logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराचट्टी प्रखंड के बहलगाड़ा गांव की सड़क बदहाल, बारिश में आवागमन हुआ मुश्किल *गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बहलगाड़ा गांव की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।* *गांव के निवासी मनोज कुमार ने गुरुवार को शाम 4 बजे बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय विधायक ज्योति देवी को लिखित आवेदन भी दिया गया है। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक कठिनाई होती है।* *ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे आए दिन लोगों को फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बहलगाड़ा गांव के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

1 day ago
user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
Ganesh Prasad Ganesh Prasad
पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
1 day ago

बाराचट्टी प्रखंड के बहलगाड़ा गांव की सड़क बदहाल, बारिश में आवागमन हुआ मुश्किल *गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बहलगाड़ा गांव की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।* *गांव के निवासी मनोज कुमार ने गुरुवार को शाम 4 बजे बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय विधायक ज्योति देवी को लिखित आवेदन भी दिया गया है। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक कठिनाई होती है।* *ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे आए दिन लोगों को फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बहलगाड़ा गांव के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • hamare bidhayka ji ne koi ek kam bhi kiya hoga barachatti chetr me sree jayoti manchi hamare Mohanpur chetre me koi bhi kam acha se nahi kiye h Jyoti Manjhi BJP se kahana hai ki abaki bar jise aur Ko utare barachhati chetme
    1
    hamare bidhayka ji ne koi ek kam bhi kiya hoga barachatti chetr me sree jayoti manchi
hamare Mohanpur chetre me koi bhi kam acha se nahi kiye h Jyoti Manjhi BJP se kahana hai ki abaki bar jise aur Ko utare barachhati chetme
    user_Abhyash Kushwaha
    Abhyash Kushwaha
    Interior designer मोहनपुर, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,* *दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी* *विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
    1
    *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,*

*उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,*

*दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी*

*विकास कुमार यादव
हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!" "जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!" "हमारा आंदोलन पत्थरबाजी का नहीं... अभद्रता का नहीं... तोड़फोड़ का नहीं... और न ही आज़ादी के नारे लगाने का आंदोलन है। हम अपने अधिकारों की लड़ाई संविधान और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। शांति, अनुशासन और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब फैसला जनता करेगी—किसकी आवाज़ सच के साथ है और कौन सिर्फ़ विवाद खड़ा कर रहा है।" वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।
    1
    जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!"
"जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!"
"हमारा आंदोलन पत्थरबाजी का नहीं...
अभद्रता का नहीं...
तोड़फोड़ का नहीं...
और न ही आज़ादी के नारे लगाने का आंदोलन है।
हम अपने अधिकारों की लड़ाई संविधान और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं।
शांति, अनुशासन और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
अब फैसला जनता करेगी—किसकी आवाज़ सच के साथ है और कौन सिर्फ़ विवाद खड़ा कर रहा है।"
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    52 min ago
  • साइबर गिरोह के 09 सदस्यों को 15 मोबाइल फोन, 06लैपटॉप, 22ए टी एम कार्ड, 04लैपटॉप चार्जर, 05माउस, वाईफाई मशीन एवं 9, 500रुपया नगद के साथ किया गया गिरफ्तार l
    1
    साइबर गिरोह के 09 सदस्यों को 15 मोबाइल फोन, 06लैपटॉप, 22ए टी एम कार्ड, 04लैपटॉप चार्जर, 05माउस, वाईफाई मशीन एवं 9, 500रुपया नगद के साथ किया गया गिरफ्तार l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • चतरा मयूरहंड प्रखंड का फुलांग पंचायत का बलिया गांव में बच्चे स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना कर रहें हैं नन्हे बच्चे
    1
    चतरा मयूरहंड प्रखंड का फुलांग पंचायत का बलिया गांव में बच्चे स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना कर रहें हैं नन्हे बच्चे
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।
    1
    पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया पुलिस ने साइबर गैग के नौ सदस्यों को किया गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल फोन जप्त?
    1
    गया पुलिस ने साइबर गैग के नौ सदस्यों को किया गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल फोन जप्त?
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.