बैराड़ में आवारा कुत्तों के हमले के बाद डॉक्टर की गैर-मौजूदगी की खबरों का डॉ. राजू सिंह ने किया खंडन, दी सफाई बैराड़: नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से 8 से 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस घटना के बाद कुछ स्थानीय मीडिया संस्थानों व सोशल मीडिया चैनलों पर डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी से अनुपस्थिति को लेकर भ्रामक खबरें चलाई जाने लगीं। इन खबरों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए डॉ. राजू सिंह ने पूरे मामले का खंडन किया है। घटना का विवरण व डॉक्टर का स्पष्टीकरण कुत्तों का हमला: नगर में अचानक आवारा कुत्तों ने राहगीरों पर हमला कर 8 से 10 लोगों को घायल कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भ्रामक खबरों का खंडन: डॉ. राजू सिंह ने कहा कि कुछ पत्रकारों द्वारा उनके नाम को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह से तथ्यहीन और निराधार हैं। आधिकारिक अवकाश पर थे डॉक्टर: डॉ. सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वे 17 तारीख को विधिवत अवकाश (छुट्टी) पर थे। अवकाश पर होने के कारण उन्हें अस्पताल में घटी इस घटना की तत्काल जानकारी नहीं थी। डॉ. देवेश धाकड़ की थी ड्यूटी: उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी नहीं, बल्कि डॉ. देवेश धाकड़ की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉ. राजू सिंह ने मीडिया से अपील की है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी भी स्वास्थ्यकर्मी की छवि धूमिल करने वाली भ्रामक खबरें न चलाई जाएं।

- माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा1
- किशनगंज में नव पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का स्वागत किशनगंज में अभिभाषक परिषद की ओर से नव पदस्थ एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर, तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा व नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई परिषद अध्यक्ष गिरिराज कल्याणपुरिया ने की। इस दौरान राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा हुई। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में फार्मर आईडी की कम प्रगति बताते हुए अधिवक्ताओं से किसान पक्षकारों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में परिषद के अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- *43.26 लाख के स्कूल भवन पर सवाल! निर्माण से पहले ही ध्वस्त हुआ हिस्सा, ग्रामीणों ने वायरल किया वीडियो श्योपुर जिले के अर्रोदरी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग; ‘स्कूल चले हम, सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का नारा धरातल पर उतारने की जरूरत*2
- नेशनल हाईवे 552 पर बड़ा हादसा टला, नाले में उतरी बस, सभी यात्री सुरक्षित कैलारस। गुरुवार को कैलारस स्थित नेशनल हाईवे 552 पर आरती हिमांशु लॉज के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने छोटे नाले में एक तरफ से उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का एक हिस्सा नाले में चला गया, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।1
- आप देख सकते हैं इन नेशनल हाईवे 44 है जो की श्रीनगर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला यह मथुरा से दिल्ली की ओर जाने वाला टोल प्लाजा है जो की होटल हरियाणा बॉर्डर पर आता है आज दिन रोज जाम जैसी स्थिति बनी रहती है टोल कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को बेवकूफ बनाना इनका काम है श्रीनगर कन्याकुमारी नेशनल हाईवे 44 हरियाणा बॉर्डर होटल टोल पर आज दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती है1
- एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर डालने का बढ़ा क्रेज एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर डालने का बढ़ा क्रेज1
- 8 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र, युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ समरानियां कस्बे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ज्ञान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। करीब 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले केंद्र में अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के युवाओं को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और उन्हें अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय युवाओं ने केंद्र निर्माण की पहल का स्वागत किया है।1
- जोरा से वीरपुर के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जोरा से मेमू ट्रेन में सवार होकर वीरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया।1
- चीनोर से शीतला माता ग्वालियर को जोड़ने वाला रोड पर झाड़ियां बहुत सारी हैं कभी अनहोनी हो सकती है pwd विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं है घर बैठे आराम की टांका पाने वाले प विभाग के अधिकारी को कोई ध्यान नहीं है चीनो र से और से ग्वालियर शीतला माता अमरोल को जोड़ने वाला रोड2