तेल के पैसे मांगने पर बवाल, 10 लोगों पर हमला करने का आरोप; कोसुम्भा थाने में शिकायत शेखपुरा। भारत पेट्रोलियम रक्षा फ्यूल सर्विस पर कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पेट्रोल पंप संचालक विक्रम पासवान ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में तेल भरवाया, लेकिन भुगतान मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर करीब 10 लोग मौके पर पहुंच गए और पैसे देने से इनकार करते हुए कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे । घटना के बाद कोसुम्भा थाना में लिखित आवेदन देकर पेट्रोल पम्प संचालक कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले में हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर मारपीट और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले में कानून का डर थोड़ा कमा है जिससे अपराधी के हौसले बढ़े है. कोसुम्भा थाना क्षेत्र के जियन बीघा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प की घटना.
तेल के पैसे मांगने पर बवाल, 10 लोगों पर हमला करने का आरोप; कोसुम्भा थाने में शिकायत शेखपुरा। भारत पेट्रोलियम रक्षा फ्यूल सर्विस पर कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पेट्रोल पंप संचालक विक्रम पासवान ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में तेल भरवाया, लेकिन भुगतान मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर करीब 10 लोग मौके पर पहुंच गए और पैसे देने से इनकार करते हुए कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे । घटना के बाद कोसुम्भा थाना में लिखित आवेदन देकर पेट्रोल पम्प संचालक कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले में हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर मारपीट और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले में कानून का डर थोड़ा कमा है जिससे अपराधी के हौसले बढ़े है. कोसुम्भा थाना क्षेत्र के जियन बीघा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प की घटना.
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा इसकी प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्राप्त आवेदनों के साथ 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक तथा 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता बिजली विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक सोमवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।1
- शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में एक पोस्ट ने भूमिहार ब्राह्मण समुदाय की पहचान पर जोर दिया है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भूमिहार ब्राह्मण थे, हैं और रहेंगे। इस पोस्ट के माध्यम से समुदाय की ऐतिहासिक और वर्तमान पहचान को रेखांकित किया गया है।1
- मोकामा में 300 साल पुराने वटवृक्ष को काटने की कोशिश | ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने लगाई मोकामा। मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के धवलरानी टोला में स्थित करीब 300 साल पुराने ऐतिहासिक वटवृक्ष को काटने की कोशिश के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के कड़े विरोध और शिकायत के बाद वन विभाग ने तत्काल प्रभाव से पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी है और इसे अपने संरक्षण में ले लिया है। यह ऐतिहासिक बरगद का पेड़ गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर परिसर में है। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वट सावित्री व्रत पर यहां बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा करती हैं, जबकि शादी-विवाह जैसे शुभ अवसरों पर भी वटवृक्ष और मंदिर परिसर के कुएं की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तट पर स्थित इस विशाल वटवृक्ष की मजबूत जड़ें धवलरानी टोला को कटाव से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही यह सैकड़ों पक्षियों का प्राकृतिक आश्रय स्थल भी है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जमीन पर दावा करते हुए चौथी बार इस पेड़ को काटने की कोशिश की, जिसके बाद ग्रामीणों और उसके बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद ग्रामीण मोकामा थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष कुणाल कुमार से वटवृक्ष की सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और बाढ़ वन प्रक्षेत्र की रेंजर खुशबू ने तुरंत कार्रवाई की। वन विभाग ने पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी और स्पष्ट किया कि 300 साल पुराने इस धरोहर वटवृक्ष को किसी भी कीमत पर काटने नहीं दिया जाएगा। विभाग अब इसकी सुरक्षा और संरक्षण स्वयं करेगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताई और ऐतिहासिक वटवृक्ष को बचाने के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में सोमवार को शिव शिष्या नीलम दीदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर सैकड़ों शिव शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए और हाथों में पौधा लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई और शिव शिष्य पौधा हाथ में लेकर रामगढ़ चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे। इस दौरान बैनर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली में 'सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम' का नारा गूंजता रहा। इस अवसर पर उपस्थित शिव शिष्य सदानंद सिंह, अवधेश मंडल, सुरेश सिंह, उपेंद्र शर्मा, दीपक कुमार साव, कालेश्वर देवी, नीलम देवी, गीत देवी, रेखा देवी, अहिल्यादेवी, श्यामा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिव शिष्य शामिल थे। अवधेश मंडल और सदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश ही नहीं पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक वर्षा, गर्मी और भूकंप इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। इससे बचाव के लिए अब हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि आज लगाए गए प्रत्येक पौधे की रक्षा की जाएगी और सभी शिव शिष्यों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज लोग पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं, वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। प्रकृति इतनी तेजी से असंतुलित हो रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी शिव शिष्यों ने प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प दोहराया।1
- दम था, इसलिए करके दिखाया! 💚🔥 मात्र 17 महीनों में 5 लाख नियुक्तिपत्र देकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया। दम था, इसलिए करके दिखाया! 💚🔥 मात्र 17 महीनों में 5 लाख नियुक्तिपत्र देकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया।1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा को दी डेयरी विकास की बड़ी सौगात, 'सुधा' को वैश्विक ब्रांड बनाने का लक्ष्य बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा के बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, कॉम्फेड के एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस दौरान 300 खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए गए तथा पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार में प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य रखते हुए 'सुधा' को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की घोषणा की। साथ ही नालंदा को बिहार का प्रमुख डेयरी प्रोसेसिंग हब बनाने, बकरी पालन के लिए अलग फेडरेशन गठित करने और प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित करने की बात कही। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, नंद किशोर राम, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक इं. सुनील कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जीविका दीदियां और दुग्ध उत्पादक किसान मौजूद रहे।1
- शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में सोमवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त आवेदनों में जमीन की नापी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, दाखिल-खारिज, रसीद में खाता-खेसरा दर्ज कराने, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण हटाने, फर्जी केवाला की जांच, पैतृक संपत्ति का बंटवारा, माता-पिता के भरण-पोषण, कसार पंचायत में बिजली आपूर्ति, सरमैदान में ट्रांसफॉर्मर लगाने, रंगदारी मांगने, रास्ता अवरुद्ध करने, नाली की निकासी, बिजली बिल में सुधार, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, लंबित वाद के निष्पादन, मारपीट, गिरवी रखे गए जेवर वापस दिलाने तथा बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने जैसे मामले शामिल थे। जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने एक-एक फरियादी को बुलाकर उनकी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और किसी भी आवेदक को अपने कार्य के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सोमवार शाम करीब चार बजे संपन्न हुआ।1
- मोकामाघाट में सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोकामाघाट, 27 जुलाई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर, मोकामाघाट में सोमवार को बल का 88वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र भगत द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद स्पेशल गार्ड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी तथा उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया। आयोजित सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआईजी रविन्द्र भगत ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और देश की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1939 में स्थापित यह बल आज देश की सुरक्षा व्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुका है और हर चुनौती का साहस व समर्पण के साथ सामना कर रहा है।1
- लखीसराय के भंवरिया गांव में जमीनी रंजिश के चलते हुए मारपीट और गोली चलाने के मामले में रामगढ़ चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को 2 मुख्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने अपने ही गांव के दामाद के साथ जमकर मारपीट की थी और गोली भी चलाई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मामले में रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 147/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने भंवरिया गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू यादव के पुत्र शीतल यादव और स्वर्गीय चूल्हन यादव के पुत्र कालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया। दोनों मुख्य नामजद अभियुक्त थे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।1