logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के संदलपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सीबू को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक सीबू ने बताया कि वह लखीमपुर से खाली ट्रक लेकर वापस लौट रहे थे। संदलपुर कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार डंपर आता दिखाई दिया। डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों ने ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक सीबू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया।

3 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के संदलपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सीबू को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक सीबू ने बताया कि वह लखीमपुर से खाली ट्रक लेकर वापस लौट रहे थे। संदलपुर कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार डंपर आता दिखाई दिया। डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों ने ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक सीबू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के राजपुर कस्बे से गुजरते हुए मूसानगर स्थित मनेश्वरी देवी सेवा आश्रम के पुजारी पंडा जी महाराज की कन्याकुमारी से मूसानगर पदयात्रा रविवार को पूरी हो गई। इस दौरान राजपुर कस्बे में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। पंडा जी महाराज ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च 2026 को मूसानगर से कन्याकुमारी और तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए यह पैदल यात्रा शुरू की थी। लगभग चार महीने के सफर के बाद वे वापस मूसानगर लौट रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव निवासी नरेश सिंघ भी शामिल रहे। यह पंडा जी महाराज की पांचवीं पदयात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2018 में वैष्णो माता और हिमाचल प्रदेश की पदयात्रा की थी और वहां से जलती हुई ज्योति आश्रम लाए थे, जो आज भी मनेश्वरी देवी मंदिर में प्रज्वलित है। इसके बाद उन्होंने 2022 में अयोध्या धाम, 2023 में मथुरा-वृंदावन धाम और 2025 में गया, बिहार की पदयात्रा पूरी की थी। मूसानगर में स्थित मनेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण स्थानीय और दूरदराज के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ है। मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कथावाचक रानी राधे शास्त्री, गुरुजी आनंद त्यागी, जूना अखाड़ा की सन्यासी आशा गिरी और नंदनी बाई सहित कई लोग उपस्थित रहते हैं।
    4
    कानपुर देहात के राजपुर कस्बे से गुजरते हुए मूसानगर स्थित मनेश्वरी देवी सेवा आश्रम के पुजारी पंडा जी महाराज की कन्याकुमारी से मूसानगर पदयात्रा रविवार को पूरी हो गई। इस दौरान राजपुर कस्बे में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

पंडा जी महाराज ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च 2026 को मूसानगर से कन्याकुमारी और तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए यह पैदल यात्रा शुरू की थी। लगभग चार महीने के सफर के बाद वे वापस मूसानगर लौट रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव निवासी नरेश सिंघ भी शामिल रहे। यह पंडा जी महाराज की पांचवीं पदयात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2018 में वैष्णो माता और हिमाचल प्रदेश की पदयात्रा की थी और वहां से जलती हुई ज्योति आश्रम लाए थे, जो आज भी मनेश्वरी देवी मंदिर में प्रज्वलित है। इसके बाद उन्होंने 2022 में अयोध्या धाम, 2023 में मथुरा-वृंदावन धाम और 2025 में गया, बिहार की पदयात्रा पूरी की थी।

मूसानगर में स्थित मनेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण स्थानीय और दूरदराज के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ है। मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कथावाचक रानी राधे शास्त्री, गुरुजी आनंद त्यागी, जूना अखाड़ा की सन्यासी आशा गिरी और नंदनी बाई सहित कई लोग उपस्थित रहते हैं।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को आस्था होटल, औरैया में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    औरैया। श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को आस्था होटल, औरैया में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है।

कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे।

समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति द्वारा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त 2026 को 'बाल कवि एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल आस्था, काली देवी मंदिर रोड, महावीरगंज, औरैया में आयोजित होगा। दोपहर 12:00 बजे से बाल कवि सम्मेलन और शाम 5:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। रात्रि 9:00 बजे से सहभोज का आयोजन भी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. कृष्ण बिहारी कर्णवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मा. राजेंद्र कुमार सेठ (बेतरा), प्रभु कुमार जी कुशवाहा तथा अतुल कुमार गुप्ता शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई, मंत्री अमित कुमार सुहाने, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
    1
    औरैया में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति द्वारा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त 2026 को 'बाल कवि एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल आस्था, काली देवी मंदिर रोड, महावीरगंज, औरैया में आयोजित होगा। दोपहर 12:00 बजे से बाल कवि सम्मेलन और शाम 5:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। रात्रि 9:00 बजे से सहभोज का आयोजन भी रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. कृष्ण बिहारी कर्णवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मा. राजेंद्र कुमार सेठ (बेतरा), प्रभु कुमार जी कुशवाहा तथा अतुल कुमार गुप्ता शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई, मंत्री अमित कुमार सुहाने, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में 604 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इटावा की पहचान भय से नहीं, बल्कि विकास से बनेगी। मुख्यमंत्री के इटावा दौरे के दौरान यह घोषणा की गई। इस दौरे की खास रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ने दी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में 604 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इटावा की पहचान भय से नहीं, बल्कि विकास से बनेगी।

मुख्यमंत्री के इटावा दौरे के दौरान यह घोषणा की गई। इस दौरे की खास रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ने दी।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में नजर आ रही है। कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार शामिल हुए। इस बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में बसपा की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और सपा, भाजपा, और कांग्रेस पर निशाना साधा गया। जितेंद्र संखवार ने कहा कि नीला झंडा लेकर घूमने वाली पार्टियां युवाओं को गुमराह कर रही हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथी का निशान वाला झंडा ही हमारा साथी है। कार्यक्रम के समापन के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद झींझक के कई पूर्व व वर्तमान पार्षद बसपा में शामिल हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान शामिल हुए लोगों ने बताया कि वे बीजेपी की नीतियों से परेशान होकर बसपा का दामन थाम रहे हैं और विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। जितेंद्र संखवार ने बताया कि लगभग एक दर्जन वर्तमान और पूर्व पार्षद बसपा में शामिल हो चुके हैं, जो बीजेपी के लिए एक तगड़ा झटका है।
    1
    उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में नजर आ रही है। कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार शामिल हुए। इस बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में बसपा की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और सपा, भाजपा, और कांग्रेस पर निशाना साधा गया। जितेंद्र संखवार ने कहा कि नीला झंडा लेकर घूमने वाली पार्टियां युवाओं को गुमराह कर रही हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथी का निशान वाला झंडा ही हमारा साथी है।

