आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रति जीविका दीदी ने वार्षिक आमसभा का किया आयोजन । आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रति जीविका दीदी ने वार्षिक आमसभा का किया आयोजन । काफी संख्या में जीविका दीदी मौजूद। जी हां यह कार्यक्रम जीविका दीदीयों के द्वारा आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति के सौजन्य से मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के सरकार भवन के सभागार में जीविका दीदियों के लिए वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच थी कि बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए। आज उन्हीं की देन है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं जीविका समूह से जुड़कर रोजगार कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति आज जीविका समूह के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. जो बिहार चुनाव के समय सरकार ने जीविका दीदियों को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता रोजगार के लिए दी गई थी, उन्हें आगे भी 2 लाख रुपये तक देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और सभी प्रखंडों के बीपीएम को इस संबंध में निर्देश भी जारी किया गया है. मौके पर धीरेंद्र कुमार उर्फ भाई धीरन, बीपीएम चंदन कुमार, अध्यक्ष ललिता कुमारी, हिमांशु कुमार, धीरन राय, पिंकी शर्मा, गुरिया शर्मा, सोनी कुमारी सहित दर्जनों जीविका दीदी उपस्थित थीं.

- PM आवास योजना को लेकर मोहनपुर पंचायत में ग्राम सभा हुआ का आयोजन । PM आवास योजना को लेकर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुधाकर राय ने PM आवास योजना के बारे में दिए जानकारी।1
- मोकामा में नाली के पानी और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; चार घायल, चार आरोपी हिरासत में, घंटों जाम रहा NH-80 मोकामा, पटना: मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली के पानी और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा घर पर हमला किए जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। घटना में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दीपुल शर्मा घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली का पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की देर शाम विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई। घटना में महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर NH-80 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा हाथीदह थाना के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब तीन से चार घंटे से जारी जाम समाप्त कराया, जिसके बाद NH-80 पर यातायात पुनः शुरू हो सका। सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शांति देवी की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- महनार में खुल गया सबसे बड़ा सबसे सस्ता मॉल न्यू रोड कोलकाता फुल भंडार के ऊपर महनार में खुल गया सबसे बड़ा सबसे सस्ता मॉल1
- समस्तीपुर मे लड़की के साथ जोर जबरदस्ती एवं मारपीट किये जाने का एक और वीडियो हुआ वायरल. वीडियो कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जारही है. साइबर थाना वायरल वीडियो के सत्यापन मे लग गई है. वायरल वीडियो का पुष्टि जनहित न्यूज नहीं करता है.1
- श्री खेसारी लाल यादव हरदासपुर दियरा में पहुंचे और लाखों रुपए के चुरा मीठा वितरण किए1
- #समस्तीपुर #कल्याणपुर #वायरलवीडियो कल्याणपुर में एक लड़की को घेरकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल है। पुलिस कह रही है—“वीडियो कहां का है, जांच की जा रही है।” लेकिन जनता पूछ रही है—अगर वीडियो सही है तो कार्रवाई कब होगी? और अगर गलत है तो इसकी सच्चाई सामने लाने में इतनी देरी क्यों? सरकार और पुलिस प्रशासन को सिर्फ बयान देकर जिम्मेदारी से नहीं बचना चाहिए। पीड़िता की सुरक्षा, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई—इन तीनों पर स्पष्ट जवाब चाहिए। कानून-व्यवस्था के मामले में जनता को आश्वासन नहीं, नतीजा चाहिए। प्रशासन स्पष्ट करे—इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और आगे कब तक होगी? #Samastipur #Kalyanpur #Bihar #ViralVideo #LawAndOrder #PoliceAdministration1
- आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रति जीविका दीदी ने वार्षिक आमसभा का किया आयोजन । आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रति जीविका दीदी ने वार्षिक आमसभा का किया आयोजन । काफी संख्या में जीविका दीदी मौजूद। जी हां यह कार्यक्रम जीविका दीदीयों के द्वारा आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति के सौजन्य से मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के सरकार भवन के सभागार में जीविका दीदियों के लिए वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच थी कि बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए। आज उन्हीं की देन है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं जीविका समूह से जुड़कर रोजगार कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति आज जीविका समूह के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. जो बिहार चुनाव के समय सरकार ने जीविका दीदियों को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता रोजगार के लिए दी गई थी, उन्हें आगे भी 2 लाख रुपये तक देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और सभी प्रखंडों के बीपीएम को इस संबंध में निर्देश भी जारी किया गया है. मौके पर धीरेंद्र कुमार उर्फ भाई धीरन, बीपीएम चंदन कुमार, अध्यक्ष ललिता कुमारी, हिमांशु कुमार, धीरन राय, पिंकी शर्मा, गुरिया शर्मा, सोनी कुमारी सहित दर्जनों जीविका दीदी उपस्थित थीं.1
- नाबालिग बच्चियों से अभद्र व्यवहार से जुड़े विडियो वायरल मे पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा को एडीजी पहुँचे समस्तीपुर समस्तीपुर। जिले में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और आगे की रणनीति की समीक्षा के लिए एडीजी डॉ. कमल किशोर समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में एडीजी ने सामने आए मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से घटनाओं की जांच, आरोपितों के खिलाफ की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक आवश्यक कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि मामलों में आरोपितों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय के साथ काम करना होगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में जिले की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।1