पाली रोड़ पर सर्विस लाइन हाईवे के पास हुआ दर्दनाक हादसा,बर क्षेत्र में शोक की लहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साला-बहनोई की दर्दनाक मौत रायपुर मारवाड़। जिला ब्यावर के रायपुर उपखण्ड बर थाना क्षेत्र के पाली रोड़ स्थित सर्विस लाइन के पास हाईवे पर सोमवार शाम हुएं एक भीषण सड़क हादसे में साला-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि सोमवार को पाली रोड़ पर ब्यावर से पाली की और जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो जनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी (माली), निवासी बर तथा माणक लाल भाटी पुत्र केवल राम (माली), निवासी बर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत निजी वाहन से बर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुएं राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय, ब्यावर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही बर ग्राम सहित आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
पाली रोड़ पर सर्विस लाइन हाईवे के पास हुआ दर्दनाक हादसा,बर क्षेत्र में शोक की लहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साला-बहनोई की दर्दनाक मौत रायपुर मारवाड़। जिला ब्यावर के रायपुर उपखण्ड बर थाना क्षेत्र के पाली रोड़ स्थित सर्विस लाइन के पास हाईवे पर सोमवार शाम हुएं एक भीषण सड़क हादसे में साला-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि सोमवार को पाली रोड़ पर ब्यावर से पाली की और जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो जनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी (माली), निवासी बर तथा माणक लाल भाटी पुत्र केवल राम (माली), निवासी बर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत निजी वाहन से बर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुएं राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय, ब्यावर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही बर ग्राम सहित आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
- पाली से इस वक्त की बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली। शहर के मंडली इलाके में 9 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर भारी हंगामा हो गया। कब्जे की नीयत से जोधपुर से बुलाए गए हथियारबंद बाउंसर्स ने दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। भाजपा नेता गिरधारी सिंह मंडली ने बताया कि उनके बड़े भाई त्रिभुवनसिंह मंडली के नाम दर्ज इस जमीन पर वे पिछले 20 वर्षों से काबिज हैं। खेत में फिलहाल ज्वार की फसल खड़ी है। मंडली के पास इसके पुख्ता दस्तावेज और खेती करने के पुराने वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। कब्जा करने के लिए रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से काले कपड़े पहने बाउंसर बुलाए गए। जिनके पास 12 बोर की बंदूकें और पिस्टल जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने अचानक हमला बोलकर वहां केबिन रख कब्जे का प्रयास किया।सूचना मिलते ही सदर थानाप्रभारी कपूराराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाप्रभारी ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और फिलहाल विवादित स्थल पर शांति कायम की। पुलिस अब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी। यह जमीन बेशकीमती होने के कारण इसकी कीमत करोड़ों में है। जानकारों का कहना है कि विपक्षी की जमीन कहीं और है, लेकिन जमीन का सीमांकन न होने का फायदा उठाकर भू-माफिया इस कीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं।बता दे कि त्रिभुवन सिंह मंडली तीन बार पार्षद रह चुके है साथ ही गिरधारी सिंह मंडली हेमावास बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष है और पूर्व में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- आज दिनांक 16 अप्रैल को पी.एम. श्री स्कूल, रानीगाँव में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पी.एल.वी. (PLV) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षा के उपाय। बाल विवाह: बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा। घरेलू हिंसा: महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंत में 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के तहत कानूनी सहायता के विभिन्न माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।1
- 🚦 “Traffic Hero No.1” बना जोधपुर का 5वीं रोड चौराहा, ट्रैफिक मार्शल की अनूठी पहल से बढ़ी जागरूकता राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, द बेस्ट स्टोरी: जोधपुर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 5वीं रोड चौराहे पर तैनात ट्रैफिक मार्शल डॉ. विष्णु सरगरा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से की जा रही अभिनव पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। “Salute Your Discipline” थीम पर आधारित इस विशेष अभियान के तहत डॉ. सरगरा न केवल ट्रैफिक नियंत्रण कर रहे हैं, बल्कि आमजन को नियमों के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। चौराहे पर वाहन चालकों को स्टॉप लाइन का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप, अब टू-व्हीलर चालक आगे-पीछे दोनों हेलमेट पहनने लगे हैं, वहीं कार चालक भी सीट बेल्ट के प्रति अधिक सजग नजर आ रहे हैं। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि डॉ. सरगरा सख्ती के बजाय अपने सहज, मधुर और अपनत्व भरे व्यवहार से लोगों को नियमों का महत्व समझाते हैं। यही कारण है कि लोग स्वयं प्रेरित होकर नियमों का पालन कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की पूरी संभावना है। डॉ. सरगरा की इस अनूठी पहल को अब “Traffic Hero No.1” के रूप में पहचान मिल रही है, जो अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वाले वाहन चालकों को “Traffic Hero No.1” नाम के एक हजार से अधिक स्टीकर लगा चुके हैं। 📌 यह पहल जनहित और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- आज के समय में मानवता के लिए सबसे बड़ी मिसाल के वीडियो कायम करता है वीडियो वायरल है मगर बहुत बड़ा प्रेरणादायक है1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी “जनगणना 2027 की तैयारी तेज: ब्यावर में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना” जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि आज दिनांक 17 अप्रैल को समाप्त होगा। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जनगणना अधिकारी ब्रह्मलाल जाट एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द द्वारा किया गया । जिसमें जिले के मास्टर ट्रेनर्स ताराचन्द जांगिड़ एवं नेमीचन्द यादव द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 बाबत गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जो आगे चलकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) के प्रशिक्षण के बाद भारत की प्रथम डिजीटल जनगणना का शुभारम्भ 16 मई से हो जायेगा। इसी प्रकार स्वगणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक चलेगा । जिसमें आम नागरिक स्वयं अपनी गणना स्वगणना पोर्टल पर कर सकेंगे।1
- सुमेरपुर विधायक ओर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महिला विधेयक को लेकर बातचीत में कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर खोलने वाला साबित होगा।1
- राहगीरों ने पेश की मानवता की मिसाल पाली। शहर के नया गांव मार्ग पर गुर्जर समाज भवन के सामने देर रात्री एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरी से भरे डंपर और बलेनो कार के बीच हुई भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जन हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शैलेश खिलेरी उम्र 32 वर्ष निवासी सांचोर की मौत हो गई, वहीं उनके साथी डॉ. गौरव सिंह जोधा उम्र 28 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मंडिया रोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों अगले एयरबैग्स खुल गए हादसे के वक्त पीछे से आ रहे राहगीर निखिल सिंह भाटी और भरत प्रजापत व अन्य साथियों ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत पिकअप गाड़ी की मदद से दोनों घायल डॉक्टरों को जन अस्पताल पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बलवंताराम सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया।2