Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी—2 बजे रात बनकटवा से 5 भैंस गायब, आरोपी दबोचे गए सुगौली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी—2 बजे रात बनकटवा से 5 भैंस गायब, आरोपी दबोचे गए
Ksr bihar news
सुगौली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी—2 बजे रात बनकटवा से 5 भैंस गायब, आरोपी दबोचे गए सुगौली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी—2 बजे रात बनकटवा से 5 भैंस गायब, आरोपी दबोचे गए
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा पास पंचायत के बनकटवा गांव में देर रात करीब 2 बजे भैंस चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने महज कुछ ही मिनटों में 5 भैंस चोरी कर ली। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुटता के कारण मामला यहीं नहीं रुका। गांव वालों ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया और उन्हें अपने कब्जे में रखा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बाकी फरार चोरों की तलाश जारी है।1
- सुगौली के कैथवलिया में गिरी आकाशीय बिजली,तीन बच्चे आये चपेट में। दो की हुई मौत एक हुआ घायल। दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम।1
- मोतिहारी में प्रकृति का तांडव: आंधी-तूफान और वज्रपात से 5 की मौत, कई घर खाक पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को आई भीषण आंधी-बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक दो वर्षीय मासूम बच्ची और दो बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन बच्चों की जान चली गई। वहीं, मोतिहारी-ढाका मार्ग पर एक टेंपो पर विशाल पेड़ गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात के कारण बिजली का तार गिरने से 10 से अधिक फूस के घर जलकर राख हो गए।1
- बेतिया के रमना स्थित बापू सभागार में सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन का दृश्य पूरी तरह राजनीतिक उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन में बदल गया, जब जदयू नेता निशांत कुमार ने बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पिता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले दो दशकों के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से सामने रखा। सभागार में मौजूद भीड़ लगातार बढ़ते जोश के साथ “जय निशांत” और “तय निशांत” के नारों से वातावरण को गूंजाती रही, जिससे पूरा कार्यक्रम एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन जैसा प्रतीत हुआ। अपने संबोधन की शुरुआत में निशांत कुमार ने जदयू की विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है, और इसके लिए वह लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, सरकार उतनी ही प्रभावी होगी, और मजबूत सरकार ही जनता की सुरक्षा, सम्मान और विकास की गारंटी दे सकती है। इसके बाद निशांत कुमार ने बिहार के विकास यात्रा का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद से लेकर 2026 तक के दौर में राज्य ने कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछड़ेपन की छवि से बाहर निकलकर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी 20 से 23 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जो पहले एक बड़ी चुनौती हुआ करती थी। उन्होंने सड़क निर्माण को बिहार के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज गांव-गांव को जोड़ने के लिए सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार हो चुका है, जिससे न केवल आवागमन आसान हुआ है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों नए स्कूल खोले गए हैं और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की गई है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बोलते हुए निशांत कुमार ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है और अस्पतालों की स्थिति में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नए संस्थानों की स्थापना से राज्य के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है और लाखों युवाओं को किसी न किसी रूप में रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। निशांत कुमार ने अपने संबोधन में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, ताकि लोग यह समझ सकें कि बिहार किस तरह विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि बिहार को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बापू सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ लगातार उत्साह में दिखाई दी। हर वक्त मंच से उठने वाले नारों और तालियों की गूंज ने माहौल को और अधिक ऊर्जा से भर दिया। पूरा परिसर एक राजनीतिक उत्सव के रूप में तब्दील हो गया, जहां समर्थकों का जोश और नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा साफ तौर पर दिखाई दी।1
- Post by Talk On Chair1
- माननीय श्री नीतीश कुमार जी के बेटे निशांत कुमार ने समृद्ध यात्रा कार्यक्रम के दौरान बेतिया के प्रेक्षागृह में जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 04.05.2026.1
- भंडार में सामुदायिक हिंसा यहीं से हुई थी शुरू। #khabarofpoint #khabartamariindia #foryoupagereels #followers #vijaythalapathy #businesslosure #viralgirl1
- सुगौली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी—2 बजे रात बनकटवा से 5 भैंस गायब, आरोपी दबोचे गए1