ➡️ हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।2
- comedy ComedyReels hai to comment jarur kuchh bataya tha video call measurement comedy ComedyReels hai to comment jarur kuchh bataya tha video call measurement #video1
- अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने ग्राम मनवा निवासी समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (27) को गिरफ्तार किया। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समीमुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले— मु0अ0सं0 417/2022, धारा 20/08 एनडीपीएस एक्ट, थाना कमलापुर। मु0अ0सं0 225/2023, धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया। मु0अ0सं0 405/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली। मु0अ0सं0 225/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी और कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- ग्राम पंचायत सेमरा कलां में गांव में जाने वाली सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है ग्रामीण के लोग बहुत परेशान हैं1
- अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा। घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील अहमद के घर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई.... जमींदोज किया गया मकान लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश था। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंगाही थाना अध्यक्ष राजबहादुर सहित काफी पुलिस फोर्स मौजूद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।1