logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट :ढोलावास में निकली कलश यात्रा, शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली 71 कलश यात्रा ढोलावास में निकली कलश यात्रा ढोलावास। गांव ढोलावास में महादेव जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत ढोलावास से धादया के बालाजी तक 71 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वेद मंत्रों के साथ झंडे का पूजन कर यात्रा रवाना हुई। यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शामिल हुईं। 14 मार्च को 5 कुंडीय यज्ञ व भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान आचार्य गोविंद शर्मा (डूंगरपुर), राजेश मीणा सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

on 13 March
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
Lalsot, Dausa•
on 13 March
8e5b0f81-4572-426e-872c-9fe027fbbbf6
61967c8a-b091-4e6f-960e-30edff9b50dc
53d55b03-4183-4b48-978b-e74108c09e41
ea79360e-5a88-4ede-9b82-45c6a3ffe5e8

लालसोट :ढोलावास में निकली कलश यात्रा, शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली 71 कलश यात्रा ढोलावास में निकली कलश यात्रा ढोलावास। गांव ढोलावास में महादेव जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत ढोलावास से धादया के बालाजी तक 71 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वेद मंत्रों के साथ झंडे का पूजन कर यात्रा रवाना हुई। यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शामिल हुईं। 14 मार्च को 5 कुंडीय यज्ञ व भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान आचार्य गोविंद शर्मा (डूंगरपुर), राजेश मीणा सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भूमि पूजन के लिए दिया निमंत्रण प्रस्तावित श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण के लिए 24 अप्रैल को होने वाले भूमि पूजन के तहत जोशीपाड़ा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में विधिवत पूजन कर निमंत्रण दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
    1
    भूमि पूजन के लिए दिया निमंत्रण
प्रस्तावित श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण के लिए 24 अप्रैल को होने वाले भूमि पूजन के तहत जोशीपाड़ा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में विधिवत पूजन कर निमंत्रण दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मान्यवर जी, उपरोक्त विषय में श्रीमान् जी से निवेदन हैं कि दिनांक 10-04-2026 को पांच. नामजद आरोपियो द्वारा एक सामाजिक व मानवीय मूल्यो के साथ जघन्य अपराध कारित करते हुए दिन में सरेआम एक कस्बे व आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार रखकर चेतराम खटाणा, मुनीराम गुर्जर, देशराज गुर्जर, झंडू मीना व राज विनोरा ने सरेआम गोली मारकर धर्मेन्द्र की नृशस हत्या कर दी। जिसे आज 5 दिन का समय निकल जाने के बाद भी अनुसंधान अधिकारी ने उन्हे गिरफ्तार नहीं किया है। एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियारो के साथ लालसोट में सरेआम घूम रहे है। जिससे आम जनता व समस्त समाज में आक्रोस व्याप्त है क्योंकि इस तरह के गंभीर हत्या जैसे अपराधो में भी 5-5 दिन तक अभियुक्तगणो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ऐसे गंभीर अपराधो पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है और आम जनो का समाज में रहना दुस्वार है। ऐसे बाहर से असामाजिक तत्व दूसरे शहर में आकर नृशंस हत्या कर दी गई है। और पीडित पक्ष न्याय की गुहार लगाते फिर रहे है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब आम जनता व आम समाज ने यह निर्णय लिया हैं कि आगामी 2 दिनो के अंदर अंदर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी जनता आम समाज को आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा। कोई बडा कदम उठाना भी पड सकता है। जिसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। जबकि अभियुक्तगण गंभीर अपराधी है। प्रशासन द्वारा 2 दिन में अभियुक्तगणो के मकानात पर बुलडोजर चलाकर तोड फोड करना जरूरी है। ताकि पीडित को न्याय मिल सके व अपराधियो में भय पैदा होकर आम जनता विश्वास करती रहे। साथ ही लालसोट में कानूनन व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगडती जा रही हैं। लालसोट में नशे के कारोबार पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं होने से अपराध दिन प्रतिदिन बढ रहे है। होटलो में खुलेआम देह व्यापार हो रहा है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारीयो को है। लेकिन लालसोट पुलिस ने आंख मूंद रखी है।
    2
    मान्यवर जी,
