जन्माष्टमी पर सजा बाजार, लड्डू गोपाल की मूर्तियों की बढ़ी मांग मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्रों से सजी दुकानें; 50 रुपये से लेकर हजार तक में मिल रहीं मूर्तियां पट्टी नगर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व नजदीक आने के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्तियों और उनके श्रृंगार के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में दुकानों पर आकर्षक लड्डू गोपाल की मूर्तियां, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, पीले वस्त्र और श्रृंगार का सामान सजाया गया है। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजार में नजर आ रही है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां 50 रुपये से लेकर हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। मथुरा से मंगाई गई मूर्तियां लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही हैं। महिलाएं बच्चों के लिए पीले रंग के वस्त्र खरीदने के साथ लड्डू गोपाल के लिए भी नए वस्त्र और श्रृंगार का सामान ले रही हैं। दुकानदार सूरज गुप्ता ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। सबसे अधिक मांग लड्डू गोपाल की मूर्तियों की है। इसके अलावा मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्र भी खूब बिक रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दुकानदार अनिल खंडेलवाल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। ग्राहक लगातार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल की मूर्ति व उनके श्रृंगार का सामान खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे दुकानदारों में भी खासा उत्साह है।
जन्माष्टमी पर सजा बाजार, लड्डू गोपाल की मूर्तियों की बढ़ी मांग मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्रों से सजी दुकानें; 50 रुपये से लेकर हजार तक में मिल रहीं मूर्तियां पट्टी नगर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व नजदीक आने के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्तियों और उनके श्रृंगार के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में दुकानों पर आकर्षक लड्डू गोपाल की मूर्तियां, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, पीले वस्त्र और श्रृंगार का सामान सजाया गया है। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजार में नजर आ रही है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां 50 रुपये से लेकर हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। मथुरा से मंगाई गई मूर्तियां लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही हैं। महिलाएं बच्चों के लिए पीले रंग के वस्त्र खरीदने के साथ लड्डू गोपाल के लिए भी नए वस्त्र और श्रृंगार का सामान ले रही हैं। दुकानदार सूरज गुप्ता ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। सबसे अधिक मांग लड्डू गोपाल की मूर्तियों की है। इसके अलावा मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्र भी खूब बिक रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दुकानदार अनिल खंडेलवाल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। ग्राहक लगातार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल की मूर्ति व उनके श्रृंगार का सामान खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे दुकानदारों में भी खासा उत्साह है।
- जन्माष्टमी पर सजा बाजार, लड्डू गोपाल की मूर्तियों की बढ़ी मांग मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्रों से सजी दुकानें; 50 रुपये से लेकर हजार तक में मिल रहीं मूर्तियां पट्टी नगर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व नजदीक आने के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्तियों और उनके श्रृंगार के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में दुकानों पर आकर्षक लड्डू गोपाल की मूर्तियां, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, पीले वस्त्र और श्रृंगार का सामान सजाया गया है। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजार में नजर आ रही है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां 50 रुपये से लेकर हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। मथुरा से मंगाई गई मूर्तियां लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही हैं। महिलाएं बच्चों के लिए पीले रंग के वस्त्र खरीदने के साथ लड्डू गोपाल के लिए भी नए वस्त्र और श्रृंगार का सामान ले रही हैं। दुकानदार सूरज गुप्ता ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। सबसे अधिक मांग लड्डू गोपाल की मूर्तियों की है। इसके अलावा मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्र भी खूब बिक रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दुकानदार अनिल खंडेलवाल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। ग्राहक लगातार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल की मूर्ति व उनके श्रृंगार का सामान खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे दुकानदारों में भी खासा उत्साह है।1
- #प्रतापगढ़ *"कोयला आया तो सड़क गई! गौरा स्टेशन जाने वाली 1 KM सड़क पर चलना हुआ मुश्किल"* #Pratapgarh #GauraStation #Railway #VikasKeDawey1
- बिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई-पत्नी को पीटा: गंभीर चोटें आईं, वीडियो सामने आया; जान से मारने की धमकी का आरोप सुल्तानपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बिजली बिल के बकाया को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित युवक पंकज यादव (ई-रिक्शा चालक) ने अपने बड़े भाई राहुल यादव (लगभग 30 वर्ष, पिता सभाजीत, निवासी तुलसीनगर, कादीपुर) और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पंकज की पत्नी शिव कुमारी (लगभग 24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कादीपुर सामुदायिक केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है। पंकज ने बताया कि बिजली का कनेक्शन उसके नाम पर है। उसके बड़े भाई राहुल यादव पिछले डेढ़ साल से उसी कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन बिल नहीं भर रहे थे। इस वजह से बिजली का ₹20,000 से ज्यादा का बकाया हो गया था। पंकज ने बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए थाने में आवेदन दिया था। जब वह कनेक्शन कटवाने गया, तो उसके बड़े भाई राहुल और उसके साथियों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। पीड़ित पंकज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी शिव कुमारी का सिर फोड़ दिया गया। साथ ही, उसके गले से मंगलसूत्र और कान से अन्य जेवरात भी छीन लिए गए। पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही में बेची गई जमीन के पैसे का हवाला देते हुए धमकी दी है। राहुल ने कहा कि वह एक लाख रुपये देकर पंकज और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। पंकज के मुताबिक, राहुल के पास चाकू और दूसरे खतरनाक हथियार भी थे। पीड़ित युवक ने अस्पताल परिसर से एक वीडियो बयान जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सुल्तानपुर एसपी कार्यालय से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों के पास जाएगा।2
- चांदा ।। सुलतानपुर सफाई कर्मचारी की दबंगई दलित युवक को जमकर पीटा* सफाई कर्मचारी की दबंगई दलित युवक को जमकर पीटा* चांदा ।। सुलतानपुर चांदा क्षेत्र के एक सफाई कर्मचारी द्वारा दलित युवक को मार पीट कर लहूलुहान किया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात गांव के दलित युवक सुनील रजक को पुत्र स्व राम जियावन रजक को गांव के ही शेषनाथ पाल पुत्र मल्लू पाल द्वारा मामूली बात को लेकर जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा । जिससे सुनील रजक के सिर में गंभीर चोटें आई । मामले में रात में ही पीड़ित चांदा कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया । आरोपी शेषनाथ पाल लम्भुआ ब्लॉक में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया की मुदकमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी है ।1
- sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna1
- अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::3
- सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: खेत के पास मिला था, शराब या जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में 32 साल के अनुज अग्रहरि की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे थे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अनुज घर से कुछ दूरी पर खेत के बगल चकरोड पर पड़े मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक, अनुज को परिजन संदिग्ध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत होने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक अनुज के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज था। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच में शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। मृतक अनुज अग्रहरि 32 साल के थे और उनके पिता का नाम काली प्रसाद (70 साल) है। अनुज पांच भाई और एक बहन हैं। उनके भाइयों के नाम पप्पू अग्रहरी (50), गुड्डू अग्रहरी (45), मनोज अग्रहरी (40) और अंनंजू अग्रहरी (35) हैं। उनकी बहन का नाम फूलकुमारी (38) है।1
- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा केशकुमारी इंटर कालेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा साइबर अपराध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में किया गया जागरूक* सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत केशकुमारी इंटर कालेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर सजग और सशक्त बनाना था कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक हैं समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास अधूरा हैं इसलिए प्रत्येक बालिका का आत्मविश्वासी और शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक हैं उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवनों, महिला समूहों और ग्राम सभाओं में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा उपायों तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हैं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, तथा सीएम हेल्पलाइन 181 जैसी उपयोगी सेवाओं की जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी फेक अकाउंट अशोभनीय संदेश एवं फोटो के दुरुपयोग जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं इसलिए प्रत्येक छात्रा को सावधान रहना चाहिए किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें एवं किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं अनेक प्रश्न पूछे जिनका पुलिस अधीक्षक ने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का सबसे सशक्त पहलू खुद पर विश्वास हैं जब प्रत्येक बालिका आत्मविश्वासी होगी तभी समाज वास्तव में सुरक्षित और सशक्त बन सकेगा कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच मिशन शक्ति जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए जिनमें महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हेल्पलाइन नंबर आत्मरक्षा के सुझाव और पुलिस से संपर्क करने के सरल माध्यमों का विवरण अंकित था इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या साइबर थाना प्रभारी मिशन शक्ति टीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।1
- गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!! गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!1