logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहाड़िया टोला में अदानी फाउंडेशन की कोशिशों से रोशन हुआ हर एक कोना जहाँ उम्मीद थी धुंधली, वहाँ अब विकास ने लिया है भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्य Adani Foundation की सीएसआर राशि से कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2:30 पर उद्घाटन समारोह में Adani Power पीरपैंती प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, एचआर धनंजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार,CSR के अधिकारी कृष्णा कल्याण, प्रवीण कुमार,किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों से बातचीत की और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से गांव के विकास को नई गति मिलेगी। आंगनवाड़ी केंद्र में टाइल्स और मार्बल का काम कराया गया है। बच्चों के लिए शिक्षण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केंद्र में किचन का भी निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। साथ ही बच्चों को बैग, बैठने के लिए कुर्सियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।इसके अतिरिक्त अदानी फाउंडेशन की ओर से आदिवासी गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दो चापाकल का उद्घाटन किया गया तथा दर्जनों स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।

2 hrs ago
user_Ajit Singh public app reporter
Ajit Singh public app reporter
Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
2 hrs ago

पहाड़िया टोला में अदानी फाउंडेशन की कोशिशों से रोशन हुआ हर एक कोना जहाँ उम्मीद थी धुंधली, वहाँ अब विकास ने लिया है भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्य Adani Foundation की सीएसआर राशि से कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2:30 पर उद्घाटन समारोह में Adani Power पीरपैंती प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, एचआर धनंजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार,CSR के अधिकारी कृष्णा कल्याण, प्रवीण कुमार,किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों से बातचीत की और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से गांव के विकास को नई गति मिलेगी। आंगनवाड़ी केंद्र में टाइल्स और मार्बल का काम कराया गया है। बच्चों के लिए शिक्षण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केंद्र में किचन का भी निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। साथ ही बच्चों को बैग, बैठने के लिए कुर्सियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।इसके अतिरिक्त अदानी फाउंडेशन की ओर से आदिवासी गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दो चापाकल का उद्घाटन किया गया तथा दर्जनों स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के पोस्ट ऑफिस खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने पोस्ट ऑफिस कर्मी पर गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सनोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव की निवासी और दोनों पैरों से दिव्यांग बीना देवी ने बताया कि उनके खाते से कुल 27 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सोहायल पोस्ट ऑफिस से ही अपने खाते का लेन-देन किया है। बीना देवी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बताया कि उनके खाते से अंतिम बार 2000 रुपये की वैध निकासी हुई थी, जिसकी राशि उन्हें प्राप्त भी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह की कोई निकासी नहीं कराई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 7 हजार रुपये की निकासी दर्ज हो गई। इस तरह कुल 27 हजार रुपये खाते से गायब पाए गए। बीना देवी का कहना है कि न तो उन्होंने किसी अन्य स्थान से पैसे निकाले और न ही किसी को इसकी अनुमति दी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पोस्ट ऑफिस के किसी कर्मी द्वारा ही यह हेराफेरी की गई है। पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर सनोखर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के पोस्ट ऑफिस खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने पोस्ट ऑफिस कर्मी पर गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
सनोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव की निवासी और दोनों पैरों से दिव्यांग बीना देवी ने बताया कि उनके खाते से कुल 27 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सोहायल पोस्ट ऑफिस से ही अपने खाते का लेन-देन किया है।
बीना देवी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बताया कि उनके खाते से अंतिम बार 2000 रुपये की वैध निकासी हुई थी, जिसकी राशि उन्हें प्राप्त भी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह की कोई निकासी नहीं कराई।
पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 7 हजार रुपये की निकासी दर्ज हो गई। इस तरह कुल 27 हजार रुपये खाते से गायब पाए गए।
बीना देवी का कहना है कि न तो उन्होंने किसी अन्य स्थान से पैसे निकाले और न ही किसी को इसकी अनुमति दी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पोस्ट ऑफिस के किसी कर्मी द्वारा ही यह हेराफेरी की गई है।
पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर सनोखर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    26 min ago
  • झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
    1
    झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Yadav Raju
    3
    Post by Yadav Raju
    user_Yadav Raju
    Yadav Raju
    Amarpur, Mahamadpur•
    13 hrs ago
  • 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️
    1
    22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Nathnagar, Bhagalpur•
    14 hrs ago
  • धरमपुर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, 23 फरवरी से 1 मार्च तक गूंजेगी भक्ति की रसधार खबर: अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धरमपुर स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कथावाचक सत्य प्रकाश शरण महाराज (मंदराचल) के मुखारविंद से संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धरमपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। यह आयोजन समस्त धरमपुर ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    धरमपुर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, 23 फरवरी से 1 मार्च तक गूंजेगी भक्ति की रसधार
खबर:
अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धरमपुर स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कथावाचक सत्य प्रकाश शरण महाराज (मंदराचल) के मुखारविंद से संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धरमपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।
यह आयोजन समस्त धरमपुर ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • बांका बिहार अमरपुर प्रखंड
    1
    बांका बिहार अमरपुर प्रखंड
    user_User7197 मेराज सिलवर
    User7197 मेराज सिलवर
    Amarpur, Banka•
    23 hrs ago
  • इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनवारुल शाम लगभग 7 बजे के करीब हाट से अपने घर लौट रहे थे। जब वह खैराटिक से आगे, अल-हिरा पब्लिक स्कूल के ठीक सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनवारुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा ऐसे पवित्र महीने में हुआ है जब लोग तरावीह की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अनवारुल की मौत की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। इबादत और तैयारी का माहौल गम में बदल गया। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। एंकर क्लोजिंग: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमारी अपील है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।
    1
    इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनवारुल शाम लगभग 7 बजे के करीब हाट से अपने घर लौट रहे थे। जब वह खैराटिक से आगे, अल-हिरा पब्लिक स्कूल के ठीक सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अनवारुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह हादसा ऐसे पवित्र महीने में हुआ है जब लोग तरावीह की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अनवारुल की मौत की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। इबादत और तैयारी का माहौल गम में बदल गया।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
एंकर क्लोजिंग:
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हमारी अपील है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।
    user_Desi Fast News
    Desi Fast News
    Media Consultant महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    5 min ago
  • भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्य Adani Foundation की सीएसआर राशि से कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2:30 पर उद्घाटन समारोह में Adani Power पीरपैंती प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, एचआर धनंजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार,CSR के अधिकारी कृष्णा कल्याण, प्रवीण कुमार,किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों से बातचीत की और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से गांव के विकास को नई गति मिलेगी। आंगनवाड़ी केंद्र में टाइल्स और मार्बल का काम कराया गया है। बच्चों के लिए शिक्षण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केंद्र में किचन का भी निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। साथ ही बच्चों को बैग, बैठने के लिए कुर्सियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।इसके अतिरिक्त अदानी फाउंडेशन की ओर से आदिवासी गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दो चापाकल का उद्घाटन किया गया तथा दर्जनों स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।
    1
    भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्य Adani Foundation की सीएसआर राशि से कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2:30 पर उद्घाटन समारोह में Adani Power पीरपैंती प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, एचआर धनंजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार,CSR के अधिकारी कृष्णा कल्याण, प्रवीण कुमार,किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों से बातचीत की और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
आंगनवाड़ी केंद्र में टाइल्स और मार्बल का काम कराया गया है। बच्चों के लिए शिक्षण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केंद्र में किचन का भी निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। साथ ही बच्चों को बैग, बैठने के लिए कुर्सियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।इसके अतिरिक्त अदानी फाउंडेशन की ओर से आदिवासी गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दो चापाकल का उद्घाटन किया गया तथा दर्जनों स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.