उपरोक्त विषय में श्रीमान् जी से निवेदन हैं कि दिनांक 10-04-2026 को पांच. नामजद आरोपियो द्वारा एक सामाजिक व मानवीय मूल्यो के साथ जघन्य अपराध कारित करते हुए दिन में सरेआम एक कस्बे व आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार रखकर चेतराम खटाणा, मुनीराम गुर्जर, देशराज गुर्जर, झंडू मीना व राज विनोरा ने सरेआम गोली मारकर धर्मेन्द्र की नृशस हत्या कर दी। जिसे आज 5 दिन का समय निकल जाने के बाद भी अनुसंधान अधिकारी ने उन्हे गिरफ्तार नहीं किया है। एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियारो के साथ लालसोट में सरेआम घूम रहे है। जिससे आम जनता व समस्त समाज में आक्रोस व्याप्त है क्योंकि इस तरह के गंभीर हत्या जैसे अपराधो में भी 5-5 दिन तक अभियुक्तगणो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ऐसे गंभीर अपराधो पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है और आम जनो का समाज में रहना दुस्वार है। ऐसे बाहर से असामाजिक तत्व दूसरे शहर में आकर नृशंस हत्या कर दी गई है। और पीडित पक्ष न्याय की गुहार लगाते फिर रहे है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अब आम जनता व आम समाज ने यह निर्णय लिया हैं कि आगामी 2 दिनो के अंदर अंदर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी जनता आम समाज को आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा। कोई बडा कदम उठाना भी पड सकता है। जिसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। जबकि अभियुक्तगण गंभीर अपराधी है। प्रशासन द्वारा 2 दिन में अभियुक्तगणो के मकानात पर बुलडोजर चलाकर तोड फोड करना जरूरी है। ताकि पीडित को न्याय मिल सके व अपराधियो में भय पैदा होकर आम जनता विश्वास करती रहे। साथ ही लालसोट में कानूनन व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगडती जा रही हैं। लालसोट में नशे के कारोबार पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं होने से अपराध दिन प्रतिदिन बढ रहे है। होटलो में खुलेआम देह व्यापार हो रहा है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारीयो को है। लेकिन लालसोट पुलिस ने आंख मूंद रखी है।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 🟥 लालसोट बड़ी खबर 📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी। बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया। 👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। 👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं। #Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #viralNews #VkNewsRajasthan
    1
    🟥 लालसोट बड़ी खबर
📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला
लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है।
यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी।
बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया।
👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।
👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं।
#Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #viralNews #VkNewsRajasthan
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • लालसोट। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आमजन का भरोसा डगमगाने लगा है। मृतक के चचेरे भाई द्वारा FIR दर्ज होने के 5 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित मीणा समाज के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ​5 दिन बीते, नतीजा शून्य: पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल ​पूरा मामला FIR संख्या 153/2026 से जुड़ा है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज हुए करीब एक हफ्ता होने को है, लेकिन पुलिस प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति और औपचारिकताओं (Formality) में लगा हुआ है। पीड़ित पक्ष और समाज के लोगों का आरोप है कि नामजद आरोपी होने के बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है। ​उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी, प्रशासन को घेरा ​आज बड़ी संख्या में मृतक धर्मेंद्र मीणा को न्याय दिलाने के पक्ष मे मीणा समाज के युवा और बुजुर्ग उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहाँ पुलिस की सुस्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ज्ञापन सौंपते समय वक्ताओं ने कहा कि पुलिस केवल आश्वासन देने का काम कर रही है, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ​ज्ञापन की मुख्य मांगें: ​अविलंब गिरफ्तारी: नामजद अपराधी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ​जांच में पारदर्शिता: मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी की निगरानी में निष्पक्ष तरीके से हो। ​सुरक्षा का भरोसा: पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। ​"धैर्य की परीक्षा न ले प्रशासन" - समाज की कड़ी चेतावनी ​ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि समाज अब तक शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन इसे हमारी कमजोरी न समझा जाए। यदि आगामी दो दिनों में आरोपी सलाखों के पीछे नहीं होता है, तो मीणा समाज द्वारा लालसोट-गंगापुर हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा और बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की होगी। ​SDM ने दिया कार्रवाई का भरोसा ​उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि इस संबंध में तुरंत स्थानीय थानाधिकारी से रिपोर्ट तलब की जाएगी। उन्होंने समाज से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द से जल्द वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है। ​ब्यूरो रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
    2
    लालसोट। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आमजन का भरोसा डगमगाने लगा है।  मृतक के चचेरे भाई द्वारा FIR दर्ज होने के  5 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित मीणा समाज के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
