logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर जिले का ककोरा देशी व्बायज टीम का वायरल बच्चा छोटा पैकेट #cycling #naturelover #socialgroup #localcommunity #outdooractivity #groupride #flagfootball #champion #lacrosse #athletics शाहजहांपुर जिले का ककोरा देशी व्बायज टीम का वायरल बच्चा छोटा पैकेट #cycling #naturelover #socialgroup #localcommunity #outdooractivity #groupride #flagfootball #champion #lacrosse #athletics

15 hrs ago
user_पंकज यादव
पंकज यादव
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

शाहजहांपुर जिले का ककोरा देशी व्बायज टीम का वायरल बच्चा छोटा पैकेट #cycling #naturelover #socialgroup #localcommunity #outdooractivity #groupride #flagfootball #champion #lacrosse #athletics शाहजहांपुर जिले का ककोरा देशी व्बायज टीम का वायरल बच्चा छोटा पैकेट #cycling #naturelover #socialgroup #localcommunity #outdooractivity #groupride #flagfootball #champion #lacrosse #athletics

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर: 1.517 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और रोजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
    1
    शाहजहांपुर: 1.517 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और रोजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहजहांपुर। शहीद दिवस की 95वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में रविवार को भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक ‘प्रणाम काकोरी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने उपस्थित बंदियों और अधिकारियों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने काकोरी कांड के वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं, साथ ही बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। नाटक के माध्यम से काकोरी कांड के अमर सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद और प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। इस दौरान कई बंदी भावुक हो उठे और उनके भीतर देश के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यबोध की भावना साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का मंचन जनपद के कलाकार शिवा सक्सेना के निर्देशन में उनकी टीम ‘मंथन आर्ट्स’ ने किया। प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे कार्यक्रम न केवल देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं, बल्कि बंदियों के नैतिक एवं मानसिक पुनर्वास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बंदियों से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मंथन आर्ट्स की टीम को सम्मानित कर आभार जताया गया। इस मौके पर कारापाल रामनरेश गौतम, अनिल कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कारागार प्रशासन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बंदियों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल रही।
    1
    शाहजहांपुर। शहीद दिवस की 95वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में रविवार को भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक ‘प्रणाम काकोरी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने उपस्थित बंदियों और अधिकारियों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने काकोरी कांड के वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं, साथ ही बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
नाटक के माध्यम से काकोरी कांड के अमर सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद और प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। इस दौरान कई बंदी भावुक हो उठे और उनके भीतर देश के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यबोध की भावना साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम का मंचन जनपद के कलाकार शिवा सक्सेना के निर्देशन में उनकी टीम ‘मंथन आर्ट्स’ ने किया। प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।
जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे कार्यक्रम न केवल देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं, बल्कि बंदियों के नैतिक एवं मानसिक पुनर्वास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बंदियों से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में मंथन आर्ट्स की टीम को सम्मानित कर आभार जताया गया। इस मौके पर कारापाल रामनरेश गौतम, अनिल कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कारागार प्रशासन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बंदियों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल रही।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आज ईद के मौके पर कई मुस्लिम भाइयों के चेहरे उस वक्त ख़ुशी से खिल उठे जब उन्होंने अपने दरवाज़े पर एक उद्योग पती को देखा और गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी =================== शाहजहाँपुर के वरिष्ठ समाजसेवी परी नमकीन के स्वामी उद्योग पती विनय अग्रवाल ने आज ईद के मौके पर गांव से लेकर शहर तक तमाम मुस्लिम परिवारों के लोगों के घर जाकर गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी साथ ही उपहार भी भेंट किए जिसको देखकर लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और सभी ने कहा की विनय अग्रवाल की जितनी भी तारीफ़ की जाए कम है सभी लोगों ने उनका धन्यवाद किया!
    1
    आज ईद के मौके पर कई मुस्लिम भाइयों के चेहरे उस वक्त ख़ुशी से खिल उठे जब उन्होंने अपने दरवाज़े पर एक उद्योग पती को देखा और गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी
===================
शाहजहाँपुर के वरिष्ठ समाजसेवी परी नमकीन के स्वामी उद्योग पती विनय अग्रवाल ने आज ईद के मौके पर गांव से लेकर शहर तक तमाम मुस्लिम परिवारों के लोगों के घर जाकर गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी साथ ही उपहार भी भेंट किए जिसको देखकर लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और सभी ने कहा की विनय अग्रवाल की जितनी भी तारीफ़ की जाए कम है सभी लोगों ने उनका धन्यवाद किया!
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शाहजहांपुर (जलालाबाद): जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में गांव गोरा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुनारा मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया और डीसीएम का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गांव गोरा निवासी भानु सिंह उर्फ नन्हे (पुत्र रतन पापा सिंह) अपनी कार खराब होने पर उसे बनवाने के लिए मैकेनिक के पास गए थे। कार की मरम्मत में देरी होने के कारण, भानु सिंह मैकेनिक की ही स्कूटी लेकर कुछ निजी काम से जलालाबाद बाजार चले गए। शाम करीब 6:30 बजे जब वह बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी गुनारा मोड़ के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भानु सिंह उछलकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरे और डीसीएम का भारी पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक भानु सिंह दम तोड़ चुके थे। ​परिवार का सहारा छिना, तीन साल का बेटा अनाथ ​भानु
    1
    शाहजहांपुर (जलालाबाद): जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में गांव गोरा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुनारा मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया और डीसीएम का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गांव गोरा निवासी भानु सिंह उर्फ नन्हे (पुत्र रतन पापा सिंह) अपनी कार खराब होने पर उसे बनवाने के लिए मैकेनिक के पास गए थे। कार की मरम्मत में देरी होने के कारण, भानु सिंह मैकेनिक की ही स्कूटी लेकर कुछ निजी काम से जलालाबाद बाजार चले गए। शाम करीब 6:30 बजे जब वह बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी गुनारा मोड़ के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भानु सिंह उछलकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरे और डीसीएम का भारी पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक भानु सिंह दम तोड़ चुके थे। ​परिवार का सहारा छिना, तीन साल का बेटा अनाथ ​भानु
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुवायां पुलिस की बड़ी कार्रवाई शाहजहांपुर। जनपद के थाना पुवायां पुलिस को दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। मामला 7 मार्च 2026 का है, जब थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम रहदेवा निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। इस मामले में थाना पुवायां पर मुकदमा  बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत राजीव कुमार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 23 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले का वांछित आरोपी राजीव कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष) ग्राम बड़ागांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सुबह करीब 10:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    1
    दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुवायां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शाहजहांपुर। जनपद के थाना पुवायां पुलिस को दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
मामला 7 मार्च 2026 का है, जब थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम रहदेवा निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी।
इस मामले में थाना पुवायां पर मुकदमा  बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत राजीव कुमार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान 23 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले का वांछित आरोपी राजीव कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष) ग्राम बड़ागांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सुबह करीब 10:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व और मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा लिया। इस दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता से हड़कंप का माहौल रहा। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर व थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी सतर्कता व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसपी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सख्ती बरतते हुए एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरियर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व और मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा लिया। इस दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता से हड़कंप का माहौल रहा।
एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर व थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी सतर्कता व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसपी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सख्ती बरतते हुए एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरियर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.