Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह लड़की कह रही है कि इसने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे। लेकिन जब अब लड़का न्यूजीलैंड में नौकरी कर रहा है और 5 स्टार होटल में नई गर्लफ्रेंड के साथ जा रहा है तो लड़की पछता रही है। अब इंसानों के रिश्ते सिर्फ पैसों पर चलते हैं — प्यार मोहब्बत पहले होते थे।
MAKKI TV
यह लड़की कह रही है कि इसने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे। लेकिन जब अब लड़का न्यूजीलैंड में नौकरी कर रहा है और 5 स्टार होटल में नई गर्लफ्रेंड के साथ जा रहा है तो लड़की पछता रही है। अब इंसानों के रिश्ते सिर्फ पैसों पर चलते हैं — प्यार मोहब्बत पहले होते थे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vijay rathi1
- Post by Gurdev singh1
- Post by Mayank Daksh Dakshloknews1
- मुरादाबाद मार्ग की सब्जी मंडी हटाने पहुंचा प्रशासन, व्यापारियों में हड़कंप सबहेडिंग: भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ तहसील टीम मौके पर, नोटिस को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने स्योहारा (बिजनौर)। नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित अस्थायी सब्जी मंडी को हटाने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मौजूदगी से मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग पर लग रही यह सब्जी मंडी अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थी और इसके लिए किसी प्रकार की स्थायी अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि मंडी को हटाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे तथा व्यापारियों को 9 तारीख तक का समय दिया गया था। वहीं मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बिना आधिकारिक सूचना के अचानक मंडी हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। दूसरी ओर मंडी सचिव का कहना है कि 7 तारीख को ही मंडी व्यापारियों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी जीपीएस फोटो भी उपलब्ध है और कुछ व्यापारियों ने लिखित रूप में यह भी दे रखा है कि मंडी हटाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और मंडी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने नजर आए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।3
- Post by नीरज कुमार4
- *धामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन* *रिपोर्ट तनवीर राणा* बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड अल्हैपुर-धामपुर के अंतर्गत सियाराम रॉयल पैलेस, स्योहारा रोड, धामपुर में किया गया। यह समारोह 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लि. लखनऊ के डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह और भाजपा बिजनौर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी अल्हैपुर-धामपुर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, बिजनौर के सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं और माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।1
- मुजफ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दुधली के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सतर्कता बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर तेंदुए के देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया। इस दौरान पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का सहयोग किया। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर पिंजरा स्थापित किया है, जहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आसपास के खेतों और जंगल से लगे इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी ट्रैकिंग के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।3
- Post by Vijay rathi1