​5 दिन बीते, नतीजा शून्य: पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
​पूरा मामला FIR संख्या 153/2026 से जुड़ा है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि  हत्या का मामला दर्ज हुए करीब एक हफ्ता होने को है, लेकिन पुलिस प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति और औपचारिकताओं (Formality) में लगा हुआ है। पीड़ित पक्ष और समाज के लोगों का आरोप है कि नामजद आरोपी होने के बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।
​उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी, प्रशासन को घेरा
​आज बड़ी संख्या में मृतक धर्मेंद्र मीणा को न्याय दिलाने के पक्ष मे मीणा समाज के युवा और बुजुर्ग उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहाँ पुलिस की सुस्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ज्ञापन सौंपते समय वक्ताओं ने कहा कि पुलिस केवल आश्वासन देने का काम कर रही है, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
​ज्ञापन की मुख्य मांगें:
​अविलंब गिरफ्तारी: नामजद अपराधी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
​जांच में पारदर्शिता: मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी की निगरानी में निष्पक्ष तरीके से हो।
​सुरक्षा का भरोसा: पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
​"धैर्य की परीक्षा न ले प्रशासन" - समाज की कड़ी चेतावनी
​ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि समाज अब तक शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन इसे हमारी कमजोरी न समझा जाए। यदि आगामी दो दिनों में आरोपी सलाखों के पीछे नहीं होता है, तो मीणा समाज द्वारा लालसोट-गंगापुर हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा और बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की होगी।
​SDM ने दिया कार्रवाई का भरोसा
​उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि इस संबंध में तुरंत  स्थानीय थानाधिकारी से रिपोर्ट तलब की जाएगी। उन्होंने समाज से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द से जल्द वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
​ब्यूरो रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत ऋषभदेव स्तुति,भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी आदि अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l शिक्षकों ने विद्यार्थियों को देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की निदेशक अखलेश गुर्जर ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी सुनाई जिसमें सिमरन नामा, रितिका गौड़,आलिया बानो अलशिफा बानो के द्वारा सुनाई गई कहानी सर्वश्रेष्ठ थी l इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर,वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन,योग शिक्षक रीना गुर्जर,शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l
    4
    बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत ऋषभदेव स्तुति,भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी आदि अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l शिक्षकों ने विद्यार्थियों को देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की निदेशक अखलेश गुर्जर ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l 
विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी सुनाई जिसमें सिमरन नामा, रितिका गौड़,आलिया बानो अलशिफा बानो के द्वारा सुनाई गई कहानी सर्वश्रेष्ठ थी l इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर,वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन,योग शिक्षक रीना गुर्जर,शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र ग्राम खड़का में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के अंतिम दिन आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज (श्री धाम वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवनवृत पर चर्चा की और इससे मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की नसीहत दी। आचार्य जी ने श्रीकृष्ण और उनके पुत्रों के बीच के एक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार श्रीकृष्ण अपने पुत्रों के साथ ही जा रहे थे। इसी बीच एक कुंए में एक गिरगिट देख श्रीकृष्ण के पुत्र रुक गए। बच्चों ने तोतली आवाज में कहा कि कुंए में कोई बड़ा जानवर गिरा पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते ही गिरगिट अपने स्वरूप में आ गया और कहा कि मैं राजा हूं और मैंने अपने जीवनकाल में सिर्फ दान किया। लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से आज मेरा स्वरूप बदल गया है। अपने अभिमान में मैंने एक ब्राह्माण का अपमान कर दिया। जिससे मेरी यह दुर्गति हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने बच्चों को कहा कि सत्कर्म करना बेहद अच्छी बात है लेकिन अभिमान में चूर होना गलत। आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज ने श्रोताओं से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र की भांति भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेकर हम खुद के जन्म को धन्य बना सकते हैं और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से किसी भी जीव की सेवा करने वाले कभी दुख नहीं भोगते।
    4
    दौसा। 
कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र ग्राम खड़का में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के अंतिम दिन आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज (श्री धाम वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवनवृत पर चर्चा की और इससे मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की नसीहत दी। आचार्य जी ने श्रीकृष्ण और उनके पुत्रों के बीच के एक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार श्रीकृष्ण अपने पुत्रों के साथ ही जा रहे थे। इसी बीच एक कुंए में एक गिरगिट देख श्रीकृष्ण के पुत्र रुक गए। बच्चों ने तोतली आवाज में कहा कि कुंए में कोई बड़ा जानवर गिरा पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते ही गिरगिट अपने स्वरूप में आ गया और कहा कि मैं राजा हूं और मैंने अपने जीवनकाल में सिर्फ दान किया। लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से आज मेरा स्वरूप बदल गया है। अपने अभिमान में मैंने एक ब्राह्माण का अपमान कर दिया। जिससे मेरी यह दुर्गति हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने बच्चों को कहा कि सत्कर्म करना बेहद अच्छी बात है लेकिन अभिमान में चूर होना गलत। आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज ने श्रोताओं से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र की भांति भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेकर हम खुद के जन्म को धन्य बना सकते हैं और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से किसी भी जीव की सेवा करने वाले कभी दुख नहीं भोगते।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • दौसा। खड़का में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के अंतिम दिन आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज (श्री धाम वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवनवृत पर चर्चा की और इससे मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की नसीहत दी। आचार्य जी ने श्रीकृष्ण और उनके पुत्रों के बीच के एक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार श्रीकृष्ण अपने पुत्रों के साथ ही जा रहे थे। इसी बीच एक कुंए में एक गिरगिट देख श्रीकृष्ण के पुत्र रुक गए। बच्चों ने तोतली आवाज में कहा कि कुंए में कोई बड़ा जानवर गिरा पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते ही गिरगिट अपने स्वरूप में आ गया और कहा कि मैं राजा हूं और मैंने अपने जीवनकाल में सिर्फ दान किया। लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से आज मेरा स्वरूप बदल गया है। अपने अभिमान में मैंने एक ब्राह्माण का अपमान कर दिया। जिससे मेरी यह दुर्गति हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने बच्चों को कहा कि सत्कर्म करना बेहद अच्छी बात है लेकिन अभिमान में चूर होना गलत। आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज ने श्रोताओं से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र की भांति भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेकर हम खुद के जन्म को धन्य बना सकते हैं और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से किसी भी जीव की सेवा करने वाले कभी दुख नहीं भोगते।
    4
    दौसा। खड़का में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के अंतिम दिन आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज (श्री धाम वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवनवृत पर चर्चा की और इससे मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की नसीहत दी। आचार्य जी ने श्रीकृष्ण और उनके पुत्रों के बीच के एक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार श्रीकृष्ण अपने पुत्रों के साथ ही जा रहे थे। इसी बीच एक कुंए में एक गिरगिट देख श्रीकृष्ण के पुत्र रुक गए। बच्चों ने तोतली आवाज में कहा कि कुंए में कोई बड़ा जानवर गिरा पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते ही गिरगिट अपने स्वरूप में आ गया और कहा कि मैं राजा हूं और मैंने अपने जीवनकाल में सिर्फ दान किया। लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से आज मेरा स्वरूप बदल गया है। अपने अभिमान में मैंने एक ब्राह्माण का अपमान कर दिया। जिससे मेरी यह दुर्गति हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने बच्चों को कहा कि सत्कर्म करना बेहद अच्छी बात है लेकिन अभिमान में चूर होना गलत। आचार्य विपुल कृष्ण जी महाराज ने श्रोताओं से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र की भांति भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेकर हम खुद के जन्म को धन्य बना सकते हैं और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से किसी भी जीव की सेवा करने वाले कभी दुख नहीं भोगते।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • लालसोट में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एफआईआर 153/2026 के नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।
    2
    लालसोट में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन
हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एफआईआर 153/2026 के नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
चेतावनी दी गई कि 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.