Shuru
Apke Nagar Ki App…
*Pratapgarh के लाल Vinod Dubey का Delhi में जलवा, मिला Top Indian Brand Award, गांव में भव्य सम्मान*
Krishnaabhan singh
*Pratapgarh के लाल Vinod Dubey का Delhi में जलवा, मिला Top Indian Brand Award, गांव में भव्य सम्मान*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *"एमडी ड्रग युवा पीढ़ी को कर रहा बर्बाद” एसपी दीपक भूकर* *एसपी ने बताया ड्रग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का पूरा आंकड़ा एक साल में 80 एफआईआर, 13 करोड़ की ड्रग व नकदी बरामद* प्रतापगढ़। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बीते एक वर्ष में ड्रग से जुड़े मामलों में करीब 80 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 13 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग व नकदी बरामद की है। एसपी ने कहा कि एमडी ड्रग युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को दें, ताकि इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का किया उद्घाटन प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित मेस की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- अजगरा धाम में यक्ष एवं युधिष्ठिर संवाद स्थल पर अजगर बाबा ने दिया 11 साल बाद दर्शन करीब 11 वर्षों के बाद अजगरा धाम यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर अजगर बाबा जी ने दर्शन दिए यह हम सभी लोगो के लिए शुभ संकेत है। बोलो अजगर बाबा जी की जय2
- जन्माष्टमी पर सजा बाजार, लड्डू गोपाल की मूर्तियों की बढ़ी मांग मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्रों से सजी दुकानें; 50 रुपये से लेकर हजार तक में मिल रहीं मूर्तियां पट्टी नगर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व नजदीक आने के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्तियों और उनके श्रृंगार के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में दुकानों पर आकर्षक लड्डू गोपाल की मूर्तियां, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, पीले वस्त्र और श्रृंगार का सामान सजाया गया है। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजार में नजर आ रही है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां 50 रुपये से लेकर हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। मथुरा से मंगाई गई मूर्तियां लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही हैं। महिलाएं बच्चों के लिए पीले रंग के वस्त्र खरीदने के साथ लड्डू गोपाल के लिए भी नए वस्त्र और श्रृंगार का सामान ले रही हैं। दुकानदार सूरज गुप्ता ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। सबसे अधिक मांग लड्डू गोपाल की मूर्तियों की है। इसके अलावा मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्र भी खूब बिक रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दुकानदार अनिल खंडेलवाल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। ग्राहक लगातार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल की मूर्ति व उनके श्रृंगार का सामान खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे दुकानदारों में भी खासा उत्साह है।1
- अंकित बालियान की हत्या से 3 घंटे पहले खरीदे गए थे सिम सीसीटीवी में सिम खरीदने वेरिफिकेशन करवाने से एक्टिवेट करने के पूरा घटनाक्रम है अंकित बालियान की हत्या से 3 घंटे पहले खरीदे गए थे सिम सीसीटीवी में सिम खरीदने वेरिफिकेशन करवाने से एक्टिवेट करने के पूरा घटनाक्रम है घटना को अंजाम देने के बाद रात 10:00 बजे से शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान के मोबाइल बंद है वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही शूटर करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश पंपू के गांव सिवाह पहुंचे थे।1
- रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौबारा गांव में शुक्रवार को करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र कुमार त्रिवेदी पुत्र शिव कुमार घर पर काम के दौरान घरेलू करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में शोक का माहौल है। रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौबारा गांव में शुक्रवार को करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र कुमार त्रिवेदी पुत्र शिव कुमार घर पर काम के दौरान घरेलू करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में शोक का माहौल है।1
- नशे की हालत में एक जवान द्वारा गुजर रही कारो पर पत्थर मार रहा है राजापाल चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा का कथित वीडियो वायरल प्रतापगढ़। राजापाल चौराहे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के नशे की हालत में होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बारे में PRD जवान होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति सड़क से गुजर रही कारों के ऊपर पत्थर फेंकता नजर आया, साथ ही राहगीरों और वाहन सवारों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। करीब एक मिनट का बताया जा रहा यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। हम किसी भी प्रकार के आरोप की पुष्टि नहीं करते है।1
- 🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास का वातावरण । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्मयोग और धर्म की स्थापना के संदेश को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम एवं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण से देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की प्रार्थना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने “कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो” का संदेश देकर मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन प्रेम, करुणा, नीति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज में मानवता और शांति का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::3