शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र के चड़ीहारी गांव में पुलिस की कुर्की की कार्रवाई का ऐसा खौफ देखने को मिला कि वर्ष 2020 से फरार चल रहा आरोपी महाबीर यादव खुद ही अपने घर पहुंच गया। आरोपी महाबीर यादव के खिलाफ उसके ही गोतिया ने साल 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी के लंबे समय तक फरार रहने के कारण शेखपुरा न्यायालय ने उसके घर की कुर्की का वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश पर अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दास के नेतृत्व में एएसआई पंकज कुमार सिंह, एएसआई राम कुमार और सशस्त्र पुलिस बल आरोपी के घर कुर्की करने पहुंचे। इस दौरान एक महिला ने पुलिस से पांच दिनों की मौहलत मांगी, लेकिन पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार अपनी कार्रवाई जारी रखी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजे पर दो खंती लगाई, आरोपी महाबीर यादव अचानक मौके पर पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर नगर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र के चड़ीहारी गांव में पुलिस की कुर्की की कार्रवाई का ऐसा खौफ देखने को मिला कि वर्ष 2020 से फरार चल रहा आरोपी महाबीर यादव खुद ही अपने घर पहुंच गया। आरोपी महाबीर यादव के खिलाफ उसके ही गोतिया ने साल 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी के लंबे समय तक फरार रहने के कारण शेखपुरा न्यायालय ने उसके घर की कुर्की का वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश पर अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दास के नेतृत्व में एएसआई पंकज कुमार सिंह, एएसआई राम कुमार और सशस्त्र पुलिस बल आरोपी के घर कुर्की करने पहुंचे। इस दौरान एक महिला ने पुलिस से पांच दिनों की मौहलत मांगी, लेकिन पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार अपनी कार्रवाई जारी रखी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजे पर दो खंती लगाई, आरोपी महाबीर यादव अचानक मौके पर पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर नगर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
- शेखपुरा के अरियरी प्रखंड की हजरतपुर मडरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने पंचायत के विकास के लिए सरकार से अधिक राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के लिए बहुत कम राशि आवंटित की जाती है, जिससे सभी गांवों में आवश्यक योजनाओं को पूरा करना संभव नहीं हो पाता है। बजट की कमी से आहत होकर मुखिया प्रतिनिधि ने सवाल उठाया कि "अब इतने कम पैसे में किस-किस गांव में काम करें।" पंचायत के सभी गांवों में सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भारी जरूरत है, लेकिन सीमित बजट होने के कारण कई महत्वपूर्ण योजनाएं अधूरी ही रह जाती हैं। धर्मेंद्र कुमार ने सरकार से अपील की है कि पंचायतों के लिए विकास मद में अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि सभी गांवों का समान रूप से विकास हो सके और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कम बजट में सभी गांवों का विकास संभव नहीं है और इसके लिए अधिक राशि की जरूरत है।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पिछले 6 महीने से अधूरी पड़ी है। करीब 6 माह पहले विभाग ने लगभग ₹15 लाख की लागत से बोरिंग तो करा दिया था, लेकिन पानी स्टॉक करने के लिए आज तक ऊपर टंकी नहीं लगाई गई है। सिर्फ टंकी का स्ट्रक्चर खड़ा है, जिसके कारण पाइपों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज की दूरी पर स्थित रामगढ़ चौक बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, जहां शेखपुरा, सिकंदरा, लखीसराय और जमुई जाने वाले यात्री भी रुकते हैं। इसके बावजूद विभाग ने यहां सार्वजनिक नल की कोई व्यवस्था नहीं की है। स्थानीय ग्रामीण प्रकाश साहू, मुन्ना, बद्री साब, मोहम्मद अब्बास आलम और प्रवीण कुमार सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि बाजार में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और सार्वजनिक शौचालय न होने से महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों द्वारा इसकी लिखित और मौखिक शिकायत कई बार उच्च पदाधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता राजाबाबू ने बताया कि पहले विभाग द्वारा राशि संवेदक को प्राप्त नहीं हुई थी, इसी कारण टंकी नहीं लग पाई थी। अब राशि मिल चुकी है और जल्द से जल्द पानी स्टॉक करने के लिए टंकी लगाकर सभी लोगों को नल-जल योजना का लाभ सुचारु रूप से दिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने मांग की है कि टंकी लगाने के साथ-साथ बाजार में सार्वजनिक नल और शौचालय की भी व्यवस्था की जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।1