कार्यक्रम के समापन के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद झींझक के कई पूर्व व वर्तमान पार्षद बसपा में शामिल हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान शामिल हुए लोगों ने बताया कि वे बीजेपी की नीतियों से परेशान होकर बसपा का दामन थाम रहे हैं और विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। जितेंद्र संखवार ने बताया कि लगभग एक दर्जन वर्तमान और पूर्व पार्षद बसपा में शामिल हो चुके हैं, जो बीजेपी के लिए एक तगड़ा झटका है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम कांधी में राजस्व मानचित्र (नक्शे) की त्रुटि की आड़ में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध पक्का निर्माण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से हाईवे के किनारे स्थित तालाब की कीमती जमीन पर इस अवैध खेल को अंजाम दिया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित रामनाथ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच, नक्शे के शुद्धिकरण और नए सिरे से पैमाइश कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम कांधी स्थित गाटा संख्या 664 मिंजुमला की बंजर भूमि में से लगभग 4 बिस्वा जमीन का पट्टा पूर्व में श्री राम आसरे के नाम हुआ था, जिसे बाद में गीता देवी, जिया, जानकी और सावित्री देवी को बेच दिया गया। आरोप है कि न तो मूल पट्टाधारक को और न ही नए खरीदारों को कभी इस जमीन का वास्तविक कब्जा मिला। इससे पहले की गई शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार सिकंदरा द्वारा गठित राजस्व टीम जब बीते 16 जून 2026 को गाटा संख्या 674 से पैमाइश करने पहुंची, तो नक्शे के अनुसार जिसे गाटा संख्या 664 बताया जा रहा था, वह हकीकत में तालाब की जमीन निकली। इसके बाद आबादी की तरफ से दोबारा पैमाइश की गई, लेकिन सरकारी नक्शे में गड़बड़ी के कारण गाटा संख्या 664 की वास्तविक स्थिति और सीमांकन तय नहीं हो सका। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक राजस्व नक्शे का शुद्धिकरण नहीं होता, तब तक कोई भी पैमाइश अवैध कब्जे को ही वैध दर्शाती रहेगी। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा गाटा संख्या 664 की तकनीकी और अभिलेखीय जांच कराई जाए तथा नक्शे की त्रुटियों को सुधारकर क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा किसी अन्य टीम से मौके की पैमाइश कराई जाए। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक विवादित स्थल पर चल रहे हर प्रकार के निर्माण पर तुरंत रोक लगाने और मिलीभगत करने वाले दोषी राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम कांधी में राजस्व मानचित्र (नक्शे) की त्रुटि की आड़ में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध पक्का निर्माण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से हाईवे के किनारे स्थित तालाब की कीमती जमीन पर इस अवैध खेल को अंजाम दिया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित रामनाथ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच, नक्शे के शुद्धिकरण और नए सिरे से पैमाइश कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम कांधी स्थित गाटा संख्या 664 मिंजुमला की बंजर भूमि में से लगभग 4 बिस्वा जमीन का पट्टा पूर्व में श्री राम आसरे के नाम हुआ था, जिसे बाद में गीता देवी, जिया, जानकी और सावित्री देवी को बेच दिया गया। आरोप है कि न तो मूल पट्टाधारक को और न ही नए खरीदारों को कभी इस जमीन का वास्तविक कब्जा मिला। इससे पहले की गई शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार सिकंदरा द्वारा गठित राजस्व टीम जब बीते 16 जून 2026 को गाटा संख्या 674 से पैमाइश करने पहुंची, तो नक्शे के अनुसार जिसे गाटा संख्या 664 बताया जा रहा था, वह हकीकत में तालाब की जमीन निकली। इसके बाद आबादी की तरफ से दोबारा पैमाइश की गई, लेकिन सरकारी नक्शे में गड़बड़ी के कारण गाटा संख्या 664 की वास्तविक स्थिति और सीमांकन तय नहीं हो सका।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक राजस्व नक्शे का शुद्धिकरण नहीं होता, तब तक कोई भी पैमाइश अवैध कब्जे को ही वैध दर्शाती रहेगी। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा गाटा संख्या 664 की तकनीकी और अभिलेखीय जांच कराई जाए तथा नक्शे की त्रुटियों को सुधारकर क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा किसी अन्य टीम से मौके की पैमाइश कराई जाए। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक विवादित स्थल पर चल रहे हर प्रकार के निर्माण पर तुरंत रोक लगाने और मिलीभगत करने वाले दोषी राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    20 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के संदलपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सीबू को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक सीबू ने बताया कि वह लखीमपुर से खाली ट्रक लेकर वापस लौट रहे थे। संदलपुर कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार डंपर आता दिखाई दिया। डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों ने ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक सीबू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के संदलपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सीबू को मामूली चोटें आई हैं।

ट्रक चालक सीबू ने बताया कि वह लखीमपुर से खाली ट्रक लेकर वापस लौट रहे थे। संदलपुर कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार डंपर आता दिखाई दिया। डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों ने ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक सीबू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार दिलाया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.