देवरिया इनरव्हील क्लब द्वारा हेलमेट वितरण, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश देवरिया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और मोटरसाइकिल चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देवरिया इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट चांदनी कौर और सेकेट्री अंजना मिश्रा ने अपनी टीम के साथ देवरिया यातायात कार्यालय पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के तहत दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान यातायात इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल सलमान खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटें सबसे घातक होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इनरव्हील क्लब की इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया गया।
देवरिया इनरव्हील क्लब द्वारा हेलमेट वितरण, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश देवरिया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और मोटरसाइकिल चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देवरिया इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट चांदनी कौर और सेकेट्री अंजना मिश्रा ने अपनी टीम के साथ देवरिया यातायात कार्यालय पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के तहत दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान यातायात इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल सलमान खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटें सबसे घातक होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इनरव्हील क्लब की इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया गया।
- खबर देवरिया जिले से है, जहां SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। शहर के एक मुस्लिम परिवार के पते पर कथित तौर पर 7 हिंदू मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन से की गई, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।दरअसल, नगर पालिका क्षेत्र के अबूबकर नगर उत्तरी-4, वार्ड संख्या 32 में स्थित मकान संख्या 501, निवासी अंजुम रहमान के पते पर SIR प्रक्रिया के बाद 7 हिंदू मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी जांच एसडीएम सदर श्रुति शर्मा को सौंपी है। एडीएम प्रशासन: “शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”1
- लखनऊ #बेकिंग गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दबंगों के हौसले बुलंद करीब आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने इंदिरा नगर आम्रपाली के पास कि मारपीट दबंगों ने किया युवक कि जमकर पिटाई दबंगो ने युवक को बेल्ट और डंटो से पिटा..! @Uppolice @lkopolice @LkoCp @LoJcp @dgpup @igrangealld @digrangelkw1
- 🩸 JEFFREY EPSTEIN: इंसान नहीं, एक चलता-फिरता शैतान 🩸एक आदमी नहीं, एक गंदा सिस्टम... जेफ़री एप्स्टीन की कहानी सिर्फ़ एक अपराधी की कहानी नहीं है। यह कहानी है ताक़त, पैसा, सत्ता और इंसानियत के पतन की। वो अकेला नहीं था। वो सिर्फ़ एक चेहरा था — पीछे था एक पूरा अंधेरा नेटवर्क। --- 🔴 Epstein कौन था? दुनिया के सामने वह: ✔️ अरबपति फाइनेंसर था ✔️ नेताओं, राजघरानों और सेलेब्रिटीज़ का दोस्त था ✔️ निजी जेट, प्राइवेट आइलैंड और लग्ज़री लाइफ जीता था लेकिन असल में वह था: ❌ नाबालिग लड़कियों का शिकारी ❌ देह-शोषण का सौदागर ❌ ताक़तवर लोगों का दलाल उसकी “Epstein Island” सिर्फ़ एक द्वीप नहीं था — वो था नरक का दरवाज़ा, जहाँ मासूमियत कुचली जाती थी। --- ⚠️ आरोप क्या थे? 👉 14–15 साल की बच्चियों को बहलाना 👉 पैसों और धमकियों से शोषण 👉 रसूखदार लोगों के लिए “सप्लाई” 👉 सब कुछ रिकॉर्ड करना, ताकि सब चुप रहें यह कोई अफ़वाह नहीं थी। यह कोर्ट रिकॉर्ड, पीड़ितों के बयान और एफ़बीआई की जांच का हिस्सा था। --- 🕳️ फिर भी सज़ा क्यों नहीं? यही सबसे बड़ा सवाल है। Epstein को कई बार पकड़ा गया, लेकिन हर बार: ✔️ हल्की सज़ा ✔️ विशेष सुविधाएँ ✔️ चुप्पी का सौदा क्यों? क्योंकि उसके संपर्क में थे: — राजनेता — उद्योगपति — अंतरराष्ट्रीय हस्तियाँ सिस्टम ने अपराधी को नहीं, अपनी इज़्ज़त बचाने को चुना। --- ⚰️ “आत्महत्या” या सच्चाई की हत्या? 2019 में Epstein जेल में “मर गया”। 