logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंपावत:*“सशक्त महिला, सशक्त समाज” का प्रभावशाली संदेश बना आकर्षण का केंद्र*

4 hrs ago
user_The Public Matter
The Public Matter
पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
4 hrs ago

चंपावत:*“सशक्त महिला, सशक्त समाज” का प्रभावशाली संदेश बना आकर्षण का केंद्र*

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चंपावत:*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव– में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता*
    1
    चंपावत:*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव– में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • चंद्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा ड्रीमलैंड रिसोर्ट, सोराल में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा मौजूद कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन एवं आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई।
    1
    चंद्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा ड्रीमलैंड रिसोर्ट, सोराल में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा मौजूद कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन एवं आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    24 min ago
  • शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर। उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला। आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
    3
    शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर।
उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री 
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।
एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला।
आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Danish Khan
    1
    Post by Danish Khan
    user_Danish Khan
    Danish Khan
    Dancer अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • + उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी एवं महामण्डलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारम्भ + पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने स्कूल प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के त्याग, समर्पण एवं परिश्रम को बताया राष्ट्र निर्माण में सराहनीय योगदान + भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी रहे समारोह के प्रमुख आकर्षण + स्कूली बच्चों के देश भक्ति एवं विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के अनूठे उदाहरण किए पेश, जमकर लूटी दर्शकों की वाहवाही मोटाहल्दू / नैनीताल । बेरीपड़ाव- मोटाहल्दू के ग्रामसभा भवानसिंह नवाड़ स्थित कारगिल शहीद सैनिक स्कूल का 20वां वार्षिक दिवस समारोह गुरुवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । वार्षिकोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोआ के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महालक्ष्मी मन्दिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान में नैनताल - उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि, समारोह में शिरकत की । इसी के साथ नन्हे - मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा भक्तिमय एवं मनमोहक सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया । दिनभर चले समारोह में कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी व मराठी संस्कृति से जुड़े गीतों एवं नाटकों के जरिए सभी का मन मोह लिया । इससे पूर्व स्कूल प्रबन्धन की ओर से प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला व प्रधानचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा उक्त सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र- गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सामाजिक जीवन में नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करने के लिए शिक्षा को पहली प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है । इसलिए स्कूलों में इस प्रकार की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे बच्चा आगे चल कर अनुशासित, व्यवस्थित, संस्कारित,बहादुर और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बन सके । श्री कोश्यारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भाषा के समृद्ध होने से ही भारत में फिर से राम- राज्य की स्थापना होगी और उन्हें विश्वास है कि वह दिन अवश्य आएगा । पद्म भूषण श्री कोश्यारी ने स्कूल प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला तथा प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनका समर्पण भाव एवं सतत योगदान काबिले तारीफ है । उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों का चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में स्कूल द्वारा की जा रही मेहनत, नन्हे - मुन्ने बच्चों की आकर्षक तथा प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से यहाँ साबित हो रही है। उन्होंने स्कूल के विस्तार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला,, प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा चन्दोला व स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा लगातार की जा रही मेहनत की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ - साथ अपनी जड़ों से जुड़ी हुई भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । उन्होंने कहा स्कूल के बच्चों द्वारा जिस तरह एक से बढ़कर एक सुन्दर, मोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, उससे साफ देखा जा सकता है कि बच्चों के पीछे अच्छी मेहनत की जा रही है। सांसद अजय भट्ट ने स्कूली बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को अपने सांसद निधि से ढाई लाख रुपए देने की भी घोषणा की । महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र । कोश्यारी ने भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रमों की सराहना की तथा संस्कारवान शिक्षा दिए जाने पर विशेष बल दिया । अपने लम्बे उद्बोधन में सोमेश्वर यति महाराज ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए उनको अपने बच्चों को सनातन के संस्कार सिखाने ही होंगे । बच्चा क्या बनेगा, कैसा बनेगा यह सब माता- पिता पर निर्भर करता है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भी कहा कि घर में और बचपन में प्राप्त शिक्षा ही बच्चों के लिए जीवन में आगे के रास्ते तैयार करती है। उन्होंने कहा आजकल माता- पिता बच्चों के भविष्य को लेकर सारी जिम्मेवारी स्कूलों पर छोड़ दे रहे हैं, अपनी जिम्मेवारी को भूलते जा रहे हैं, जिसके बहुत ही खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उमेश चंदोला ने सभी आए हुए अतिथियों के अलवा उपस्थित अभिभावकों एव उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्णा भट्ट चंदोला ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया । कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांसद अजय के हाथों पुरुष्कार वितरित किए गए । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, भाजपा बेतालघाट मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप बोहरा, इंदर सिंह बिष्ट, भास्कर भट्ट, जगदीश पांडे, रोहन, मनमोहन पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजेन्द्र दुर्गापाल,कौस्तुभ चंदोला समेत अनेकों गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे । कार्यक्रम का शानदार संचालन दलीप बोहरा व सुंदर कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
    4
    +  उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी एवं महामण्डलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारम्भ
