Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhastrika Pranayam at home
Jagdish Chandra Sharma
Bhastrika Pranayam at home
More news from राजस्थान and nearby areas
- Bhastrika Pranayam at home1
- बारां पुलिस की बड़ी सफलता व्यापारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार बारां में 24 अप्रैल को कांच व्यापारी के अपहरण और फिरौती मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ा खुलासा किया है।एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन में बनी 4 स्पेशल टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी: मोइन खान उर्फ मोनू (22) सुमित नागर (20) साजिद उर्फ राइडर (20) सभी आरोपी बारां शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, मामले में और खुलासे संभव हैं। #Baran #BaranPolice #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceAction #KidnappingCase #BaranCity #LatestNews1
- झालावाड़ में अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू राजस्थान की ब्रांच अंजुमन तरक्की उर्दू, झालावाड़ (राजस्थान) के स्थापना समारोह (इफ्तेताही तकरीब) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले सत्र में उद्घाटन समारोह तथा दूसरे सत्र में उर्दू मुशायरा एवं हिंदी कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चंद यौवन (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झालरापाटन) रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर हमीद अहमद ( भूगोल विभाग अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़), प्रोफेसर इकबाल फातिमा (इतिहास विभाग अध्यक्ष ) एवं सुरेश चंद्र निगम (अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झालावाड़) उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत उपरांत, अंजुमन के अध्यक्ष डॉ. फहीमुद्दीन टोंकी ने तारुफ़ी कलमात पेश करते हुए झालावाड़ रियासत में उर्दू शेर-ओ-अदब की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराजा भवानी सिंह जी एवं राव राजेंद्र सिंह जी के उर्दू साहित्य के विकास में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने रियासत काल एवं स्वतंत्रता के बाद सक्रिय रही ऐतिहासिक अंजुमनों—अंजुमन अदब, बज़्म-ए-निरंग, बज़्म-ए-शफ़ीक आदि—का उल्लेख करते हुए उनकी साहित्यिक सेवाओं को याद किया। डॉ. टोंकी ने अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू (हिंद) राजस्थान के इतिहास, उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए झालावाड़ शाखा की स्थापना की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने संस्था के भावी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात अंजुमन की कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रमुख पदाधिकारियों में सरपरस्त राकेश कुमार नायर, मुशीर-ए-आला प्रो. हमीद अहमद एवं सैयद जुबेर अली, मुशीर-ए-खास सुरेश चंद्र निगम, सदर डॉ. फहीमुद्दीन टोंकी, सेक्रेटरी यूनुस खान, जॉइंट सेक्रेटरी अरमान खान, कन्वीनर कवयित्री असमा खान ‘बहार’, मीडिया एवं तर्जुमा प्रभारी आसिफ शेरवानी, एडवोकेट तनवीर, खाजिन अब्दुल गनी एवं दानिश अहमद ‘दानिश’ शामिल रहे। मुशायरा एवं कवि सम्मेलन: दूसरे सत्र में उर्दू मुशायरा एवं हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शायर अजीम बेग अजीम ने की। मंच पर राकेश कुमार नेयर एवं प्रकाश चंद यौवन भी विराजमान रहे। कार्यक्रम की निज़ामत शायर दानिश अहमद ‘दानिश’ ने बखूबी निभाई। मुशायरे में नौजवान शायर अयान खान ने अपने अशआर से समां बांधा: नमाज़-ए-इश्क पढ़ेंगे तेरी गली के अंदर, वुज़ू करेंगे हम अपनी चश्म-ए-तर के अंदर। कवि तुलसीराम ‘तुलसी’ ने प्रेम और संवेदना पर आधारित पंक्तियां प्रस्तुत कीं: आप ही ने तो सिखाया प्यार करना भी हमें, आप तो यूँ बेवफ़ाई की न बातें कीजिए। कवि देवेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कहा: एक सुबह की सैर में मुझको हर इंसान मिला, कोई हिंदू मिला तो कोई मुसलमान मिला, मैंने उनसे की राम-राम, सलाम—यूँ मुझको एकता में महका हुआ हिंदुस्तान मिला। कवि चेतन शर्मा जी ने अपनी कविता प्रस्तुत की जिसकी पंक्ति रही - बंदीशे जब से लगी है वफाएं भूल गए हैं। कवि धनीराम समर्थ ने अपनी कविता प्रस्तुत की जिसकी महत्वपूर्ण पंक्तियां रही- हम जलायेंगे तब, दीप जल पायेगा। बाग सींचेंगे तब, फूल खिल पायेगा।। एवं अन्य कवियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वरिष्ठ शायर अजीम बेग ‘अजीम’ ने अपनी ग़ज़ल से खूब वाहवाही लूटी: उनकी उल्फत में मोहब्बत में यह हालत हो जाए, आँख जब बंद करूँ उनकी ज़ियारत हो जाए। शायरा आफरीन खान ने भी अपने कलाम से श्रोताओं को प्रभावित किया: क्या हुई ख़ता, क्यों ख़फा-ख़फा से लगते हो, क्या करोगे वफ़ा, तुम बेवफ़ा से लगते हो। कवि राकेश कुमार नेयर ने अपने विचारों का प्रभावी इज़हार किया: यारों यह बस बतलाने वाली बात नहीं है, मेरा यह साया भी मेरे साथ नहीं है। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर दार अल-अर्कम के डायरेक्टर श्रीमान सैयद जुबेर अली ने अतिथियों एवं पधारे हुए कवियों, शायरों और बुद्धिजीवियों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में हबीब खान, जावेद खान, वजाहत अली, जगदीश सोनी, अनीस अहमद, रशीद मियां, तौकीर आलम, सादिक भाई, रेखा सक्सेना सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेॆॆ। यह स्थापना समारोह न केवल उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि हिंदी-उर्दू की साझा सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहज़ीब को भी मजबूती प्रदान करने वाला यादगार आयोजन रहा।4
- Post by Hadoti samrat1
- गुना जिले के चना-मसूर खरीदी केंद्र, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पगारा स्थित बेलोनिया वेयरहाउस पर किसानों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायतकर्ता किसान सुरेंद्र धाकड़, ग्राम पूनमखेड़ी ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर वीरेंद्र यादव द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग की जा रही है। किसान का कहना है कि उसे अपनी उपज तौल और खरीदी प्रक्रिया के लिए मजबूरी में ₹700 देने पड़े। किसानों का आरोप है कि अन्नदाता जब अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्र पहुंचता है, तब उसे सुविधा देने के बजाय परेशान किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गुना से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।1
- यात्री बस मैं लगी आग जयपुर से आ रही थी बस' घटना ग्वालियर के झांसी हाईवे की बताई जा रही है1
- गुना में प्रचंड गर्मी के चलते तापमान पहुंचा 44 डिग्री आज दिन ऐसी घटना भी सामने आ रही है कि विद्युत ट्रांसफॉर्म भी गर्म होने लगे और आज लगने की घटनाएं बढ़ रही है गुना मैं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी1
- Dynamic meditation1