👉 कैमरे खराब 👉 गार्ड सो रहे थे 👉 सबूत गायब दुनिया पूछती रह गई: ❓ क्या वह सच में मरा? ❓ या सच को मार दिया गया? एक आदमी मरा, लेकिन सवाल आज भी ज़िंदा हैं। --- 🖤 Epstein क्या सिखाता है? यह कहानी बताती है कि: ❗ शैतान हमेशा डरावने चेहरे के साथ नहीं आता ❗ कभी-कभी वो सूट पहनता है ❗ प्राइवेट जेट में उड़ता है ❗ और दानवी बनकर फोटो खिंचवाता है जब पैसा और सत्ता मिल जाए, तो कानून अंधा नहीं, मजबूर हो जाता है। --- ✊ पीड़ितों की आवाज़ आज भी कई पीड़ित: — डर में जी रहे हैं — इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं — और चाहते हैं कि सच दबे नहीं यह पोस्ट Epstein के लिए नहीं, उन मासूम ज़िंदगियों के लिए है जिनकी आवाज़ दबा दी गई। --- 🔥 आख़िरी सवाल: अगर Epstein अकेला नहीं था, तो बाक़ी कहाँ हैं? क्या वो आज भी: — सत्ता में हैं? — मीडिया में हैं? — हमारे सामने “सम्मानित” हैं? --- 🩸 Epstein मर गया, लेकिन सिस्टम आज भी ज़िंदा है। अगर आपको सच से डर नहीं लगता: 👉 Like करें ❤️ 👉 Share करें 📤 👉 Comment करें: “सच दबाया नहीं जा सकता” #Epstein #DarkTruth #Shaitan #PowerAbuse #JusticeForVictims #HiddenSystem #WakeUpWorld1
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव को सर्वदलीय भावभीनी श्रद्धांजलि, शहर के गण्यमान्य लोग रहे मौजूद1
- कोतवाली में अगर मीडिया कर्मी को कोई जानकारी लेना है तो अपनी योग्यता बतानी पड़ेगी। बिल्थरारोड (बलिया): पत्रकार द्वारा पुलिस व्यवहार को लेकर शिकायत, जांच की प्रतीक्षा उभांव थाना क्षेत्र से पुलिस-मीडिया संवाद को लेकर एक प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा एक घटना के संबंध में जानकारी हेतु उभांव थाने पर तैनात उपनिरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क किया गया था। आरोप है कि आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के स्थान पर संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकार की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रश्न किए गए। इस संबंध में पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायत प्रेषित किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायत के बाद कथित रूप से थाने की ओर से एक कर्मचारी के माध्यम से फोन कर यह संदेश दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है कि “साहब मुकदमा भी करते हैं।” इस कथन को पत्रकार पक्ष ने दबाव की स्थिति के रूप में प्रस्तुत किया है। हालांकि, इस विषय में आधिकारिक स्तर पर अभी तक कोई लिखित स्पष्टीकरण जारी नहीं हुआ है। प्रकरण के संबंध में उभांव थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने स्वयं को क्षेत्र में नवीन तैनाती बताया और संबंधित पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से न पहचान पाने की बात कही। इस पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के बीच यह प्रश्न उठ रहा है कि पुलिस-मीडिया संवाद की कोई औपचारिक व्यवस्था या अधिकृत सूची उपलब्ध है या नहीं। यदि ऐसी सूची उपलब्ध नहीं है, तो सूचना विभाग अथवा प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर औपचारिक परिचय बैठक आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में संवाद संबंधी भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। बताया गया है कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी रसड़ा को सौंपी गई है। शिकायत के लगभग 72 घंटे पश्चात भी जांच की प्रगति को लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। संबंधित पक्षों द्वारा निष्पक्ष जांच की अपेक्षा व्यक्त की गई है। प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस एवं मीडिया दोनों की भूमिकाएं जनहित से जुड़ी हैं। ऐसे मामलों में स्पष्ट संवाद, निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन तथा पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।3
- माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़िता को नहीं मिला न्याय, घर में दाखिले और सुरक्षा की लगाई गुहार | गोरखपुर आजमगढ़ के ग्राम न्यायालय द्वारा 12 नवंबर 2024 को पारित आदेश के बावजूद दहेज उत्पीड़न की शिकार पीड़िता शाल्वी बरनवाल को अब तक ससुराल में सुरक्षा के साथ दाखिल नहीं कराया गया। स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के कारण पीड़िता खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़िता ने माननीय न्यायालय से आदेश के अनुपालन और सुरक्षा की मांग की है।1
- बिहार के समस्तीपुर में बिहार पुलिस के होमगार्ड जवान का लोगों ने कर दिया पकड़ौआ विवाह।1
- आप भी देखिए स्टार पब्लिक स्कूल पैकौली,सुकरौली,कुशीनगर के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रम1
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव को सर्वदलीय भावभीनी श्रद्धांजलि1