- बिहार के लखीसराय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने रविवार को सूर्यगढ़ा से जदयू विधायक रामानंद मंडल के नया बाजार स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में चलाए जा रहे राज्यव्यापी विधायक घेराव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने विधायक को अपनी 6 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और पुस्तकालयाध्यक्ष को पे-बैंड के तहत पुनरीक्षित वेतनमान देने तथा राज्यकर्मी की सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। इसके साथ ही, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति के साथ वेतन उन्नयन का लाभ देने, स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराने, सभी श्रेणियों के शिक्षकों के लिए समयबद्ध प्रोन्नति, पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने और विद्यालयों का संचालन शनिवार एवं गुरुवार को मध्यांतर तक करने की मांग उठाई गई है। संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि विधायक के माध्यम से इन मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी इन मांगों पर शीघ्र ही कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे।1
- बिहार में 32 साल बाद होने जा रहे पंचायत परिसीमन से पंचायतों की तस्वीर बदलने वाली है। वर्ष 2026 में होने वाले इस परिसीमन के बाद राज्य में पंचायतों की संख्या बढ़कर 12,500 तक पहुंचने की उम्मीद है।1
- नालंदा जिले के बिहारशरीफ में मुखिया रुकमिणी कुमारी और उनके परिवार को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के कारण मुखिया रुकमिणी कुमारी और उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।1
- शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र के चड़ीहारी गांव में पुलिस की कुर्की की कार्रवाई का ऐसा खौफ देखने को मिला कि वर्ष 2020 से फरार चल रहा आरोपी महाबीर यादव खुद ही अपने घर पहुंच गया। आरोपी महाबीर यादव के खिलाफ उसके ही गोतिया ने साल 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी के लंबे समय तक फरार रहने के कारण शेखपुरा न्यायालय ने उसके घर की कुर्की का वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश पर अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दास के नेतृत्व में एएसआई पंकज कुमार सिंह, एएसआई राम कुमार और सशस्त्र पुलिस बल आरोपी के घर कुर्की करने पहुंचे। इस दौरान एक महिला ने पुलिस से पांच दिनों की मौहलत मांगी, लेकिन पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार अपनी कार्रवाई जारी रखी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजे पर दो खंती लगाई, आरोपी महाबीर यादव अचानक मौके पर पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर नगर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।1
- पटना के घोसवरी अंचल में आपसी सहमति से जमीन विवादों के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी नेहा कुमारी ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अंचल में सबसे अधिक मामले आपसी जमीन बंटवारे से जुड़े आते हैं। यदि सभी हिस्सेदारों के बीच आपसी सहमति बन जाती है, तो दाखिल-खारिज कर अलग-अलग जमाबंदी कायम कर दी जाती है। वहीं, यदि किसी भी पक्ष की ओर से कोई आपत्ति होती है, तो ऐसे मामलों का निपटारा सिविल न्यायालय में पार्टिशन सूट के माध्यम से किया जाता है। राजस्व संबंधी कार्यों पर चर्चा करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि घोसवरी अंचल में परिमार्जन, म्यूटेशन और अन्य आवेदनों का तय समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का पूरा प्रयास किया जाता है। हालांकि, राजस्व महाअभियान या पर्चा महाअभियान जैसे विशेष सरकारी कार्यों के दौरान कुछ मामलों में हल्का विलंब हो सकता है। रसीद कटाने और दाखिल-खारिज में आने वाली दिक्कतों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकांश समस्याएँ पुराने केवाला (रजिस्ट्री) वाले मामलों में आती हैं, जहाँ विक्रेता की जमाबंदी की जानकारी उपलब्ध नहीं होती। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे विक्रेता के परिवार से जमाबंदी संख्या या रसीद की प्रति प्राप्त कर लें, ताकि ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो सके। वर्तमान में भू-अभिलेख से संबंधित अधिकांश दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। बरसात और टाल क्षेत्र की तैयारियों को लेकर नेहा कुमारी ने कहा कि टाल क्षेत्र के लोग यहाँ की परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित और अनुभवी हैं। इसके साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और अधिकारी स्वयं भी क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।1
- बिहार एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिसके तहत पटना और नालंदा के कुख्यात भू-माफिया 'संतोष डॉन' को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ पहले से ही दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।1
- पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत घोसवरी थाना क्षेत्र के बलवा गांव में सर्पदंश की घटना में 8 वर्षीय रजनी कुमारी का निधन हो गया है। पुलिस ने घटना के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराने के बाद मृत बच्ची का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। इस दुखद घटना के बाद से पूरे बलवा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।1