फुलवारीया गांव में एक शादी समारोह के दौरान युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर मायागंज रेफर भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल कुछ लोगों ने गांव के ही एक युवक की नाच-गाने के बीच बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फुलवरिया गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में डीजे और नाच-गाना का माहौल था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,आरोप है कि बारात पक्ष के कुछ युवकों ने गांव के ही एक युवक को घेरकर बुरी तरह पीट दिया।परिजनों का कहना है कि शादी में गांव के लोगों को विधिवत निमंत्रण दिया गया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है,घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को खून से लथपथ देख उन्होंने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल किया। पुलिस टीम गांव पहुंची और घायल को पहले इलाज के लिए कहलगांव अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है,घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी जैसे खुशी के मौके पर हुई इस मारपीट से माहौल बिगड़ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

- भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के पोस्ट ऑफिस खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने पोस्ट ऑफिस कर्मी पर गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सनोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव की निवासी और दोनों पैरों से दिव्यांग बीना देवी ने बताया कि उनके खाते से कुल 27 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सोहायल पोस्ट ऑफिस से ही अपने खाते का लेन-देन किया है। बीना देवी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बताया कि उनके खाते से अंतिम बार 2000 रुपये की वैध निकासी हुई थी, जिसकी राशि उन्हें प्राप्त भी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह की कोई निकासी नहीं कराई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 7 हजार रुपये की निकासी दर्ज हो गई। इस तरह कुल 27 हजार रुपये खाते से गायब पाए गए। बीना देवी का कहना है कि न तो उन्होंने किसी अन्य स्थान से पैसे निकाले और न ही किसी को इसकी अनुमति दी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पोस्ट ऑफिस के किसी कर्मी द्वारा ही यह हेराफेरी की गई है। पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर सनोखर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।1
- Post by Yadav Raju3
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️1
- धरमपुर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, 23 फरवरी से 1 मार्च तक गूंजेगी भक्ति की रसधार खबर: अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धरमपुर स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कथावाचक सत्य प्रकाश शरण महाराज (मंदराचल) के मुखारविंद से संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धरमपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। यह आयोजन समस्त धरमपुर ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड1
- इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनवारुल शाम लगभग 7 बजे के करीब हाट से अपने घर लौट रहे थे। जब वह खैराटिक से आगे, अल-हिरा पब्लिक स्कूल के ठीक सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनवारुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा ऐसे पवित्र महीने में हुआ है जब लोग तरावीह की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अनवारुल की मौत की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। इबादत और तैयारी का माहौल गम में बदल गया। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। एंकर क्लोजिंग: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमारी अपील है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।1
- भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्य Adani Foundation की सीएसआर राशि से कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2:30 पर उद्घाटन समारोह में Adani Power पीरपैंती प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, एचआर धनंजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार,CSR के अधिकारी कृष्णा कल्याण, प्रवीण कुमार,किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों से बातचीत की और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से गांव के विकास को नई गति मिलेगी। आंगनवाड़ी केंद्र में टाइल्स और मार्बल का काम कराया गया है। बच्चों के लिए शिक्षण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केंद्र में किचन का भी निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। साथ ही बच्चों को बैग, बैठने के लिए कुर्सियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।इसके अतिरिक्त अदानी फाउंडेशन की ओर से आदिवासी गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दो चापाकल का उद्घाटन किया गया तथा दर्जनों स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।1