+  पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने स्कूल प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के त्याग, समर्पण एवं परिश्रम को बताया राष्ट्र निर्माण में सराहनीय योगदान
+  भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी रहे समारोह के प्रमुख आकर्षण
+  स्कूली बच्चों के देश भक्ति एवं विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के अनूठे उदाहरण किए पेश, जमकर लूटी दर्शकों की वाहवाही 
मोटाहल्दू / नैनीताल ।
बेरीपड़ाव- मोटाहल्दू के ग्रामसभा भवानसिंह नवाड़ स्थित कारगिल शहीद सैनिक स्कूल का 20वां वार्षिक दिवस समारोह गुरुवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
वार्षिकोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोआ के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महालक्ष्मी मन्दिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । 
पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान में नैनताल - उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि, समारोह में शिरकत की । इसी के साथ नन्हे - मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा भक्तिमय एवं मनमोहक सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति  दी गई । तत्पश्चात एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया ।
दिनभर चले समारोह में कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी व मराठी संस्कृति से जुड़े गीतों एवं नाटकों के जरिए सभी का मन मोह लिया । इससे पूर्व स्कूल प्रबन्धन की ओर से प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला व प्रधानचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा उक्त सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र- गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सामाजिक जीवन में नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करने के लिए शिक्षा को पहली प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है । इसलिए स्कूलों में इस प्रकार की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे बच्चा आगे चल कर अनुशासित, व्यवस्थित, संस्कारित,बहादुर और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बन सके ।
श्री कोश्यारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भाषा के समृद्ध होने से ही भारत में फिर से राम- राज्य की स्थापना होगी और उन्हें विश्वास है कि वह दिन अवश्य आएगा ।
पद्म भूषण श्री कोश्यारी ने स्कूल प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला तथा प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनका समर्पण भाव एवं सतत योगदान काबिले तारीफ है । उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों का चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में स्कूल द्वारा की जा रही मेहनत, नन्हे - मुन्ने बच्चों की आकर्षक तथा प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से यहाँ साबित हो रही है। उन्होंने स्कूल के विस्तार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।  
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला,, प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा चन्दोला व स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा लगातार की जा रही मेहनत की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ - साथ अपनी जड़ों से जुड़ी हुई भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । उन्होंने कहा स्कूल के बच्चों द्वारा जिस तरह एक से बढ़कर एक सुन्दर, मोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, उससे साफ देखा जा सकता है कि बच्चों के पीछे अच्छी मेहनत की जा रही है। सांसद अजय भट्ट ने स्कूली बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को अपने सांसद निधि से ढाई लाख रुपए देने की भी घोषणा की । 
महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र । कोश्यारी ने भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रमों की सराहना की तथा संस्कारवान शिक्षा दिए जाने पर विशेष बल दिया । अपने लम्बे उद्बोधन में सोमेश्वर यति महाराज ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए उनको अपने बच्चों को सनातन के संस्कार सिखाने ही होंगे । बच्चा क्या बनेगा, कैसा बनेगा यह सब माता- पिता पर निर्भर करता है ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भी कहा कि घर में और बचपन में प्राप्त शिक्षा ही बच्चों के लिए जीवन में आगे के रास्ते तैयार करती है। उन्होंने कहा आजकल माता- पिता बच्चों के भविष्य को लेकर सारी जिम्मेवारी स्कूलों पर छोड़ दे रहे हैं, अपनी जिम्मेवारी को भूलते जा रहे हैं, जिसके बहुत ही खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उमेश चंदोला ने सभी आए हुए अतिथियों के अलवा उपस्थित अभिभावकों एव उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्णा भट्ट चंदोला ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया । कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांसद अजय के हाथों पुरुष्कार वितरित किए गए । 
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, भाजपा बेतालघाट मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप बोहरा, इंदर सिंह बिष्ट, भास्कर भट्ट, जगदीश पांडे, रोहन, मनमोहन पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजेन्द्र दुर्गापाल,कौस्तुभ चंदोला समेत अनेकों गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का शानदार संचालन दलीप बोहरा व सुंदर कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    पत्रकार लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आगामी पर्व (होली एवं रमजान) के दृष्टिगत मुख्य बाजार/ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। मंगलवार देर सायं एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पैदल गश्त के दौरान रेट्रो साइलेंसर मोटरसाईकल को सीज किया गया। रेट्रो साइलेंसर (तेज आवाज वाले साइलेंसर) न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आगामी पर्व (होली एवं रमजान) के दृष्टिगत मुख्य बाजार/ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। मंगलवार देर सायं एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पैदल गश्त के दौरान रेट्रो साइलेंसर मोटरसाईकल को सीज किया गया। रेट्रो साइलेंसर (तेज आवाज वाले साइलेंसर) न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता है। 
कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    11 hrs ago
  • इन दिनों एक वीडियो वायरल है, जिसे लेकर पूछा गया है कि बूझो तो जानो? दरअसल यह वीडियो पहली नहीं बल्कि पृथ्वी के घूमने का प्रमाण है, जो ग्रह नक्षत्रों का ज्ञान रखते है, उन्हें तो समझ आ जाता है और जो नहीं जानते, उनके लिए वीडियो वास्तव में पहली से कम नहीं। इस वीडियो में तारों को खूबसूरत तरीके से चलते हुए दिखाया गया है। जिसे स्टार ट्रेल कहा जाता है।
    1
    इन दिनों एक वीडियो वायरल है, जिसे लेकर पूछा गया है कि बूझो तो जानो? दरअसल यह वीडियो पहली नहीं बल्कि पृथ्वी के घूमने का प्रमाण है, जो ग्रह नक्षत्रों का ज्ञान रखते है, उन्हें तो समझ आ जाता है और जो नहीं जानते, उनके लिए वीडियो वास्तव में पहली से कम नहीं। इस वीडियो में तारों को खूबसूरत तरीके से चलते हुए दिखाया गया है। जिसे स्टार ट्रेल कहा जाता है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    11 hrs ago
  • चंपावत:*“सशक्त महिला, सशक्त समाज” का प्रभावशाली संदेश बना आकर्षण का केंद्र*
    1
    चंपावत:*“सशक्त महिला, सशक्त समाज” का प्रभावशाली संदेश बना आकर्षण का केंद्र*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.