कृषि विभाग द्वारा नकली कीटनाशक बेचने वाले तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज जिले के किसानों से अपील है कि अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें कीटनाशक एवं अन्य सामग्री, नकली सामग्री बेचने वालों की दें सूचना-कृषि विभाग कन्नौद 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले के किसानों को अच्छी क्वालिटी के खाद, बीज एवं कीटनाशक मिले। उन्होंने कहा कि जिले में अगर कोई भी व्यक्ति नकली या मिलावटी खाद, बीज एवं कीटनाशक बेचते हुए पाए जाए तो उन पर कार्रवाई करें। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कृषि विभाग द्वारा नकली कीटनाशक बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा उनके पास से भारी मात्रा में अवैध उत्पाद और एक कार बरामद की है। उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खातेगांव को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति एक सफेद रंग की सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार में स्टिका न्यूट्रीकेम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक स्टिका डिफेंडर एफ-16 बाजार में बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 50 लीटर नकली कीटनाशक बरामद किया गया, जो बिना किसी वैध लाइसेंस या पंजीकरण के बेचा जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें राजू मोरान्या पिता रेवाराम मोरान्या, निवासी सनावद, मनोज बिरला पिता दिनेश बिरला निवासी खेड़ीबुजुर्ग जिला खंडवा एवं शांतिलाल चौधरी पिता भगवान चौधरी निवासी राईझर जिला खरगोन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 29 (1) (क), 29 (1) (ख), 29 (1) (ग), और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बरामद उत्पाद को पूरी तरह से नकली पाया है, जिससे किसानों की फसल और मिट्टी को गंभीर नुकसान पहुँच सकता था। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही कृषि इनपुट खरीदें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या उत्पाद की जानकारी तत्काल अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को दें।

- कर्ज और धमकी से तंग आकर किसान ने दी जान, व्यापारी पर प्रताड़ना का आरोप,सोशल मिडिया पर तेजी से विडिओ वायरल, मचा हडकंम कन्नौद/कन्नौद के व्यापारी मुकेश कुमार अग्रवाल द्वारा 5,62,312 रुपये का भुगतान न करने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कर्ज में डूबे किसान सुनील पँवार ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह 10 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है मृतक सुनील ने मौत से पहले व्यापारी पर गंभीर आरोप लगाए थे कि पैसे मांगने पर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और डराया-धमकाया जा रहा था। मृतक ने मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट,कन्नौद खातेगांव पुलिस वायरल विडिओ के आधार पर जुटी जांच मे......1
- हाटपीपल्या। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रवेश महोत्सव ( स्कूल चले हम) मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कावड़िया, विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष नरबतसिंह तलैया, एल्डरमैन विजय शक्तावत, एल्डरमैन दुलिचंद कुंभकार, एल्डरमैन नीतीन तंवर, सांसद प्रतिनिधि गौरव निमावत, भाजपा महामंत्री रमेश संदुकलिया, पार्षद दीपक धौसरिया, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, बाबूलाल शर्मा, कृपाल सिंह सेंधव, मानसिंह सोलंकी, संपादक राजेंद्र बज, पत्रकार पंकज पाठक, नौशाद पटेल, संतोष वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य एन. पी. सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि अरूण राठौर ने शाला की कार्यप्रणाली की सराहना की व शिक्षक - शिक्षिकाओं की भूरी - भूरी प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कावड़िया, विशेष अतिथि राजेंद्र बज, एल्डरमैन विजय शक्तावत, सांसद प्रतिनिधि गौरव निमावत, पार्षद दीपक धौसरिया, बाबूलाल शर्मा ने सारगर्भित उद्बोधन से छात्राओं को नवाज़ा । तत्पश्चात वर्ष 2025 - 26 में आयोजित की गई गतिविधियां मोगली उत्सव, गुरु पूर्णिमा, मिट्टी के गणेश, मेहंदी प्रतियोगिता, धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती, देवी अहिल्याबाई, संविधान दिवस, वार्षिकोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाण - पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नव प्रवेशी बच्चों को नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक व सायकल वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुफीद अहमद मंसूरी ने किया व आभार राजेंद्र सिंह सेंधव ने माना।4
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- ट्रांसफार्मर में लगी आग सूचना मिलने पर एमपीईबी कर्मचारी मोके पर पहुँचे और ईमरजेंसी में पूरे नगर की बिजली सप्लाई बंद की गई लाइनमैन लाइन दुरुस्त करने में जुटे1
- बीते दिनों एक बार फिर भोपाल की फिजा खराब करने की कोशिश, असमाजिक लोगों के द्वारा काली मंदिर थाना तलैया क्षेत्र मे भैंस का बछड़े का मांस को लेकर हंगामा करने वालों के खिलाफ FIR करने के विषय में शारिका अहमद एक डिलीगेशन के साथ भौपाल पुलिस कमिशनर सहाब से मुलाक़ात की! कमिशनर भौपाल ने उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया! पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करनेवालों में हकीम कुरैशी, शादाब भाई, अज़ीज़ मंसूरी फैसल कुरैशी, अनीस रियाज, आरिफ कुरैशी, मुफ्ती यासिर सहित कई लोग शामिल हुए।1
- Post by Rupali gosai1
- Post by Sanju Seth1
- शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को पुस्तके व साइकिलें का किया वितरण कन्नौद,1 अप्रैल को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के अवसर पर कन्नौद के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में बुधवार दोपहर 1:00 बजे विधायक आशीष शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट के मुख्य आतिथ्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठय पुस्तके एवं साइकिल का वितरण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया विधायक आशीष शर्मा के द्वारा बच्चों को नियमित विधालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया,कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संदीप धुत, संतोष जाट राधु खत्री एवं विद्यालय के शिक्षक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष चौरे द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रचार्य मोहन सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया1